[2024] संबल योजना की लिस्ट / सूची ऑनलाइन कैसे देखें | MP Sambal Yojana 2.0 List

Madhya Pradesh (MP) Sambal Yojana List Kaise Dekhe:- दोस्तों, अगर आपने भी संबल योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया है और आप को भी लिस्ट में नाम देखने में समस्या आ रही है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। इस लेख मे आप जानेंगे कि संबल योजना की लिस्ट कैसे देखें?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, इस लेख के माध्यम से आप आसानी से जान पाएंगे कि संबल योजना की लिस्ट कैसे देखें? इस लेख में नाम check करने की प्रक्रिया step by step बताई गई है। इन चरणो को follow करके कोई भी नागरिक अपना नाम संबल योजना की लिस्ट में चेक कर सकता है। तो चलिए लेख को शुरू करते हैं.

संबल योजना पोर्टल के बारे में जानकारी | MP Sambal Yojana 2.0 List

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के संगठित नागरिकों के लिए शुरू की गई है। इस योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना की शुरुआत 2018 से हो चुकी है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत सभी श्रमिकों को सहायता प्रदान किया जाता है जिसमे बिजली बिल की माफी, निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन, स्वास्थ्य बीमा इत्यादि सहायता शामिल है।

Madhya Pradesh Sambal Yojana List : Highlights

योजना का नाममध्य प्रदेश जन कल्याण संबल कार्ड योजना
आर्टिकल का नामसंबल योजना कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें या चेक करें
पोर्टल का नामSambal MP
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइटSambal.mp.gov.in

एमपी संबल योजना की लिस्ट / सूची कैसे देखें ?

संबल योजना की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आप नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें। इसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से इस योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1:- संबल योजना की लिस्ट में नाम देखने के लिए सबसे पहले संबल पोर्टल या इसकी आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.govt.in पर visit करें।

स्टेप 2:- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा इसमें एमपी संबल 2.0 सूची चेक करने हेतु आप “MIS” के विकल्प पर क्लिक करें और उसके बाद “जिला डैशबोर्ड” के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3:- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको संबल योजना की नयी सूची देखने हेतु अपने जिला को select करना है। नीचे चित्र में देखें.

online-sambal-yojana-list-kaise-dekhe

स्टेप 4:- अब आपके सामने एक न्यू पेज खुलेगा उस पेज में सबसे नीचे स्थानीय निकाय वार पंजीयन के सामने सबसे आखिर में एक + more का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

mp-sambal-yojana-list-check

स्टेप 5:- अब + more के विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको जिला और स्थानीय निकाय का चुनाव करना है और नीचे दिए हुए captcha code को box में दर्ज करना है।

sambal-yojana-SUCHI-kaise-dekhe.png

स्टेप 6:- इसके बाद “संबल सदस्यों की सूची देखें” के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 7:- अब एक नये पेज में आपके सामने सम्बल योजना लिस्ट खुल जाएगी। उस लिस्ट में आप अपना नाम आसानी से check कर सकते हैं।

स्टेप 8:- मध्य प्रदेश जन कल्याण संबल योजना लिस्ट में आवेदन की संबल आईडी, आयु, नाम, लिंग, पंजीयन दिनांक, जिला और कार्ड नंबर इत्यादि भी दिया रहता है।

स्टेप 9:- संबल योजना लिस्ट खोलने के बाद आप इस लिस्ट में अपना नाम खोजें और अपना संबल आईडी नोट कर ले।

आप अपने संबल आईडी से अपना संबल योजना कार्ड को आसानी से ऑनलाइन डिजिटल प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।

संबल योजना कार्ड पंजीयन प्रमाण पत्र डाउनलोड संबल योजना श्रमिक पंजीयन की स्थिति कैसे चेक करें
संबल योजना 2.0 में रजिस्ट्रेशन / आवेदन कैसे करें संबल योजना में नाम कैसे देखें ऑनलाइन

मध्य प्रदेश संबल योजना से संबंधित contact detail

मध्य प्रदेश के स्थाई नागरिक जो संबल योजना का लाभार्थी है यदि उसका संबल योजना से संबंधित कोई भी प्रश्न है या वह संबल योजना से संबंधित कोई भी शिकायत करना चाहता है तो वह टोल फ्री नंबर 1800 – 2330 – 183 पर सुबह 7:00 से लेकर रात 11:00 के बीच कभी भी अपनी complaint दर्ज करवा सकता है या फिर अपना सुझाव सांझा कर सकता है। इसके अलावा 181 पर भी कॉल करके नागरिक अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकता है।

सारांश

संबल योजना लिस्ट में नाम देखने के लिए सबसे पहले संबल योजना पोर्टल पर जाना होगा. पोर्टल पर दिए गए MIS विकल्प में जाना होगा| इसके बाद नागरिक को “जिला डैशबोर्ड” में जाकर नए पेज पर जिला का नाम चुनना होगा. इसके बाद नागरिक को + More के आप्शन जाकर अपना पुनः अपना जिला और स्थानी निकाय चुनना होगा. इसके बाद संबल सदस्यों की सूची देखें विकल्प पर क्लिक कर के योजना लिस्ट को चेक कर सकते हैं.

FAQ’s-

Q. 1:- संबल योजना में अपना नाम कैसे देखें?

Ans. संबल योजना की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए sambal.mp.gov.in की वेबसाइट पर visit करना होगा। आगे के स्टेप्स के लिए ऊपर के लेख मे दी गयी जानकारी को पढ़ें।

Q. 2:- संबल योजना लिस्ट में मेरा नाम नहीं है, मैं क्या करूं?

Ans. यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आप संपर्क 2.0 पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करे।

Q. 3:- संबल योजना के तहत दी जाने वाली राशि?

Ans. इस योजना के तहत राज्य के श्रमिक परिवारों को 16000 रुपए की राशि मिलती है।

निष्कर्ष

दोस्तों, आज के इस लेख के माध्यम से हमने जाना कि संबल योजना की लिस्ट कैसे देखे? हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा और आप संबल कार्ड की लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर पाएंगे। इस लेख को शेयर करें और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि अन्य लोग भी इस लेख में दिए गए आसान steps को follow करके संबल योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकें।

इस लेख से संबंधित यदि कोई भी सवाल आपके मन में है या आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं या फिर किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहते हैं तो हमें नीचे comment section में कमेंट करके बता सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके द्वारा सुझाए गए टॉपिक पर लेख प्रस्तुत कर देंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment