नियोजन प्रमाण पत्र क्या है कैसे बनता है 2024 नियोजन प्रमाण पत्र फॉर्म कैसे भरें? Niyojan Praman Patra Form Download

Niyojan Praman Patra Form Kaise Bhare & Download:- भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर और श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की सुविधाएं दे रही है। यदि आप भी इन सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास लेबर कार्ड या श्रमिक कार्ड का होना आवश्यक है। लेबर कार्ड या श्रमिक कार्ड बनाने से पहले आपके पास नियोजन प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है जो इस बात की पुष्टि करेगा कि आप एक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर या श्रमिक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नियोजन प्रमाण पत्र को स्वघोषणा प्रमाण पत्र भी कहते हैं। इसीलिए हम जानेंगे नियोजन प्रमाण पत्र क्या है अथवा नियोजन प्रमाण पत्र कैसे बनता है और नियोजन प्रमाण पत्र के लिए फॉर्म कैसे भरा जाता है (Niyojan Praman Patra Form Download)? तथा इस से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश मृत्‍यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन उत्तर प्रदेश नया आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन 
यूपी श्रमिक कार्ड ऑनलाइन कैसे रजिस्ट्रेशन करेंउत्तर प्रदेश चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

नियोजन प्रमाण पत्र क्या है एवं डाउनलोड कैसे करें? Niyojan Praman Patra Form

नियोजन प्रमाण पत्र एक प्रकार दस्तावेज होता है जो श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को उनके पूर्व कार्य अनुभव और विश्वसनीयता का प्रमाण देता है। जैसे कि श्रमिक सम्बंधित कार्य में अनुभवी है और पिछले कुछ सालों से काम कर रहा है।

स्वघोषणा प्रमाण पत्र या नियोजन पंजीयन प्रमाण पत्र दस्तावेज में कांट्रेक्टर या ठेकेदार द्वारा व्यक्ति की कार्यशैली अनुभव आदि का उल्लेख होता है। जिससे यह प्रमाणित किया जा सकता है कि व्यक्ति अपने कार्य के प्रति किस प्रकार विश्वसनीयता रखा है। 

इस दस्तावेज की मदद से श्रमिक यह मजदूर को भविष्य में रोजगार हासिल करने में सहायता मिलती है। नियोजन प्रमाण पत्र में व्यक्ति के सामान्य जानकारी जैसे श्रमिक का नाम पिता का नाम, गांव, पोस्ट एवं जिला इत्यादि की जानकारी होती है। इसके अलावा व्यक्ति द्वारा काम करने की अवधि तथा कांट्रेक्टर या ठेकेदार का हस्ताक्षर और मोहर भी होता है।

यह दस्तावेज इस बात का प्रमाण होता है कि व्यक्ति ने पिछले दिनों किस प्रकार से काम किया है और कितने सालों का अनुभव है। ध्यान रहे Niyojan Praman Patra Form को भरते वक़्त सभी डिटेल सही-सही भरें।

नियोजन प्रमाण पत्र कैसे बनता है या स्वघोषणा पत्र पंजीयन प्रमाण पत्र

नियोजन प्रमाण पत्र एक प्रकार का दस्तावेज है, जिसको बनवाने के लिए नागरिकों को श्रमिक विभाग से आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होता है। इसके पश्चात Niyojan Praman Patra Form में मांगी गई सभी जानकारी को भरना है और फिर अपने ठेकेदार, कांट्रेक्टर या संस्था द्वारा सत्यापन करवाना होगा। बस इस प्रक्रिया को पूरा करने के पश्चात नियोजन प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाएगा। इसके पश्चात आप लेबर कार्ड या श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपी नियोजन प्रमाण पत्र का फॉर्म कैसे भरें? Shramik Niyojan Praman Patra Form

>> नियोजन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम का विकल्प चुनना होगा, इसके लिए हमने नीचे कुछ बिन्दुवों को चरणबद्ध तरीके से साझा किया है।

>> श्रमिक विभाग पोर्टल द्वारा आप नियोजन प्रमाण पत्र का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं या सम्बंधित विभाग से एप्लीकेशन फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं।

>> नियोजन प्रमाण पत्र का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं अथवा नियोजन प्रमाण पत्र फॉर्म नहीं है वो खुद पेपर पर लिखकर नियोजक का हस्ताक्षर और मुहर लगवा सकते हैं।।

>> लिंक पर क्लिक करते ही आपके डिवाइस में पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा इसके बाद इससे ओपन करके इसका प्रिंट आउट निकलवाना होगा।

>> अब आपको फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी जिसमें श्रमिक का नाम पता पिता का नाम पता एवं ठेकेदार का हस्ताक्षर और मोहर इत्यादि।

>> पूरी जानकारी भरने के बाद आप अपने ठेकेदार संस्था कंपनी के द्वारा सत्यापन के लिए हस्ताक्षर और मोहर लगवाएं।

>> इस प्रकार से पूरी जानकारी भरने के पश्चात आप का नियोजन प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए तैयार हो जाएगा।

>> इसके पश्चात आप लेबर कार्ड बनवाने के लिए नियोजन प्रमाण पत्र जो कि अभी आपने पूरा तैयार कर लिया है अब आवेदन करें।

नियोजन प्रमाण पत्र प्रारूप / प्रतिलिपि। Niyojan Praman Patra Form Kaise Bhare

Niyojan Praman Patra Form कैसे भरें?

इस स्व-घोषित प्रमाण पत्र से प्रमाणित किया जाता है कि ………………….. पुत्र/पुत्री/पत्नी………………….. ग्राम ……………………………पोस्ट………………. जनपद………………. के निवासी है! मै (कांट्रेक्टर, ग्राम प्रधान) इनको भली भांति जनता व पहचानता हूँ। इन्होने वर्ष ………… में मेरे यहाँ ……………. दिन मजदूरी अथवा श्रमिक का कार्य किया है! ये हमारे यहाँ ……………(श्रम / कार्य का नाम) …………… का काम कर चुके हैं।

नियोजक कर्ता का नाम – ………………..

नियोजक का स्थायी पता- ………………….

आवेदक का मोबाइल नंबर -……………………….

हस्ताक्षर एवं मुहर – ………………….

नियोजन प्रमाण पत्र तथा लेबर कार्ड बनवाने के फायदे

>> नियोजन प्रमाण पत्र श्रमिक और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के लिए अनुभव और विश्वसनीयता का सर्टिफिकेट होता है इसके कारण भविष्य में रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

>> श्रमिक यह मजदूर के तौर पर काम करने वाले लोगों के लिए सरकार समय-समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ देती है और लेबर कार्ड होने की वजह से श्रमिक कई सरकारी सुविधाओं का लाभ ले पाता है जैसे निशुल्क चिकित्सा जीवन बीमा पुत्री की शादी हेतु आर्थिक सहायता स्वराज कार्य के लिए ऋण की सुविधा शिक्षा में छात्रवृत्ति इत्यादि।

>> सरकारी निर्माण में रोजगार पाने की संभावना इस प्रमाण पत्र के बनने के पश्चात बहुत अधिक बढ़ जाती है।

>> सरकार द्वारा लेबर कार्ड धारक को सहायता राशि भी प्रदान की जाती है।

नियोजन प्रमाण पत्र बनवाना क्यों जरूरी है?

1.नियोजन प्रमाण पत्र को आप लेबर कार्ड के लिए एक आवेदन पत्र समझ सकते हैं इसके बिना लेबर कार्ड नहीं बन सकता। एक विश्वसनीय और कार्य का अनुभव की पुष्टि करने के पश्चात ही लेबर कार्ड किसी व्यक्ति या मजदूर के लिए जारी किया जाता है। 

2. इस नियोजन प्रमाण पत्र में मजदूर की पूर्व व्यवहार कार्य में रुचि अनुभव इत्यादि का उल्लेख होता है। श्रमिक द्वारा किसी कंपनी में काम किए जाने पर सत्यापन किया जाता है।

3. लेबर कार्ड में श्रमिक यह मजदूर की पूर्व कार्य अनुभव के साथ कंपनी संस्था या नियोक्ता का हस्ताक्षर के साथ मुहर भी लगा होता है जो इस बात का सत्यापन करता है कि लेबर कार्ड के लिए मजदूर योग्य है।

4. यदि नियोजन प्रमाण पत्र में दी हुई जानकारी सही और प्रभावी होती है तो लेबर कार्ड बनने में अधिक समय नहीं लगता। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी में आपको समझ आया होगा कि नियोजन प्रमाण पत्र क्या है और नियोजन प्रमाण पत्र बनाना क्यों जरूरी है मोदी

जिला नियोजन पंजीयन नियोजन प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें?

जैसा कि हमने ऊपर बताया नियोजन प्रमाण पत्र श्रमिक एवं मजदूर के द्वारा किए गए कार्य का अनुभव सर्टिफिकेट होता है यही कारण है कि आप नियोजन प्रमाण पत्र दो तरीके से बनवा सकते हैं। पहला कि आप अपने ठेकेदार या कांट्रेक्टर से या दुसरे तरीके में आप अपने गांव के प्रधान से भी बनवा सकते हैं।

कांट्रेक्टर ठेकेदार

आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि किस प्रकार के ठेकेदार या कांट्रेक्टर से हम अपना नियोजन प्रमाण पत्र बनवाएं, ताकि लेबर कार्ड बनाने के लिए आसानी हो। तो दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ऐसे कांट्रेक्टर यह ठेकेदार जिनके पास मोहर मौजूद हो तथा वे ईटा भट्ठा या निर्माण रोड निर्माण आदि के कांट्रेक्टर हो।

ऐसे कांट्रेक्टर है ठेकेदार के द्वारा नियोजन प्रमाण पत्र फॉर्म में की गई हस्ताक्षर और मोहर की मायनेता होती है और लेबर कार्ड का आवेदन का सत्यापन भी किया जाता है।

गांव प्रधान के द्वारा

बहुत सारे ऐसे भी मजबूरियां श्रमिक होते हैं जोड़ किसी ठेकेदार या कांट्रेक्टर के पास काम नहीं करते ऐसे में उनके पास यह विकल्प आता है। इसमें मजदूर नियोजन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरे उसके पश्चात गांव के प्रधान से हस्ताक्षर एवं मोहर लगवाएं। 

गांव प्रधान के द्वारा की गई हस्ताक्षर एवं मोहर इस बात का सत्यापन करेगा कि आपने एक अच्छे श्रमिक के मजदूर हैं जो आपको लेबर कार्ड बनाने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान करेगी।

सारांश – नियोजन प्रमाण पत्र एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर कैसे भरें

नियोजन प्रमाण पत्र पीडीएफ को डाउनलोड या एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने के पश्चात इससे आपको अपने मोबाइल फ़ोन में ओपन करना होगा और फिर प्रिंटआउट निकलवाना होगा। उसके पश्चात फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को भरना होगा साथ ही ठेकेदार यह कांट्रेक्टर या फिर ग्राम प्रधान से सत्यापन करवाना होगा। 

इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के पश्चात आप नियोजन प्रमाण पत्र आसानी से बना सकते हैं। यदि आपको नियोजन प्रमाण पत्र पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करने या प्रिंट करवाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नीचे दी गई चित्र की तरह सभी जानकारी के साथ ग्राम प्रधान या ठेकेदार से लिखित प्रमाणित करवा सकते हैं। यहां आप इस बात का चिंता ना करें कि हस्तलिखित नियोजन प्रमाण पत्र मान्य होगा या नहीं सत्यापन और जानकारी सही होने पर नियोजन प्रमाण पत्र पूरी तरीके से माइंड होगा।

niyojan-praman-patra-form-download

दोस्तों उम्मीद है हमारे द्वारा नियोजन प्रमाण पत्र से संबंधित सभी जानकारी जैसे नियोजन प्रमाण पत्र क्या है नियोजन प्रमाण पत्र कैसे बनता है नियोजन प्रमाण पत्र का फॉर्म कैसे भरें (Niyojan Praman Patra Form Download) इत्यादि आपके लिए फायदेमंद साबित हुई होगी। यदि इस लेख से जुड़े किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं और पोस्ट पसंद आने पर आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment