उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करें 2023 UP Bhulekh Khasra Khatauni Kaise Dekhe

UP Bhulekh Khasra Khatauni Kaise Dekhe:- उत्तर प्रदेश में खसरा खतौनी किसी भी जमीन या घर के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। क्योंकि इसमें ही भूमि की मालिक से संबंधित जानकारियां और विवरण शामिल होते हैं। इसलिए यूपी सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए एक उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल की शुरूआत की है, जिसके माध्यम से अब भूमि संबंधित जानकारी जैसे खसरा खतौनी निकालना आसान हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के माध्यम से खतौनी (अंश निर्धारण) की नक़ल, खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल, रियल टाइम खतौनी की नक़ल, राजस्व ग्राम खतौनी, राजस्व ग्राम खतौनी कोड, राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति विवरण आदि निकाल सकते हैं।

अतः आज के इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आप उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक (UP Bhulekh Khasra Khatauni) कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल ऐप द्वारा यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने या निकालने की प्रक्रिया को डिटेल में साझा किया है। इसलिए पोस्ट में बताये गए सभी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं फॉलो करें।

यूपी भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोडखसरा नंबर से जमीन का नक्शा कैसे देखें
बिहार के जमीन का रसीद ऑनलाइन कैसे देखें जमीन किसके नाम पर है कैसे पता करें या देखें

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल क्या है? UP Bhulekh Khasra Khatauni

यह UP Bhulekh Portal 2 मई 2016 को प्रारंभ किया गया था जो कि उत्तर प्रदेश राज्य के सभी तहसीलों में पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के माध्यम से राज्य के निवासी आसानी से अपने भूमि से संबंधित जानकारी एवं विवरण प्राप्त कर सकेंगे।

जैसे इस पोर्टल के माध्यम से खसरा खतौनी विवरण, किसके नाम पर कितनी जमीन है, खाता विवरण (अप्रमाणित प्रति) इत्यादि से संबंधित विवरण देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश भूमि भूलेख पोर्टल की मदद से राज्य के लोग आसानी से नीचे दिए गए भूमि सम्बंधित जानकारियों को आसानी से निकाला जा सकता है।

राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जानेक्लिक करें
खतौनी (अंश निर्धारण) की नक़ल देखें क्लिक करें
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें क्लिक करें
रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें क्लिक करें
राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पतिक्लिक करें
रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेशक्लिक करें

UP Bhulekh का उद्देश्य क्या है? UP Bhulekh Khasra Khatauni

>> यूपी भूलेख का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश की भूमि रिकॉर्ड (खसरा खतौनी, जमीन का क्षेत्रफल) को आसानी से संग्रहित किया जा सके और कोई भी उत्तर प्रदेश का नागरिक अपने जमीन से संबंधित जानकारी पाने के लिए आसान पहुंच प्राप्त कर सके।

>> भूलेख यूपी की मदद से हर उत्तर प्रदेश का नागरिक अपने घर एवं जमीन का सभी विवरण प्राप्त कर सकता है जैसे – खाता नंबर/ खसरा नंबर/ भू-नक्शा, खसरा खतौनी विवरण इत्यादि।

>> इस पोर्टल के निर्माण का मुख्य उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश नागरिकों के बीच में जमीन से संबंधित पारदर्शिता बनी रहे। और कोई भी नागरिक जमीन से संबंधित किसी भी धोखाधड़ी में ना फंसे।

उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करें? UP Bhulekh Khasra Khatauni check

आप उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के माध्यम से आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल नीचे दी गई प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

>> UP Bhulekh Khasra Khatauni निकालने के लिए सबसे पहले आप नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके यूपी भूलेख पोर्टल पर चले जाएं। upbhulekh.gov.in

>> अब आपके सामने उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल खुलकर आएगा जहां पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। जिनमें से आपको “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखने” के विकल्प पर क्लिक करना है।

up-bhulekh-khasra-khatauni-online-check-download

>> अब आपके सामने एक स्क्रीन खुलकर आएगी जहां पर आपको खतौनी विवरण देखने के लिए Captcha डालना है और Submit बटन पर क्लिक कर देना है।

>> सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। यहां पर आपको अपना खसरा खतौनी डिटेल हेतु जनपद, तहसील और गांव का नाम चुनना होगा। जिनमें से आप सबसे पहले अपने जनपद का नाम चुनेंगे।

>> अपने जिले का नाम सुनते ही आपके सामने उस जनपद के सारे तहसील के नाम खुलकर आ जाएंगे जिनमें से आप अपने तहसील का नाम का चुनाव करेंगे।

uttar-pradesh-bhulekh-khasra-khatauni

>> अब आपके द्वारा चुने गए तहसील में जितने भी गांव हैं उसका नाम खुलकर आ जाएगा जिनमें से आपको अपने गांव का नाम का चयन करना है।

up-bhulekh-portal-khasra-khatauni-kaise-dekhe

>> ग्राम का पहला अक्षर चुनें वाली लिस्ट में दिए गए अक्षरों के माध्यम से आप अपने गांव का नाम जल्दी ढूंढ सकेंगे।

khasra-khatauni-uttar-pradesh-kaise-dekhe

>> गांव का नाम चुनने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाता है।

>> यहां पर आपको चार विकल्प दिखाई देंगे “खसरा/ गाटा संख्या द्वारा खोजें, खाता संख्या द्वारा खोजें, खातेदार के नाम द्वारा खोजे, नामांतरण बीमा दिनांक से खोजें”। अगर अपने जमीन की खसरा खतौनी को नाम के द्वारा खोजना चाहते हैं तो “खातेदार के नाम द्वारा खोजे” के विकल्प पर क्लिक करें।

यूपी-भूलेख-खसरा-खतौनी-कैसे-निकाले

>> अगर आप अपना जमीन का खसरा खतौनी खसरा संख्या द्वारा या खाता संख्या द्वारा देखना चाहते हैं तो आप इस विकल्प का भी चयन कर सकते हैं।

>> अब आप नाम या खाता संख्या या खसरा संख्या डालकर खोजे के विकल्प पर क्लिक करें।

>> अब आपके सामने डाला गया नंबर या नाम का विकल्प खुलकर आ जाएगा जिसको आपको सिलेक्ट करना है और “उद्धरण देखें” के विकल्प पर क्लिक करना है।

खतौनी-की-नकल-कैसे-निकाले-उत्तर-प्रदेश

>> क्लिक करने के बाद आपको Captcha डालना है और Continue पर क्लिक करना है।

>> कैप्चा कंफर्म होते ही आप के जमीन का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा। जहां पर आप अपना खसरा संख्या खतौनी इत्यादि सभी जानकारियां देख सकते हैं।

भूलेख-खतौनी-उत्तर-प्रदेश-Lucknow

>> अगर आपको अपनी जमीन से संबंधित और भी Details में जानकारियां प्राप्त करनी है तो आप खसरा संख्या जो लिखा गया है उस पर क्लिक करेंगे यह लाल रंग का दिख रहा होगा।

>> क्लिक करते ही आपके सामने आप यह देख सकेंगे कि उस जमीन से संबंधित कोई विवाद तो नहीं चल रहा या फिर आपको अगर भू का नक्शा देखना है तो वह भी आप देख सकेंगे।

online-bhulekh-khasra-khatauni

तो कुछ इस तरह से आप उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप द्वारा यूपी भूलेख खसरा खतौनी कैसे चेक करें?

मोबाइल ऐप द्वारा UP Bhulekh Khasara Khatauni चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आप प्ले स्टोर के माध्यम से UP Bhulekh का ऐप डाउनलोड कर ले।
  • App download करने के बाद आपको ऐप ओपन करना है। और ऊपर बताए गए प्रोसेस का ही पालन करके आप ऐप के माध्यम से भी अपना खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • तो इस तरह से अगर आप ब्राउज़र के माध्यम से अपने जमीन की खसरा खतौनी नहीं देख पा रहे हैं तो आप के माध्यम से आप आसानी से प्रक्रियाओं का पालन करके खसरा खतौनी देख सकेंगे।

यूपी भूलेख पोर्टल कांटेक्ट डिटेल्स

यहां पर हम आपको एक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी प्रदान कर रहे हैं। ताकि अगर आपको भूलेख से संबंधित कोई अन्य जानकारी की आवश्यकता हो तो आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं या फिर उन्हें ईमेल कर सकते हैं।

  • UP Bhulekh Toll-Free Number – 0522-2217145
  • UP Bhulekh Email Id – bhulekh-up@gov.in

FAQ’s – भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश (UP Bhulekh Khasra Khatauni Nikale)

Q. तहसील भूलेख खतौनी नकल कैसे प्राप्त करें?

Ans- तहसील भूलेख खतौनी नकल प्राप्त करने के लिए आप यूपी bhulekh.gov.in पर चले जाएं। उसके बाद आप खतौनी नकल देखें के विकल्प पर क्लिक करके पहले ऑनलाइन खाता विवरण निकालें। उसके बाद आप उसी खाता विवरण का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। इसलिए हमने इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है।

Q. खसरा खतौनी नाम अनुसार कैसे देखें?

Ans- अगर आप खसरा खतौनी नाम अनुसार देखना चाहते हैं तो इस लेख में हमने इसका पूरा प्रक्रिया बताया है। यहां पर आपको खसरा खतौनी देखने के चार विकल्प दिए जाते हैं, जिसमें से आप खातेदार के नाम द्वारा खोजें के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं और खसरा खतौनी देख सकते हैं।

Q. भूलेख नक्शा यूपी कैसे देखें?

Ans- अगर आप उत्तर प्रदेश में भूलेख का नक्शा देखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपना खसरा खतौनी खाता का विवरण प्राप्त करना होगा। जिसके लिए आप इस लेख में दिए गए प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करें। उसके बाद आप खाता संख्या के विकल्प पर जब क्लिक करते हैं तो आपके सामने भूलेख नक्शा देखने का विकल्प आ जाता है। जिस पर क्लिक करके आप भू नक्शा देख सकते हैं।

निष्कर्ष – UP Bhulekh Khasra Khatauni Kaise Dekhe

आज के इस लेख में हमने जाना कि उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करें? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको यूपी के खसरा खतौनी देखने से संबंधित तथा खाता संख्या प्राप्त करने से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी।

यदि आप यूपी भूलेख पोर्टल के बारे में कुछ अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह अच्छा लगा हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment