ग्राम प्रधान के कार्यों की सूची /लिस्ट की जांच कैसे करें ?

Gram Pradhan Work List Online Check:- आज के इस डिजिटल युग में गांव के सरपंच या ग्राम प्रधान के कार्यों की सूची को ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। ग्राम पंचायत विकास कार्यों में कितना पैसा खर्च हुआ, ग्राम पंचायत के मुखिया का प्रमुख कार्य क्या है, ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट एवं उनके अधिकार क्या है इत्यादि आसानी से चेक किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ग्राम पंचायत के कार्यों की सूची में शामिल सभी कार्यों में से यदि किसी भी काम में ग्राम प्रधान भ्रष्टाचार या घोटाला जैसे चीजों में संलिप्त पाया जाता है तो ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत कर उचित कार्यवाही किया जा सकता है। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हुए घोटालों की जांच आरटीआई के माध्यम से पता कर सकते हैं।

अतः आज के इस लेख में हम डिटेल में साझा करेंगे कि ऑनलाइन ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट कैसे देखें? ग्राम पंचायत विकास कार्य योजना लिस्ट को देखने के लिए पोस्ट में आधिकारिक वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप दोनों के माध्यम से चेक करने की प्रक्रिया को साझा किया है। ग्राम प्रधान के पास कितना पैसा आया कैसे चेक करें, इसकी डिटेल भी बताया है। अतः पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी प्रक्रियाओं को फॉलो करें।

ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत कैसे और कहाँ करेंग्रामीण आवास योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी ऑनलाइन देखेंग्रामीण शौचालय के लिए आवेदन / रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

ग्राम पंचायत विकास हेतु ग्राम प्रधान के कार्यों की सूची

गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा एक बजट पेश किया जाता है जिसके अंतर्गत गांव संबंधित विभिन्न कार्यों को किया जाता है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट egramswaraj.gov.in के माध्यम से यह चेक किया जा सकता है कि गांव के सरपंच का काम क्या है और ग्राम पंचायत में कितना पैसा कहां खर्च हुआ है।

किसी भी गांव के सरपंच या ग्राम प्रधान निम्नलिखित कार्यों के लिए प्रतिबद्ध होता है। यदि ग्राम प्रधान नीचे दिए गए कार्यों की सूची में से किसी भी कार्य को अनौपचारिक तरीके से करता है तो ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधान की शिकायत कर पद से हटाया जा सकता है।

  • गांव में राशन वितरण संबंधित कार्य, बीपीएल राशन कार्ड मुहैया कराना।
  • केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का संचालन। जैसे कि पीएम आवास योजना, श्रमिक कार्ड, शौचालय निर्माण कार्य, पेंशन योजना इत्यादि।
  • गांव में सड़क निर्माण, नाली सफाई, पोखरा निर्माण, तालाब निर्माण, सिंचाई, गौशाला, ग्रामीण विद्यालय के काम काज को देखना।
  • गांव में बिजली संबंधित समस्या, भूमि संबंधित विवाद निवारण, बंजर एवं आबादी जमीन का ब्यौरा, सार्वजनिक स्थल की सफाई इत्यादि कार्य शामिल हैं।

ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट एवं खर्च पैसा कैसे देखें – हाइलाइट्स

आर्टिकल का नाम ग्राम पंचायत के कामों की जानकारी (Gram Pradhan Ke Karya List)
लाभार्थी ग्राम पंचायत के नागरिक
उद्देश्य ऑनलाइन ग्राम प्रधान कार्य लिस्ट एवं उसके बजट देखें
कार्य लिस्ट देखें ऑनलाइन माध्यम द्वारा
आधिकारिक वेबसाइट egramswaraj

ग्राम प्रधान के कार्यों की सूची ऑनलाइन कैसे देखे हैं या जांच करें?

ऑनलाइन ग्राम पंचायत विकास कार्य कैसे देखें:- किसी भी ग्राम पंचायत के प्रधान सचिव के कामों की सूची को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नागरिक अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच में आप उपस्थित पंचों एवं उनके नाम साथ ही प्रधान द्वारा जो काम किया गया है उसकी सूची निकाल सकते हैं। अतः नीचे दिए गए संपूर्ण प्रक्रिया को देखें।

>> ग्राम पंचायत के कामों की जानकारी (Gram Pradhan Ke Karya List) या लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए egramswaraj.gov.in पोर्टल पर जायें। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

>> आधिकारिक पोर्टल पर पहुँचने के बाद बाद नागरिक को ग्राम प्रधान के अधिकार और कर्तव्य को देखने के लिए साल (Select Plan Year) को चुनना होगा। उसके बाद कैप्चा कोड को भरकर Get Report के आप्शन पर क्लिक करना होगा। निचे चित्र में देखें।

gram-pradhan-karya-list-suchi-online-kaise-dekhe

>> क्लिक करते ही देश के सभी राज्यों का नाम खुलकर आ जायेगा। नागरिकों को Gram Pradhan Work List देखने के लिए अपने राज्य के नाम के सामने लिखे Village Panchayat & Equivalent विकल्प पर क्लिक करना होगा।

gram-sarpanch-pradhan-work-list-karya-suchi-ki-janch-online

>> अब ग्राम पंचायत के कामों की जानकारी को जांचने के लिए नया पेज खुलेगा जिसमे की नागरिक को District Panchayat & Block Panchayat का नाम चुनना होगा। इसके बाद नाम के सामने दिए गए नंबर पर क्लिक करना होगा।

>> यदि आप गाँव के प्रधान कार्यों की सूची का पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो दिए गए Download विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा आप ऑनलाइन ही Gram Pradhan Ke Karya List को देखने चाहते View विकल्प पर क्लिक करना होगा।

>> क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमे कि SECTION 1,2,3,4 मिलेंगे जिसपर क्रमशः क्लिक कर के ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण देख सकते हैं।

इसप्रकार कोई भी नागरिक किसी भी राज्य ग्राम पंचायत के कामों की जानकारी (UP, MP, Uttarakhand) ऑनलाइन देख सकते हैं। ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट में प्रस्ताव नंबर, कितना काम हुआ है, उपस्थित पंचों के सदस्यों का नाम होगा।

ग्राम प्रधान के पास कितना पैसा आया कैसे चेक करें?

सरकार द्वारा गाँव विकास कार्यों के लिए कितना बजट तय किया गया है या ग्राम पंचायत में कितना पैसा खर्च किया गया है इसका डिटेल देख सकते हैं। इसके लिए निचे दिए गए सभी प्रक्रिया को देखें।

>> गाँव के किस काम के लिए कितना पैसा आया और ग्राम पंचायत विकास योजना में कितना खर्च हुआ यह जानने के लिए egramswaraj पोर्टल पर जाना होगा।

>> ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर गाँव के लिए तय किये गए प्रमुख कार्यों के तय राशि (पैसा) डिटेल देखने के लिए Accounting के आप्शन पर क्लिक करना होगा। नीचे दिए गए चित्र में देखें।

gram-pradhan-ke-liye-paisa-check-kare

>> क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमे की बहुत से विकल्प होंगे। ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य में खर्च हुए पैसे का ब्यौरा जानने के लिए “ACCOUNTING ENTITY WISE REPORT”  विकल्प पर क्लिक करना होगा।

gram-panchayat-karya-list-kaise-dekhe

>> विभिन्न राज्यों के ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए खर्च पैसे का ब्यौरा देखने के लिए निम्नलिखित जानकारी को भरना होगा।

gram-vikas-karya-paisa-check
  • Month Wise/Scheme,
  • Date Range Wise/Month wise,
  • Financial Year,
  • State, District, Block, Village, Month,
  • Captcha Code

सभी डिटेल को भरने के बाद नागरिकों को दिए गए Get Report के विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऊपर दिए गए चित्र में देख सकते हैं।

>> Get Report के विकल्प पर क्लिक करने के बाद नागरिक को ग्राम प्रधान के सभी कार्यों के लिए आये हुए पैसे एवं कार्यों पर हुए खर्च का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। ऊपर बताये गए Gram Pradhan Ke Karya List 2023 को चेक कर सकते हैं और ग्राम प्रधान के पास कितना पैसा आया वो भी देख सकते हैं।

ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट कैसे देखें या जाँच करें – राज्यों के नाम

क्र. म.राज्य के नामराजधानी के नाम
1आंध्र प्रदेशअमरावती
2अरुणाचल प्रदेशईटानगर
3असमदिसपुर
4बिहारपटना
5छत्तीसगढ़रायपुर
6गोवापणजी
7गुजरातगांधीनगर
8हरियाणाचंडीगढ़
9हिमाचल प्रदेशशिमला
10झारखंडरांची
11कर्नाटकबेंगलुरू
12केरलतिरुवनंतपुरम
13मध्य प्रदेशभोपाल
14महाराष्ट्रमुंबई
15मणिपुरइंफाल
16मेघालयशिलांग
17मिजोरमआइजोल
18नगालैंडकोहिमा
19ओडिशाभुवनेश्वर
20पंजाबचंडीगढ़
21राजस्थानजयपुर
22सिक्किमगंगटोक
23तमिलनाडुचेन्नई
24तेलंगानाहैदराबाद
25त्रिपुराअगरतला
26उत्तर प्रदेशलखनऊ
27उत्तराखंडदेहरादून
28पश्चिम बंगालकोलकाता

सारांश –

ग्राम पंचायत योजना कार्य लिस्ट देखने के लिए नागरिकों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट egramswaraj.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद जिस भी राज्य के गांव के प्रधान के कार्यों की सूची देखना है तो अपने राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव का नाम चुनना होगा। उसके बाद कार्यों की सूची को ऑनलाइन जांच कर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

ग्राम प्रधान के पास कितना पैसा आया इसकी भी जानकारी को ऑनलाइन माध्यम द्वारा चेक किया जा सकता है। इसके लिए नागरिक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एकाउंटिंग विकल्प में जाना होगा। इसके बाद पूछी गई सभी जानकारी को भरकर किसी भी वर्ष के लिए ग्राम पंचायत विकास के लिए तय पैसे की डिटेल देख सकते हैं।

यदि कोई ग्राम प्रधान गांव के विकास कार्य में किसी प्रकार का घोटाला करता है तो वह आरटीआई फाइल कर कार्य के तय पैसे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं।

FAQ –

1. ग्राम प्रधान का क्या काम है?

किसी भी गांव के द्वारा चुने गए प्रधान का प्रमुख काम गांव के विकास के लिए विभिन्न योजनाओ को कार्यान्वित करना है। जैसे कि राशन वितरण, तालाब या पोखरा निर्माण, सिंचाई प्रबंध, पशु शेड निर्माण, बीपीएल कार्ड बनवाना, श्रमिक कार्ड बनवाना, भूमि विवाद को सुलझाना इत्यादि।

2. ग्राम पंचायत के कामों की जानकारी UP कैसे निकालें?

उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायतों के कामों की जानकारी निकालने के लिए नागरिक को दिए गए आधिकारिक वेबसाइट egramswaraj.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद नागरिक राज्य के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक या तहसील और गांव का नाम सुनकर ग्राम प्रधान के कार्यों की लिस्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं।

3. ग्राम पंचायत कार्य लिस्ट कैसे देखें ?

ग्राम पंचायत कार्यालय देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट egramswaraj.gov.in पर जाएं। जिस भी साल का काम देखना है वो साल चुनें इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव का नाम चुनें। इसके बाद Gram Pradhan Work List देख सकते हैं।

4. ग्राम प्रधान का बजट कैसे देखें ?

ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले किसी भी काम के लिए सरकार द्वारा कितना पैसा खर्च किया गया इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक इस दिए गए वेबसाइट egramswaraj.gov.in पर जाकर अकाउंटिंग का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद पूछेगा विवरण को देखकर नागरिक ग्राम पंचायत के लिए तय की गई बजट राशि को देख सकते हैं।

5. कैसे पता करें ग्राम पंचायत में कितना पैस खर्च कहाँ खर्च हुआ है?

सरकारी नल, सड़क मरम्मत, तालाब निर्माण, राशन वितरण, मिड डे मील आदि के लिए ग्राम प्रधान द्वारा कितना पैसा खर्च किया गया इसकी जानकारी ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

6. ग्राम पंचायत कार्य लिस्ट देखने के लिए मोबाइल एप्प कौन स है?

ग्राम पंचायत कार्यालय देखने के लिए नागरिक द्वारा जारी किए गए ई ग्राम स्वराज मोबाइल ऐप (EGramSwaraj App Download) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप में अपने राज्य, जिला, तहसील एवं गांव का नाम चुनने के बाद ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट को मोबाइल ऐप से देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

3 thoughts on “ग्राम प्रधान के कार्यों की सूची /लिस्ट की जांच कैसे करें ?”

    • इसके बाद आप चाहे तो मुख्यमंत्री के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

      Reply
      • VILLAGE -RAMPURA
        POST – JAINPURA
        TEHSI – JALESAR
        District – ETAH
        SABJECT – KABRISTAN KE CARO TARAF DEEWAR NAHI HE KIRPIYA KARKE KABRITAN KI DEEWAR JALD JALD BANWA DE

        Reply

Leave a Comment