[Biography] जया किशोरी का जीवन परिचय : आयु, जन्म, शादी, फीस, नेटवर्थ, Husband Name, Marriage

जया किशोरी जी को आज के समय में कौन नहीं जानता है। वह भारत के एक प्रसिद्ध कथा वाचक और भजन गायिका है। वह अपने सरल अंदाज में कथाओं और भजनों को सुनने के लिए काफी ज्यादा जानी जाती है। ऐसे में लोग जया किशोरी का जीवन परिचय (Jaya Kishori Biography) जानना चाहते हैं ताकि वह उनके जीवन के बारे में जान पाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज किस लेख में हम जया किशोरी जी का जीवन परिचय (Jaya Kishori Biography Detail) जानेंगे और इनके जीवन से संबंधित सभी चीजों के बारे में जानेंगे। जैसे कि Jaya Kishori Ji का जन्म, Marriage, Husband Name, सैलरी, फीस, जया किशोरी जी का भजन,

जया किशोरी जी का प्रारंभिक जीवन | Jaya Kishori Biography

जया किशोरी जी का जन्म राजस्थान के सुजानगढ़ जिले में 13 जुलाई 1995 को हुआ था। इनका जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ था और उनके बचपन का नाम जया शर्मा था। इन माता का नाम गीता देवी और उनके पिता का नाम राधेश्याम हरित पाल उर्फ शिव शंकर शर्मा है।

कौन ब्राह्मण परिवार से होने के कारण यह गौर ब्राह्मी जाति की सदस्य भी हैं। जया किशोरी जी की एक बहन भी है, जिनका नाम चेतन शर्मा है। इसके अलावा जया किशोरी जी को आधुनिक युग की मीरा भी कहा जाता है क्योंकि यह एक बेहतरीन कथा वाचक है और मुख्य रूप से यह भागवत गीता और नानी बाई का मायारा जैसे कथा सुनती हैं।

जया किशोरी जी का जीवन-परिचय | Jaya Kishori Ji Biography : Highlights

तथ्यविवरण
जन्म13 जुलाई1995, सुजानगढ़, राजस्थान, भारत
पिता का नामशिव शंकर शर्मा/ राधेश्याम हरित पाल
माता का नामगीता देवी
बहन का नाम चेतन शर्मा
शिक्षामहादेवी बिडला वर्ल्ड एकेडमी, कोलकाता
पेशाकथावाचक और भजन गायिका
प्रमुख सम्मानआदर्श युवा आध्यात्मिक गुरू पुरस्कार (2016),
उपाधि किशोरी जी
जया किशोरी पति (Husband) नामअभी शादी नहीं हुई है
व्यक्तिगत जीवनअविवाहित

जया किशोरी जी की प्रारम्भिक शिक्षा | Educational Qualification of Jaya Kishori Ji

जया किशोरी जी बचपन से ही शिक्षा में अच्छी थी और इन्हें पढने का काफी शौक था। कथा सुनाते हुए भी इन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और B.com से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। इन्होंने महादेवी बिरला वर्ल्ड अकादमी से अपनी शिक्षा पूरी की थी।

नए साल बाद में जया किशोरी जी का पूरा परिवार राजस्थान से कोलकाता आ गया और अब सभी परिवार कोलकाता में ही रहते हैं।

दरअसल जया किशोरी जी कोई संत या साधु नहीं है बल्कि वह एक सामान्य स्त्री की तरह ही रहती है। वह केवल एक कथा वाचक और भजन गायिका है, लेकिन वह अन्य कार्य भी सामान्य मनुष्य की तरह करती हैं।

जया किशोरी जी की आध्यात्मिक सफर की शुरुआत | Jaya Kishori Ji Spiritual Journey

दरअसल बचपन से ही जया किशोरी जी के परिवार में अध्यात्म था। जिसके कारण यह भी शुरू से ही भगवान और धर्म में काफी ज्यादा विश्वास रखती थी।

बचपन में जया किशोरी जी को उनके दादा दादी और नाना नानी द्वारा कई तरह के भजन सुनाया जाता था और साथ ही वह अपनी दादी जी से बचपन से ही भगवान श्री कृष्ण की कहानी सुना करती थी। इसके कारण इन्हें भगवान श्री कृष्ण से काफी ज्यादा लगाव हो गया और 9 साल की उम्र में ही इन्होंने कई सारे स्रोत और भजन याद कर लिए द।

इन्होंने नव वर्ष की उम्र में ही लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, दरिद्र दहन शिव स्तोत्र, शिव पंचाक्षर स्त्रोतम, मधुराष्टकम्र, इत्यादि सभी स्तोत्र कंठस्थ कर लिए थे।

जब जया किशोरी जी 10 वर्ष की थी तभी इन्होंने पहली बार अपने पिता के साथ कथा वाचन कार्यक्रम में भाग लिया था। इन्होंने अकेले ही सुंदरकांड का पूरा पाठ सुनाया था, जिसे लोगों ने बहुत सराहा था। उसके बाद से ही इन्हें कई कार्यक्रमों में भी आमंत्रित किया जाने लगा।

अब तक जया किशोरी जी ने कई मशहूर कथाओं का पाठ किया है, जिनमें श्रीमद् भागवत पुराण और नानी बाई को मायरो शामिल है। 

जया किशोरी जी की किशोरी की उपाधि

दरअसल जब जया किशोरी जी को किशोरी की उपाधि नहीं मिली थी तो वह अपने नाम के साथ जय शर्मा लगती थी। परंतु उसके बाद जया किशोरी जी ने अपने गुरु गोविंद राम मिश्रा जी से शिक्षा प्राप्त की।

शिक्षा प्राप्त करने के बाद उनके गुरु गोविंद राम मिश्रा जी ने ही इन्हें किशोरी की उपाधि से नवाजा। इनके गुरु ने किशोरी की उपाधि इसलिए दी, क्योंकि इनके श्री कृष्णा में अधिक आस्था थी।

जया किशोरी जी का सम्मान और पुरस्कार

जया किशोरी को उनके काम के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं।

  • सबसे पहले उन्हें 2016 में आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 2019 में इन्हें फिल्म इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • 2021 में इन्हें मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया था।

जया किशोरी जी का वैवाहिक जीवन एवं अन्य जानकारियां

कई लोग यह भी जाना चाहते हैं कि जया किशोरी जी की शादी किससे हुई है या जया किशोरी जी के पति का नाम क्या है? तुम आपको बता दें कि अभी तक जया किशोरी जी की शादी नहीं हुई है।

जया किशोरी जी का कहना है कि वक्त आने पर वह खुद ही किसी व्यक्ति से शादी करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें शादी के लिए एक ऐसा वर चाहिए जो आध्यात्मिक भी हो परंतु उसकी सोच Modern भी हो जो कि आज के जमाने से मिलती हो।

इसके अलावा जया किशोरी जी को खाली समय में किताबें पढ़ना काफी पसंद है। इन की प्रिया गायिका आशा भोसले जी हैं।

साथ ही अपने शुरुआती दिनों में जया किशोरी जी पंडित विनोद कुमार जी और स्वामी रामसुखदास जी के संरक्षण में उपदेश देती थी। उसके बाद ही उन्हें गोविंद राम मिश्रा जी मिले, जिसके आश्रय में इन्होंने शिक्षा प्राप्त की।

जया किशोरी जी के भजन

जया किशोरी जी द्वारा कई भजन भी लिखे गए हैं, जिनमें से हम आपको कुछ Jaya Kishori Famous Bhajan के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

  • लागन लगे तुझसे”
  • “मीठे रस से भरयोरी”
  • “मेरा आपकी कृपा से”
  • “एक नजर कृपा की”
  • “जगत के रंग”
  • “कृष्ण गोविंद”
  • “राधे कृष्ण राधे कृष्ण”
  • “मेरी लगी श्याम संग प्रीत”
  • “अधरममधुरम”
  • जगत के रंग क्या देखूँ?

जया किशोरी जी का सोशल मीडिया अकाउंट डिटेल

सोशल अकाउंट का नाम जया किशोरी जी का आईडी
जया किशोरी जी इंस्टाग्राम अकाउंटiamjayakishori
जया किशोरी जी यूट्यूब अकाउंटIamjayakishori 
जया किशोरी जी ट्विटर अकाउंट हैंडलiamjayakishori
जया किशोरी जी आधिकारिक वेबसाइटiamjayakishori.com

FAQ’s- biography of jaya kishori in hindi

Q. जया किशोरी जी की शादी हो गई क्या?

Ans- जी नहीं, जया किशोरी जी की शादी अभी तक नहीं हुई है।

Q. जया किशोरी जी की शादी कब हुई?

Ans- जया किशोरी जी की शादी अभी तक नहीं हुई है। वह सही समय आने पर एक अच्छे वर से विवाह जरूर करेंगे।

Q. जया किशोरी जी की फीस कितनी है?

Ans- वर्तमान समय में जया किशोरी जी कथा कहने के लिए 9 से 10 लख रुपए तक फीस चार्ज करती हैं।

Q. जया किशोर जी की शादी कहां हुई?

Ans- जया किशोर जी ने अभी तक शादी नहीं की है पर आने वाले समय में वह एक अच्छे वर्ष से शादी करना चाहती हैं।

Q. जया किशोर जी Age कितनी है?

Ans- 2023 में जया किशोरी जी Age 28 वर्ष है।

निष्कर्ष

आज किस लेख में हमने जया किशोरी का जीवन परिचय (biography of jaya kishori in hindi) के बारे में बात की। उम्मीद है कि इस लेकर माध्यम से आपको Jaya Kishori Biography से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल पाई होगी। यदि आप जया किशोरी जी के बारे में कुछ अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यदि आप किसी और अन्य लोगो के बारे जीवन परिचय जानना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के बता सकते हैं।

नियोजन प्रमाण पत्र क्या है कैसे बनता हैआधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोडें
 घर बैठे पीएफ अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें स्वयं सहायता समूह क्या है लिस्ट कैसे देखें 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “[Biography] जया किशोरी का जीवन परिचय : आयु, जन्म, शादी, फीस, नेटवर्थ, Husband Name, Marriage”

Leave a Comment