उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ?

सरकार द्वारा पूरे देशवासियों के पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड की शुरुआत की थी। इसी तरह हाल ही में भारत सरकार ने मजदूरों के लिए एक अलग से पहचान पत्र की शुरुआत की है जिसे हम श्रम कार्ड कहते हैं। श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार ऐसे मजदूरों की पहचान कर सकती है, जिन्हें रोजगार की जरूरत है और उन्हें अलग-अलग तरह की योजनाओं में भी शामिल कर सकती है। लेकिन इसके लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसीलिए आज के इस लेख में हम केवल उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारियां प्राप्त करेंगे। साथ ही जानेंगे कि यह ई श्रम कार्ड कैसे काम करता है और इसे बनवाने के लिए क्या पात्रता है एवं दस्तावेज क्या लगेंगे?

ई श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें मोबाइल सेई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें
उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें ई श्रमिक कार्ड बनवाने के क्या फायदे / लाभ हैं

ई श्रम कार्ड क्या है एवं आवेदन कैसे करें ?

श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऐसा कार्ड है जो कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभ प्रदान करता है। यह श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया एक पहल है जिसका उद्देश्य देश में असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण और पहचान की सुविधा प्रदान करना है।

ई श्रम कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड है जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करता है। इसमें श्रमिकों के कुछ आवश्यक विवरण जैसे श्रमिक का नाम, आयु, लिंग, व्यवसाय, शैक्षिक योग्यता इत्यादि शामिल होते हैं।

ई-श्रमिक कार्ड में एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर भी होता है जो कि 12 अंकों का होता है। इसके माध्यम से ही ई-श्रम पोर्टल पंजीकृत श्रमिकों की पहचान करने में सरकार को मदद मिलती है। सरकार ने उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन के लिए ई-श्रम पोर्टल को लांच किया है।

यूपी श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – हाइलाइट्स

लेख का नामउत्तर प्रदेश ई श्रम कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
ई-श्रम कार्ड लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
विभाग का नाम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://eshram.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर14434

उत्तर प्रदेश ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए पात्रता

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (यूपी) करने के लिए नागरिकों के पास निम्नलिखित योग्यतावों का होना आवश्यक है।

  • उत्तर प्रदेश ई-श्रम रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए श्रमिकों की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक असंगठित क्षेत्र का मजदूर होना चाहिए।
  • श्रमिक उत्तर प्रदेश का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक में एक बचत खाता होना चाहिए या जनधन खाता होना चाहिए।
  • आवेदक का मोबाइल नंबर उसके आधार कार्ड से रजिस्टर होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश ई श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप अपना श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश में करवाना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है।

  • मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड
  • जिस कक्षा तक पढ़ाई की उसकी मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अन्य दस्तावेज – राशन कार्ड, वोटर कार्ड (जरुरत पड़ने पर)

उत्तर प्रदेश श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

तो आइए अब विस्तार पूर्वक समझते हैं कि उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है। Uttar Pradesh Shramik Card Kaise Banvaye इसके लिए सभी स्टेप को चरणबद्ध तरीके से बताया गया है। अतः ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन / आवेदन के लिए सभी स्टेप्स को फॉलो करें ।

सेल्फ रजिस्ट्रेशन करें

>> यूपी ई श्रमिक कार्ड 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ई श्रम कार्ड के ऑफिशियल वेबसाइट (E Shram Portal) पर आ जाएं। E-Shram Card Official Website

>> यूपी ई-श्रम पोर्टल पर आने के बाद आपको दाईं तरफ लिखे “ई-श्रम पर रजिस्टर करें” विकल्प पर क्लिक करना है।

UP-E-Shramik-Card-Online-Registration

>> क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो कर आएगा जहां पर Self Registration लिखा होगा। यहां पर आपको व मोबाइल नंबर डालना है जो आपके आधार कार्ड से लिंक है और कैप्चा कोड भरना है।

>> अब अगर आपका EPF या ESIC में अकाउंट है तो आपको YES पर क्लिक करना है अन्यथा आप No पर क्लिक करें और Send OTP पर क्लिक करें।

>> क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा जहां पर आपको अपना आधार नंबर डालना है फिर OTP वाले विकल्प को सिलेक्ट करना है और Captcha Code भरना है। उसके बाद आपको I Agree वाले टिकबॉक्स पर क्लिक करके Submit के बटन पर क्लिक करना है।

>> अब आप के आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिससे आपको वेरीफाई करना है। तो जैसे ही OTP Verify कर देते हैं आपका यूपी ई-श्रम रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाता है। अब आप यहा पर Continue to other details वाले विकल्प पर क्लिक करें।

उत्तर-प्रदेश-ई-श्रमिक-कार्ड-ऑनलाइन-रजिस्ट्रेशन

>> क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जहां पर अब आपको इस ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारियां भरनी होंगी।

व्यक्तिगत जानकारियां भरें – PERSONAL INFORMATION & NOMINEE DETAILS

uttar-pradesh-ई-श्रमिक-कार्ड-कैसे-बनाएं

>> व्यक्तिगत जानकारियों में ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन हेतु eshram.gov.in पोर्टल पर ये डिटेल भरना होगा। जैसे – आपका नाम, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप, इत्यादि।

>> उसके बाद यहां पर आपको Social Category Certificate के विकल्प में आपको अपना जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा यदि आप SC/ ST/ OBC वर्ग से हैं।

>> उसके बाद आप Nominee details भरे जिसे आप अपने श्रम कार्ड का नॉमिनी बनाना चाहते हैं। आपको नॉमिनी से संबंधित पूरी जानकारियां भरनी होंगी।

>> अब आप Save and Continue बटन पर क्लिक करें।

पता संबंधित जानकारियां भरेंAddress

>> अब आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे जहां पर आपको अपना Address Details भरना होगा। आपको अपना स्थाई और अस्थाई पता दोनों ही सावधानीपूर्वक भरना है।

>> परमानेंट एड्रेस से संबंधित पूरी जानकारियां भरने के बाद अब Save and Continue पर क्लिक करें। ध्यान रहे e Shram Card Registration Uttar Pradesh हेतु जो भ जानकारी भर रहे हैं उसमे त्रुटि नहीं होना चाहिए।

एजुकेशन क्वालीफिकेशन भरे (EDUCATION & INCOME)

>> नागरिकों को अपना UP e Shram Card बनवाने के लिए Education Qualification डिटेल भी देनी होगी। यानी कि आपको शिक्षा से संबंधित सभी जानकारियां भरनी है। कि आपने कहां तक पढ़ाई की है क्या आप Tax भरते हैं या नहीं इत्यादि।

>> इसके बाद आपको अपना Education Certificate भी यहां पर लगाना होगा। जैसे यदि आपने ग्रेजुएशन पूरा किया है तो आप अपना ग्रेजुएशन का मार्कशीट लगाएंगे वही अगर आपने 12:00 तक पढ़ाई की है तो आप 12वीं की मार्कशीट लगाएंगे।

>> उसके बाद Income Certificate वाले विकल्प में आपको आय प्रमाण पत्र का दस्तावेज Upload करना है।

>> यह सभी जानकारियां भरने के बाद आप फिर से Save and Continue ऊपर क्लिक करें।

बिजनेस या काम संबंधित जानकारियां भरें

>> अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जहां पर ई श्रम कार्ड हेतु ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको यह भरना होगा कि आप किस तरह का कार्य करते हैं। यानी कि आप पैसे कमाने के लिए कौन सी नौकरी करते हैं।

>> तो यहां पर Are You a Platform Worker वाले विकल्प में आपको YES या NO में से एक विकल्प का चुनाव करना है। यदि आप कोई ऑनलाइन तरीके का काम करते हैं जैसे – अमेजॉन या फ्लिपकार्ट की डिलीवरी करते हो। या ओला या उबर जैसे टैक्सी को चलाते हो तो आपको यहां पर YES पर क्लिक करना है अन्यथा आप NO पर क्लिक करें।

>> आपको अपना नौकरी का नाम सुनना है। Secondary Occupation में आपको अपनी नौकरी का ही नाम चुनना है यदि आप कोई अन्य प्रकार की नौकरी भी करते है।

>> उसके बाद Occupation certificate में आपको अपने नौकरी का कोई प्रमाण पत्र लगाना होगा। उसके बाद आप Save and Continue पर क्लिक करें। इस प्रकार E Shramik Card Online Apply हेतु कार्य सम्बंधित प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

बैंक संबंधित जानकारियां भरें (BANK DETAILS)

  • अब आपके सामने फिर से नया पेज खुल कर आएगा जहां पर आपको अपना Bank Account details पूरा भरना है।
  • यहां पर आप अपने सही-सही बैंक संबंधित जानकारियां भरें क्योंकि इस योजना के तहत जो भी पैसा आने वाला है वह आपके बैंक खाते में ही आएगा।
  • अब आपको Save and Continue पर क्लिक करना है।

Form Submit करें

>> क्लिक करते ही अब आपके सामने E Shram Card Registration Form की सारी Information खुलकर आ जाएगी जो अभी तक आपने भरी है।

>> आपको एक बार दोबारा से उन सभी जानकारियों को चेक कर लेना है और अगर आपको कुछ Correction करना है तो आप Edit के बटन पर क्लिक करके कर सकते हैं।

>> अगर सारी चीजें सही है तो आप Terms and Condition के बॉक्स पर टिक करके Submit बटन पर क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश ई- श्रमिक कार्ड डाउनलोड करें

>> जैसे ही आप Submit बटन पर क्लिक करते हैं आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां पर आपका Update Profile और Download UAN Card का विकल्प आएगा। तो यहां पर आपको Download UAN Card के विकल्प पर क्लिक करना है।

>> अब आप यहां से ही अपना UP e-shram card डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर आप चाहे तो ऐसे सेव करके कहीं और से प्रिंट भी करवा सकते हैं।

>> तो इस तरीके से अब आपका उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है और आप इसके माध्यम से अलग-अलग योजनाओं में भाग ले सकते हैं।

FAQ’s –

Q. यूपी में श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?

Ans. यूपी में श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आप सबसे पहले eshram.gov.in पर चले जाएं। उसके बाद आप यहां से श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।

Q. श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans. श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आश्रम के ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएं और यहां पर रजिस्टर करें वाले विकल्प पर क्लिक करें। अब यहां से आप एक श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Q. ई-श्रम कार्ड की वेबसाइट क्या है?

Ans. ई-श्रम कार्ड की वेबसाइट eshram.gov.in है।

Q. श्रमिक कार्ड मोबाइल से कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

Ans. मोबाइल से श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। लेकिन आप रजिस्ट्रेशन करते समय अपना डेक्सटॉप साइट ओपन कर ले तब आप यहां पर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Q. ईश्रम में कामगार अपना विवरण कैसे अपडेट कर सकते हैं?

ई- श्रम के पोर्टल पर जाकर या सीएससी के माध्यम से कामगार अपना विवरण अपडेट कर सकते हैं।

निष्कर्ष –

उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अपना ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन करने या बनवाने के लिए सबसे पहले eshram.gov.in ई-श्रमिक पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद नागरिक को REGISTER on eShram पर क्लिक कर के अपना ई-श्रम रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर apply कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हमने जाना कि उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको रजिस्ट्रेशन करने से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होगी।

यदि आपको श्रम कार्ड से संबंधित कोई अन्य जानकारी की आवश्यकता है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment