मेरी पहचान पोर्टल लॉग इन एवं रजिस्ट्रेशन कैसे करें 2024 Meri Pehchan Portal kya hai – Login & Registration

Meri Pehchan Portal kya hai – Login & Registration 2024 मेरी पहचान पोर्टल ऑनलाइन लॉग इन एवं रजिस्ट्रेशन कैसे करें:- भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों हेतु Meri Pehchan Portal (meripehchaan.gov.in) को लांच किया है। इस पोर्टल के जरिये देश के सभी नागरिक लागू किये जाने वाले सभी योजनावों का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। अर्थात नागरिकों को अलग-अलग योजनावों का लाभ प्राप्ति हेतु अन्य पोर्टलों पर लॉग इन नहीं करना होगा। अब Meri Pehchan Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन कर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड को जेनरेट कर सभी योजनावों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, आज के इस लेख में मेरी पहचान पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारी को साझा करने वाले हैं। जैसे कि मेरी पहचान पोर्टल क्या है? मेरी पहचान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? साथ ही यह भी साझा करेंगे कि Meri Pehchan Portal Registration प्रक्रिया क्या है तथा इसके लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद मिलने वाले लाभ एवं पोर्टल की विशेषतायें और शुरू करने का उद्देश्य को भी डिटेल में साझा किया है। अतः पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दूसरों से साझा भी करें।

बकरी पालन के लिए लोन : आवेदन कैसे करेंपर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टटेस को चेक कैसे करें
बैंक से लोन के लिए एप्लीकेशन / आवेदन पत्र कैसे लिखेपर्सनल लोन कैसे लें – तरीका, ब्याज दर, पात्रता व शर्तें

Meri Pehchan Portal kya hai?

क्या है मेरी पहचान पोर्टल:- Meri Pehchan Portal भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है एक आधिकारिक वेब पोर्टल है। इस पोर्टल के जरिये देश में लागू किये जाने वाले योजनावों को एकत्रित कर देश के नागरिकों तक पहुँचाना है। meripehchaan पोर्टल को लांच करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर के माध्यम से साझा किया। उन्होंने ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट किया कि नागरिक राष्ट्रीय एकल साइन-ऑन (A National Single Sign-on (NSSO) के तहत लॉग इन कर विभिन्न विभागों के कई सार्वजनिक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अतः नागरिकों मेरी पहचान पोर्टल (meri pehchan portal) द्वारा सभी सरकारी योजनावों का लाभ लेने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा जिसके बाद ही सभी योजनावों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन meri pehchan portal पर आवेदन (Apply) कैसे करें, इसकी प्रक्रिया को आगे पोस्ट में साझा किया है।

Meri Pehchan Portal- meripehchaan.gov.in (हाइलाइट्स)

पोस्ट का नाम Meri Pehchan Portal online registration kaise kare
पहल की गयी भारत सरकार द्वारा
उद्देश्य सभी योजनावों को मेरी पहचान पोर्टल पर एकत्रित करना
लाभार्थी भारतीय नागरिक
आधिकारिक पोर्टल meripehchaan.gov.in
आवेदन करें ऑनलाइन माध्यम द्वारा

Meri Pehchan Portal शुरू करने का उद्देश्य

मेरी पहचान – राष्ट्रीय एकल साइन-ऑन (एनएसएसओ) एक उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण सेवा है जिसमें क्रेडेंशियल का एक सेट कई ऑनलाइन एप्लिकेशन या सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है। भारत सरकार द्वारा मेरी पहचान पोर्टल को ऑनलाइन जारी करने का निम्नलिखित उद्देश्य है।

  • Meri Pehchan Portal के माध्यम से नागरिक सभी योजनावों की जानकारी एक जगह से प्राप्त कर सकेंगे।
  • नागरिकों विभिन्न योजनावों का लाभ लेने हेतु अलग पोर्टलों पर जाने की जरुरत नही पड़ेगी।
  • अलग-अलग योजनावों के लिए नागरिक एक यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Benefits of Meri Pehchan Portal in Hindi

‘मेरी पहचान’, एक सिंगल साइन-ऑन प्लेटफॉर्म है जहाँ पर सभी योजनावों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो भी नागरिक मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करता है वो निम्नलिखित लाभ के योग्य है।

  • सिंगल साइन-ऑन एक केंद्रीकृत सत्र और उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण सेवा है जहाँ पर नागरिक आने वाले सभी योजनावों का जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ‘मेरी पहचान पोर्टल’ के माध्यम से नागरिक एक ही यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिये लॉग इन कर योजनावों का लाभ ले सकते हैं।
  • देश के नागरिक विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे जन परिचय, ई-प्रमाण और डिजिलॉकर के माध्यम से Meri Pehchan Portal पर Registration व login कर सकते हैं।
  • सिंगल साइन-इन प्लेटफॉर्म के जरिये नागरिक को दुसरे वेब पोर्टलों पर भटकना नही पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी।
  • Meri Pehchan Portal पर जन परिचय, ई-प्रमाण और डिजिलॉकर के माध्यम से लॉग इन करने हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

मेरी पहचान पोर्टल के तहत आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता मानदंड

सभी केंद्रीय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज एवं पात्रता होना जरुरी है।

  • नागरिक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • सभी जाति, धर्म, आयु एवं समुदाय के लोग इस पोर्टल का लाभ उठाने हेतु पात्र हैं।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वैध मोबाइल नंबर
  • जीमेल आईडी
  • Digi-locker ID
  • इ-प्रमाण
  • जन परिचय की आईडी

Online Meri Pehchan Portal पर Registration कैसे करें ?

Meri Pehchan Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण या रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। इसके लिए आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1:- नागरिकों को Meri Pehchan Portal पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु आधिकारिक पोर्टल (meripehchaan.gov.in) पर जाना होगा।

स्टेप 2:- अब इसके बाद नागरिक को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए meripahchan पोर्टल के होम पेज पर लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं।

meri-pahchan-portal-registration-and-login-online
meri-pahchan-portal-registration-and-login-online

स्टेप 3:- अब इसके बाद नागरिक को नए पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु digital locker, इ-प्रमाण, जनपरिचय के साथ लॉग इन करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं।

meri-pahchan-portal-registration-and-login-online-kaise-kare

स्टेप 4:- अब इसके बाद नागरिक को नए पेज पर New user? Sign up for MeriPehchaan के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5:- नागरिक को अपना मेरी पहचान पोर्टल का यूजर आईडी और पासवर्ड को जेनरेट करने के लिए मोबाइल नंबर, यूजर नाम, पासवर्ड, जन्मतिथि आदि को भरकर OTP जेनरेट करना होगा।

स्टेप 6:- ओटीपी जेनरेट करने के बाद पोर्टल पर सबमिट कर SignUp करना होगा। इसके बाद आपका आईडी मेरी पहचान पोर्टल पर ऑनलाइन जेनरेट हो जायेगा।

ऑनलाइन मेरी पहचान पोर्टल पर लॉग इन प्रक्रिया क्या है ?

मेरी पहचान पोर्टल पर योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निम्नलिखित प्रक्रियावों द्वारा लॉग इन कर सकते हैं। नीचे दिए प्रक्रिया को क्रमशः फॉलो कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम नागरिक को meripehchaan.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद Meri Pehchan Portal पर Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब इसके बाद नागरिक को डिजिटल लाकर, ई-प्रमाण, जन परिचय लॉग इन आईडी को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद meripahchaan पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड को डालना होगा।
  • इस प्रकार कोई भी नागरिक मेरी पहचान पोर्टल ऑनलाइन लॉग इन कर सकते हैं।

सारांश – MeriPehchaan online registration & login

दोस्तों, ऊपर के पोस्ट में Meri Pehchan Portal पर पंजीकरण या आवेदन कैसे करें, इसकी प्रक्रिया को बताया गया है। साथ ही रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद ऑनलाइन लॉग इन करने की प्रक्रिया को भी साझा किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करते समय मेरी पहचान पोर्टल किन आवश्यक दस्तावेजों का विवरण देना है यह भी बताया गया है। यदि किसी भी नागरिक को इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे निकालेंएसबीआई बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकालें
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में नाम देखेंआईटीबीपी वेतन पर्ची/पे स्लिप डाउनलोड कैसे करें

FAQ – Meri Pehchan Portal ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

1. मेरी पहचान पोर्टल क्या है?

‘मेरी पहचान’, एक सिंगल साइन-ऑन प्लेटफॉर्म नागरिकों को आसानी से और सुरक्षित रूप से प्रमाणित करता है। यह तीन मुख्यधारा के एसएसओ प्लेटफॉर्म जन परिचय, ई-प्रमान और डिजिलॉकर का व्यापक सहयोग है। ‘मेरी पहचान’ उपयोगकर्ता को उपयोगकर्ता नाम, मोबाइल नंबर, आधार, पैन इत्यादि जैसे कई प्रमाणीकरण मानकों के आधार पर प्रमाणित करती है।

2. ‘मेरी पहचान’ के लिए लॉगिन प्रक्रिया क्या है?

सर्वप्रथम आधिकारिक पोर्टल पर जायें >> होम पेज पर लॉग इन विकल्प पर क्लिक करें >> इसके बाद डिजिटल लाकर, इ-प्रमाण, जन्परिचय का विकल्प चुने >> अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भरें >> लॉग इन करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment