[2024] घरौनी प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें ?

Gharauni Praman Patra download kaise kare:- आज देश के अलग-अलग क्षेत्रो में सरकार के द्वारा डिजिटल सिस्टम को डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत अपनाया जा रहा है। यहां तक की एग्रीकल्चर फील्ड का भी डिजिटाइजेशन देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में गवर्नमेंट की ओर से घरौनी योजना के प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूट किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस घरौनी प्रमाण पत्र को कोई भी व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन कुछ जानकारी को दर्ज करके अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकता है। योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि, आप खुद अपने मकान का स्वामित्व पत्र डिजिटल सिस्टम से हासिल कर सकते हैं। हम इस आर्टिकल में आज आपको जानकारी देंगे की “घरौनी क्या है” और “घरौनी डाउनलोड कैसे करें”

घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड करने से जुडी सामान्य जानकारी

योजना का नाम:   पीएम स्वामित्व योजना (घरौनी योजना)
विभाग:पंचायती राज मंत्रालय    
घोषणा: पीएम मोदी द्वारा  
आरंभ तिथि:       24 अप्रैल 2020  
उद्देश्य:ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाना    
वेबसाइट:              https://www.egramswaraj.gov.in/

घरौनी योजना क्या है?

भारत की सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना देश भर में चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत लोगों को उनके घर का मालिकाना हक दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत हर मकान का यूनिक आईडी नंबर दर्ज किया जाएगा, जो 13 अंकों का होगा। इसमें से पहले 6 अंक गांव के कोड को दर्शाएंगे और बाकी वाले 5 अंक आबादी के प्लॉट नंबर को दर्शाने का काम करेंगे और आखिरी के बचे हुए 2 अंक उसके संभावित विभाजन को दर्शायेंगे।

इस प्रकार से ग्रामीण यूनिक आईडी को हासिल करके अपने मकान का मालिकाना हक हासिल कर सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा, जो इस बात को साबित करेगा कि फलाना मकान आपका है और आप ही मकान के असली मालिक हैं।

घरौनी प्रमाण पत्र क्या है?

यह एक ऐसा दस्तावेज है, जिसे ग्रामीण आवासीय अभिलेख भी कहा जाता है। यह किसी मकान के स्वामी को देश के ग्रामीण इलाकों में दिया जाता है। सरकार के द्वारा जो स्वामित्व योजना चलाई जा रही है, उसके अंतर्गत प्रत्येक घर के लिए एक घरौनी कार्ड प्रदान किया जाएगा। कार्ड में एक आईडी भी होगी, जिससे यह पता लग जाएगा कि, संबंधित घर आपका ही है।

जैसे आपका जो आधार कार्ड बना हुआ है, जिससे आपकी यह पहचान होती है कि, आधार कार्ड में जो फोटो है वही आप है, उसी प्रकार से देश के ग्रामीण इलाकों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर का घरौनी प्रमाण पत्र बनवाया जाएगा।

घरों को लेकर के जो विवाद होते हैं, उनका निपटारा करने के लिए घरौनी कार्ड काफी काम का साबित होगा। घरौनी का रिकॉर्ड सरकार के द्वारा ऑनलाइन भी संबंधित वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, ताकि जब चाहे तब घरौनी को डाउनलोड किया जा सके।

यही नहीं यदि आप घरौनी रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाते हैं, तो आप अपने मकान के ऊपर लोन भी ले सकते हैं। घरौनी प्रमाण पत्र में 13 अंकों की आईडी सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है।

घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे?

अपनी जमीन का घरौनी सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको गवर्नमेंट के एसएमएस का इंतजार करने की आवश्यकता होती है।

घरौनी सर्टिफिकेट डाउनलोड तभी ग्रामीण कर सकेंगे, जब उनके मोबाइल पर गवर्नमेंट के द्वारा एक एसएमएस सेंड किया जाएगा। गवर्नमेंट के द्वारा जो एसएमएस सेंड किया जाता है, उसमें आपको सबसे पहले तो पूरे एसएमएस को ध्यान से पढ़ना है।

एसएमएस में नीचे आपको एक लिंक भी मिलता है, जिस पर आपको क्लिक कर देना होता है। इसके बाद आप प्रॉपर्टी कार्ड का नंबर डालकर या फिर घरौनी सर्टिफिकेट का नंबर डाल करके आसानी से अपनी घरौनी ऑनलाइन चेक सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। हालांकि याद रखें कि, घरौनी डाउनलोड करने के लिए पहले आपको प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में अपना पंजीकरण करना होगा।

घरौनी सर्टिफिकेट से लाभ

घरौनी सर्टिफिकेट से निम्न प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

  • उपरोक्त सर्टिफिकेट से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को उनकी जमीनों का या फिर उनके घर का मालिकाना हक प्राप्त हो जाएगा।
  • गवर्नमेंट के पास ग्रामीणों की जमीन का पूरा डाटा एक पोर्टल पर मौजूद होगा,जिससे जमीन की जानकारी गवर्नमेंट के पास भी रहेगी‌ तथा कोई भी व्यक्ति जब चाहे तब जमीन की जानकारी ऑनलाइन निकाल सकेगा।
  • प्रॉपर्टी के जो विवाद होते हैं, उसमें अब घरौनी प्रमाण पत्र की वजह से काफी कमी आएगी।
  • ग्रामीणों के पास जब खुद के घर का दस्तावेज मौजूद होगा, तो इससे वह घर को लेकर के किसी भी विवाद से निश्चित रहेंगे।
  • यदि किसी व्यक्ति के पास उसके घर की घरौनी है, तो वह इसी दस्तावेज के आधार पर अपने घर पर लोन ले सकता है।
  • अधिकतर बैंक और प्राइवेट बैंक घरौनी पर लोन लेने की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।
  • जमीन पर होने वाले अवैध कब्जे और भू माफिया पर भी उपरोक्त सर्टिफिकेट की वजह से अब लगाम लगेगी।

घरौनी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

यदि आप प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत अथवा घरौनी योजना के अंतर्गत अपने जमीन का मालिकाना हक का दस्तावेज प्राप्त करना चाहते हैं ,तो आपको ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता होगी। जब आप सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर लेंगे और आप इस योजना के लिए एलिजिबल होंगे, तो ही योजना का फायदा आपको मिलेगा।

1: योजना में आवेदन करने के लिए आपको प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।

2: वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाली बटन को ढूंढना है और इसी बटन पर क्लिक करना है।

3: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होकर आता है, जिसमें आपको सभी जानकारी को दर्ज कर देना है और सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा कर लेना है।

अब आपको पंजीकरण से रिलेटेड इनफार्मेशन एसएमएस या ईमेल के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

FAQ: घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें ?

Q: घरौनी का नक्शा कैसे देखें?

ANS: यदि आप उत्तर प्रदेश घरौनी का नक्शा देखना चाहते हैं, तो आपको upbhunaksha.gov.in वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता होगी।

Q: घरौनी प्रमाण पत्र क्या है?

ANS: घरौनी प्रमाण पत्र एक ऐसा सर्टिफिकेट है, जिससे यह साबित होता है कि घर अमुक व्यक्ति का है।

Q: स्वामित्व योजना में अपना नाम कैसे देखें?

ANS: https://www.egramswaraj.gov.in/ वेबसाइट विजिट करके और कुछ प्रक्रिया को फॉलो करके आप स्वामित्व योजना में अपना नाम देख सकते हैं। अगर उपरोक्त वेबसाइट काम नहीं करती है, तो स्वामित्व योजना की एक और वेबसाइट है, जहां पर आपको अपना नाम देखने को मिलेगा।

Q: घरौनी कैसे बनती है?

ANS: घरौनी बनवाने के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रोसेस है। हालांकि अधिकतर राज्यो में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और घरौनी बनवाई जा सकती है।

Q: घरौनी का मतलब क्या होता है?

ANS: घरौनी का मतलब प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स होता है।

यह भी पढ़ें :-

भू नक्शा झारखण्ड ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड

भू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड

झारखंड झारभूमि पोर्टल: अपना खाता, लैंड रिकॉर्ड्स

यूपी भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment