[2024] अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखण्ड : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता, दस्तावेज, स्टेटस, लॉगिन @eservices.uk.gov.in

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखण्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें 2024 Uttarakhand Apni Sarkar Portal:- उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नागरिक केंद्रित सेवा वितरण मंच “अपणि सरकार पोर्टल” को लॉन्च किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी इस e-service Apni Sarkar Portal Uttarakhand के माध्यम से नागरिक लगभग सभी विभागों की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar) पर रजिस्ट्रेशन कर नागरिक राज्य की संचालित योजना, दस्तावेज़ आवेदन, प्रमाण पत्र डाउनलोड आदि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। Apni Sarkar Portal के माध्यम से जारी सेवाओं हेतु आवदेन / रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्वयं द्वारा e-services portal कर सकते हैं अथवा सीएससी, ई डिस्ट्रिक्ट सेंटर की मदद से पंजीकरण कर सकते है।

अतः दोस्तों आज के इस लेख में डिटेल में बताएंगे कि उत्तराखण्ड अपणि सरकार ई सर्विस पोर्टल क्या है? Apuni Sarkar Portal Uttarakhand पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या है? साथ ही पोर्टल पर लाभ लेने के लिए आवश्यक पात्रता, दस्तावेज, उद्देश्य एवं विशेषताएं क्या है, सभी प्रक्रियाओं को डिटेल में बताया है।

उत्तराखंड मूल निवास प्रमाण पत्र आवेदन कैसे करें परिवार रजिस्टर नकल उत्तराखंड में नाम कैसे जोड़े 
उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल ऑनलाइन कैसे देखें जन्म प्रमाण पत्र – आवेदन फॉर्म, ऑनलाइन चेक

Contents

उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल क्या है? eservices.uk.gov.in

राज्य को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए आईटीडीए, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के सहयोग से उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल को लॉन्च किया गया है। अपणि सरकार ई सर्विस पोर्टल के माध्यम से राज्य, जिला एवं तहसील स्तर पर कार्यान्वित कार्यों को एकत्रित किया गया है। अर्थात उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभिन्न दस्तावेजों को बनवाने के लिए अपणि सरकार पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं।

अपणि सरकार ई सर्विस पोर्टल द्वारा विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के लिए अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन करना होगा। नागरिक ऑनलाइन माध्यम द्वारा घर बैठे अपने मोबाइल फोन की सहायता से उत्तराखंड ई सर्विस ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

अपणि सरकार पोर्टल में लगभग 243 सेवाओं को ऑनलाइन जोड़ा गया है। यदि राज्य के किसी नागरिक के प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रेशन फॉर्म आदि में संशोधन करना है तो ऑनलाइन माध्यम द्वारा Apni Government Portal पर कर सकते हैं।

Uttarakhand Apuni Sarkar PortalHighlights

पोर्टल का नामअपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड
शुरुआत उत्तराखंड सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के SC, ST, OBC एवं सामान्य नागरिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यE District सेवाओं को ई सर्विस के माध्यम से लाभान्वित करना
आधिकारिक वेबसाइटeservices.uk.gov.in

Uttarakhand Apni/Apuni Sarkar Portal के लिए दस्तावेज एवं पात्रता

  • नागरिक उत्तराखंड का स्थायी निवासी हो।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड
  • आवेदक का फोटो
  • पहचान का प्रमाण
  • निवास का प्रमाण
  • चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य)
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • आवेदक के हस्ताक्षर
  • भूमि रजिस्ट्री/ खतौनी की प्रति (1985 से निवासरत/निवास कर रहे से संबंधित दस्तावेज)
  • परिवार रजिस्टर की नकल

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल के लाभ और विशेषताएं

डिजिटलीकरण प्रक्रिया आ जाने से उत्तराखंड राज्य सरकार अपनी सरकार पोर्टल को लांच किया गया है जिसका लाभ और विशेषताएं निम्नवत हैं।

१. Apuni Sarkar Portal Uttarakhand के माध्यम से राज्य के नागरिक राज्य, जिला एवं तहसील स्तर पर लागू सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

२. राज्य के निवासियों को अपना दस्तावेज या प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा।

३. राज्य में संचालित योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु सभी आवश्यक डिटेल उत्तराखंड अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

४. तहसील या जिला स्तर पर होने प्रमाण पत्र या रजिस्ट्रेशन हेतु किए जाने वाले अवैध फीस से छुटकारा मिलेगा।

५. उत्तराखंड के निवासी घर बैठे ही अपणि सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यदि किसी नागरिक को स्वयं के द्वारा रजिस्ट्रेशन की आवेदन प्रक्रिया में दिक्कत आती है तो वह नजदीकी ई डिस्ट्रिक्ट सेंटर अथवा सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

६. Apni sarkar portal पर लगभग 243 सेवाओं को जोड़ा गया है। अर्थात नागरिक को योजना हेतु पंजीकरण अथवा प्रमाण पत्र आवेदन हेतु अलग-अलग वेबसाइट पर जाना नहीं पड़ेगा।

७. अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लोग घर बैठे ही जाति, आय, निवास, जन्म प्रमाण पत्र आदि बनवाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

८. eservices.uk.gov.in पोर्टल पूर्णतया कैशलेस, पेपरलेस और फेसलेस है। अर्थात उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल पर बिना कागजी कार्य को सम्पन्न कर सकते हैं।

अपणि सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

राज्य के नागरिकों को Apuni Sarkar Portal Uttarakhand पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

१. नागरिकों को उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

२. उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल पर के होम पेज पर जाने के बाद नागरिकों को यहां “साइन अप करें (Sign up here)” विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद एक नया पेज (उपयोगकर्ता पंजीकरण) खुल कर आएगा।

Apuni-apni-sarkar-portal-login-registration

३. अपणि सरकार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन हेतु सभी आवश्यक जानकारियों को भरना होगा। जैसे कि Email ID, First Name, Mobile Number, District, Address of Applicant, Gender, Last Name, Date of Birth, Tehsil, Language (English or Hindi) इत्यादि।

४. अब नागरिक को सभी जानकारी को भरने के बाद Submit विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद UK Apuni Sarkar Portal Me Registration प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगा। अब यहां से नागरिकों को अपनि सरकार पोर्टल का User ID और Password मिल जायेगा।

अपणि सरकार पोर्टल : eservices.uk.gov.in Login कैसे करें?

Apni Sarkar Portal Uttarakhand के जरिए लॉगिन कर सेवाओं का लाभ प्राप्त हेतु यूजर आईडी और पासवर्ड का होना जरूरी है। पोर्टल पर CITIZEN, CSC, EDC और OFFICER आसानी से login कर सकते हैं। यूके के नागरिक कैसे लॉगिन करें, नीचे दिए गए प्रक्रिया को देखें।

UK Citizen नागरिक अपणि सरकार पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? eservices.uk.gov.in login

१. अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar Portal) पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उत्तराखंड के नागरिकों लॉगिन (eservices.gov.in login) करने के लिए eservices.uk.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।

२. e-services portal के होम पेज पर जाने के बाद नागरिक लॉगिन विकल्प में जाना होगा।

Citizen-login-apni-sarkar-portal

३. यहां पर अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन कर सकते हैं।

४. यदि आप अपणि सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद पासवर्ड भूल गए हैं तो Forget Password पर क्लिक कर के अपना पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं।

५. इसके अतिरिक्त उत्तराखंड अपुनी सरकार पोर्टल पर सीएससी लॉगिन, ईडीसी लॉगिन, विभाग लॉगिन पर क्लिक कर लॉगिन कर सकते हैं।

अपणि सरकार पोर्टल पर एप्लीकेशन स्टेटस चेक कैसे करें Know Application Status

Apuni Sarkar Portal Uttarakhand पर विभिन्न सेवाओं के स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ई सर्विस पोर्टल के माध्यम से आवश्यक ऑनलाइन सेवाएं उत्तराखंड (चरित्र प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र) के आवेदन की स्थिति या स्टेटस को चेक कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को देखें।

१. जाति, आय, निवास, हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र के आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले ई सर्विस उत्तराखंड पोर्टल (ASP portal) पर जाना होगा। Apuni Sarkar Portal Uttarakhand पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

२. अब अपणी सरकार पोर्टल के होम पेज पर लिखे “आवेदन की स्थिति जानें” विकल्प पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।

३. अब इस पेज पर उत्तराखंड के नागरिकों को दस्तावेजों के आवेदन की संख्या को भरना होगा। जैसा कि दिए गए चित्र में देख सकते हैं।

४. प्रमाण पत्र के आवेदन संख्या डालने पर खोजें विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब नागरिक के सामने ई सर्विस उत्तराखंड पोर्टल पर आवेदन की स्थिति खुलकर आ जायेगा।

UK Apni Sarkar Portal पर प्रमाण पत्र सत्यापित

1. अपणि सरकार पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद प्रमाण पत्र सत्यापित करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

2. अब eservices.gov.in के होम पर लिखे “प्रमाणपत्र सत्यापित करें” विकल्प पर क्लिक करें।

3. क्लिक करने के बाद नागरिक के सामने “प्रमाणपत्र देखें” पेज खुलकर आ जायेगा। यहाँ पर नागरिक को अपने प्रमाण पत्र का आवेदन संख्या दर्ज करें।

4. अब नागरिक Apuni Sarkar Uttarakhand पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र के सत्यापन देख सकते हैं।

Uttarakhand Apni Sarkar Portal से प्रमाण पत्रों को डाउनलोड करें

यदि कोई नागरिक ऑनलाइन माध्यम द्वारा जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (ठेकेदारी, सामान्य), पर्वतीय प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किये हैं तो प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

1.उत्तराखंड के नागरिकों को अपने प्रमाण पत्रों को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2.चूँकि E District Uttarakhand के सभी सेवाएं Uttarakhand Apuni Sarkar Portal पर आ गयी हैं।

3. अतः प्रमाण पत्र को डाउनलोड करने के लिए होम पेज पर लिखे “प्रमाणपत्रों को डाउनलोड करें” विकल्प पर क्लिक करें।

4.अब अपने मोबाइल नंबर को भरकर OTP वेरीफाई करें।

5. अब अपने प्रमाण पत्र के रजिस्ट्रेशन के समय आवेदन संख्या मिला होगा, उसको भरें। अब आपके सामने प्रमाण पत्र का डिटेल खुलकर आ जायेगा जिसको ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Uttarakhand Apni/Apuni Sarkar Portal से मोबाइल एप्प डाउनलोड

1.अपुनी सरकार पोर्टल के माध्यम से मोबाइल एप्प को डाउनलोड कर ई सर्विस उत्तराखंड पर उपलब्ध सभी सेवावों का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। क्लिक करें

2. अब Apni Sarkar Portal के होम पेज पर लिखे अपणि सरकार एप्प पर क्लिक करना होगा।

3.अपणि सरकार एप्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर नागरिक को “प्ले स्टोर से डाउनलोड करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा ।

4. अब अपणि सरकार एप्प को डाउनलोड कर इनस्टॉल कर सकते हैं। उसके बाद एप्प पर लॉग इन करना होगा।

5. लॉग इन करने के बाद नागरिक सम्बंधित विभाग को सेलेक्ट कर के पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अपणि सरकार उत्तराखंड पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

राज्य के सभी विभागीय कार्यों को अपनी सरकार पोर्टल द्वारा लिंक कर दिया गया है। अर्थात जब कोई भी नागरिक किसी भी योजना यह प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जायेंगे। अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की सूची देखें।

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल विभाग उपलब्ध सेवाएं
राजस्व विभाग13 सेवाएं
सेवायोजन विभाग4 सेवाएं
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग12 सेवाएं
पंचायतीराज विभाग12 सेवाएं
शहरी विकास विभाग8 सेवाएं
मत्स्य विभाग7 सेवाएं
आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं13 सेवाएं
लघु सिचाई विभाग15 सेवाएं
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण3 सेवाएं
ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली (स्वास्थ्य)1 सेवाएं
सूचना का अधिकार3 सेवाएं

अपणि सरकार पोर्टल के विभागीय सेवावों के नाम

मौजूदा समय में E District Uttarakhand की सेवावों को Apuni Sarkar Portal पर ट्रान्सफर कर दिया गया है। अतः अब नागरिक विभिन्न विभागों के अंतर्गत आने वाले ई सर्विस का लाभ ले सकते हैं। निचे दिए गए सभी सेवाओं के नाम को देखें।

राजस्व विभाग सेवा –

  • अरायज नवीश लाइसेन्स
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास का प्रमाण
  • चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य)
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (ठेकेदारी)
  • उत्तरजीवी प्रमाण पत्र
  • स्टाम्प विक्रेता लाइसेन्स
  • हैसियत प्रमाण पत्र
  • पर्वतीय प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • साहूकारी व्यवसाय लाइसेन्स

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग

  • उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों की कौशनमनी की वापसी हेतु आवेदन
  • उत्तीर्ण छात्रों के लिए प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवेदन (SCVT)
  • संसोधित प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवेदन (SCVT)
  • आवेदक द्वारा औपचारिकता पूर्ण करने पर संशोधित अंक पत्र जारी करना (SCVT)
  • डुप्लीकेट प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवेदन(SCVT)
  • डुप्लीकेट अंक पत्र जारी करने हेतु आवेदन (SCVT)
  • आई.टी.आई. छात्रों के लिए चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति
  • अंकों की संवीक्षा के लिए आवेदन(SCVT)

इसी प्रकार नागरिक अन्य विभागीय सेक्शन में जाकर अपणि सरकार पोर्टल की सभी सेवावों को देखकर आवेदन या रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सारांश –

उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसकी प्रक्रिया को डिटेल में साझा किया गया है। इसके अलावा इस ई सर्विस पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन एवं लॉगिन कैसे करे, इसकी भी जानकारी बताया गया है। जैसे कि

अपणि सरकार पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नागरिक को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना है। उसके बाद “साइन अप करें (Sign up here)” ऑप्शन पर क्लिक करें और पूछे गए सभी जानकारियों को भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नागरिक को उत्तराखंड अपुनि सरकार पोर्टल पर लॉगिन का विभिन्न योजनाओं या प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ईसर्विस पोर्टल पर लगने वाले सभी दस्तावेज की जानकारी भी उपलब्ध है।

FAQ –

1. अपणि सरकार पोर्टल पोर्टल क्या है?

Apuni Government Portal के माध्यम से राज्य के नागरिक विभिन्न योजनावों एवं सेवावों का लाभ ले सकते हैं। विभिन्न योजनावों के लिए नागरिक अलग ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नहीं जाना पड़ेगा।

2. उत्तराखंड ई सर्विस पोर्टल क्या है?

उत्तराखंड ई सर्विस पोर्टल पर सभी ई डिस्ट्रिक्ट सेवा को redirect कर दिया गया है। अर्थात नागरिक अब एसक सिंगल पोर्टल के माध्यम से सभी लाभ को ले सकते हैं।

3. अपणि सरकार उत्तराखंड पोर्टल रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य क्या है ?

अपणि सरकार उत्तराखंड पोर्टल रजिस्ट्रेशन करने से उत्तराखंड की सरकारी योजना एवं सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अब नागरिक को अपना ही प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।

4. अपणि सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

नागरिकों को e Service portal Uttarakhand पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद Sign up विकल्प पर क्लिक कर के सभी जानकारी को भरकर Registration Now पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

5. अपणि सरकार पोर्टल के लाभ क्या हैं?

उत्तराखंड के निवासी राज्य के सभी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी एक ही जगह से प्राप्त कर उसके लिए आवेदन कर सकें इसके लिए अपनी सरकार पोर्टल को लांच किया गया है।

6. अपणि सरकार सहायता केंद्र (टोल फ्री नंबर) क्या है?

टोल फ्री नंबर : 1905 डायल करें और 4 का चयन करें
संपर्क का समय – 10:00 AM – 5:00PM (सोमवार – शनिवार)
ईमेल : e-helpdesk@uk.gov.in

7. क्या अपणि सरकार पोर्टल पर आवेदन करते समय कोई सेवा शुल्क देना होगा?

हाँ, आपको विभागीय सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 30 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

8. अपणि सरकार पोर्टल पर किये गए आवेदन की स्थिति कैसे पता लगा सकते हैं?

अपुनी सर्कार पोर्टल के होम पेज पर ‘आवेदन की स्थिति’ ऑप्शन में आवेदन संख्या को दर्ज कर आवेदन की वर्तमान स्थिति का पता लगाया जाता हैं।

9. अपणि सरकार पोर्टल लॉग इन कैसे करें ?

लॉग इन करने के लिए नागरिक को अपना उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। नए उपयोगकर्ताओं के मामले में, कृपया नए उपयोगकर्ता का चयन करें, यहां पंजीकरण करें और खाता बनाने के लिए विवरण दर्ज करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment