[2023] उत्तर प्रदेश महिला आयोग में शिकायत कैसे करें- शिकायत नंबर, whatsapp

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में शिकायत कैसे करें 2023 UP Mahila Aayog me Shikayat Kaise Kare:- उत्तर प्रदेश एक बड़ी आबादी वाला राज्य है, जहां की जनसंख्या अंदाज के तौर पर 22 करोड़ से भी ज्यादा है। इसमें भी बहुत से लोग तो ऐसे हैं, जो उत्तर प्रदेश के प्रवासी हैं और दूसरे राज्यों में रहते हैं। इतने बड़े जनसंख्या वाले राज्य में कानून व्यवस्था का पालन करवाना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती होती है, परंतु सरकार अपने लेवल से कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसलिए सरकार ने अलग-अलग प्रकार के डिपार्टमेंट का निर्माण किया हुआ है। यूपी सरकार के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए और उनकी शिकायतों पर जल्दी कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश महिला आयोग का गठन किया गया है।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग से हर कोई महिला संपर्क कर सके, इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया गया है। हम इस आर्टिकल के माध्यम से आज आपको जानकारी देंगे कि “उत्तर प्रदेश महिला आयोग में शिकायत कैसे करें” अथवा “यूपी महिला आयोग में शिकायत कैसे करते हैं”

Contents

यूपी महिला आयोग में शिकायत से जुड़ी सामान्य जानकारी 2023

आयोग का नाम: महिला आयोग  
आर्टिकल का नाम:उत्तर प्रदेश महिला आयोग में शिकायत कैसे करें
राज्य: उत्तर प्रदेश  
वेबसाइट: mahilaaayog.up.gov.in  
हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-5220
व्हाट्सएप नंबर: 6306511708
ईमेल: up.mahilaayog@yahoo.com
फैक्स नंबर: 0522- 2728671  

उत्तर प्रदेश महिला आयोग में शिकायत कैसे करें?

पहले उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा शिकायत को स्वीकार करने के लिए सिर्फ एक ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था।

परंतु एक ही हेल्पलाइन नंबर जारी होने से लगातार उस पर लोग अपनी शिकायत को दर्ज करवाते थे, जिसकी वजह से बहुत सी महिलाओं की शिकायत समय पर दर्ज नहीं हो पाती थी, जिससे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। इसलिए अब उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा शिकायत को स्वीकार करने के लिए हेल्पलाइन नंबर तो जारी किया ही गया है।

इसके अलावा ईमेल आईडी और फैक्स नंबर भी जारी किया गया है तथा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा भी यूपी महिला आयोग के द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जा रही है। इसके अलावा भी उत्तर प्रदेश महिला आयोग में शिकायत करने के कई अन्य तरीके हैं।

1: ईमेल के द्वारा महिला उत्पीड़न का शिकायत करें

उत्तर प्रदेश महिला आयोग में ऑनलाइन शिकायत करने के लिए आप उत्तर प्रदेश महिला आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद आधिकारिक ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

महिला आयोग की ईमेल आईडी पर आपको अपनी शिकायत को सेंड करना होता है। यदि आपके पास कोई प्रूफ है, तो उसे भी आपको सेंड कर देना होता है। ईमेल के माध्यम से कंप्लेंट दर्ज करवाने के लिए निम्न प्रोसेस का पालन करें।

स्टेप 1:- उत्तर प्रदेश महिला आयोग में महिला उत्पीड़न सबसे पहले आपको मोबाइल में जीमेल एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है और उस ईमेल आईडी का चुनाव करना है जिसके माध्यम से आप ईमेल सेंड करना चाहते हैं।

स्टेप 2:- अब आपको सबसे नीचे कंपोज वाली बटन मिलेगी, इस पर क्लिक करना है। इसके पश्चात आपको निम्न जानकारी को दर्ज करना है।

From: यहां पर क्लिक करके जिस ईमेल आईडी के माध्यम से ईमेल सेंड करना है, उसका चुनाव करें।

To: यहां पर आपको उत्तर प्रदेश महिला आयोग की आधिकारिक ईमेल आईडी को डालना है, जो up.mahilaayog@yahoo.com है।

Subject: यहां पर आपकी जो शिकायत है उसका बहुत ही शॉर्ट शब्दों में विवरण देना है।

स्टेप 3:- इसके पश्चात आपको जो कंपोज ईमेल वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा है, उस पर क्लिक करना है। ऐसा करने से आपके डिवाइस का कीपैड ओपन हो जाता है।

स्टेप 4:- अब आपके यहां पर आपकी जो भी शिकायत है, उसे हिंदी या अंग्रेजी भाषा में लिखना है। याद रखें की शिकायत को आपको पूरा लिखना है और सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करना है, तभी आपकी शिकायत पर कार्रवाई हो सकेगी।

स्टेप 5:- इसके पश्चात यदि आपके पास कोई सबूत मौजूद है या फिर आप कोई दस्तावेज सेंड करना चाहते हैं, तो ऊपर स्क्रीनशॉट में जो आइकॉन दिखाई दे रहा है, उस पर क्लिक करके अटैच फाइल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 6:- जब आपको लगे कि आपने सब कुछ कंप्लीट कर लिया है तो सबसे ऊपर जो तीर वाला आइकन है, उस पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको सेंड बटन पर क्लिक कर देना है।

इतनी प्रक्रिया करने के बाद 2 से 4 सेकंड के अंदर ही आपकी शिकायत महिला आयोग के पास चली जाती है, जिस पर जो भी कार्रवाई होती है, उसकी जानकारी आपको फोन नंबर और ईमेल आईडी पर मिलती रहती है।

NOTE: अपनी शिकायत मे आपको आवेदक का नाम, आवेदिका का नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला, गांव का नाम, तहसील का नाम, ब्लॉक का नाम, पूरी घटना जैसी जानकारी को दर्ज करना होता है।

2: व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से उत्तर प्रदेश महिला आयोग में शिकायत करें?

उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा शिकायत को स्वीकार करने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर कोई भी महिला अपनी शिकायत को घर बैठे ही दर्ज करवा सकती है। उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा जो व्हाट्सएप नंबर शिकायत के लिए जारी किया गया है, वह 6306511708 है।

6306511708 व्हाट्सएप नंबर पर अपनी शिकायत को दर्ज करवाने के लिए सबसे पहले आपको उपरोक्त व्हाट्सएप नंबर को अपने मोबाइल में UP Mahila Aayog के नाम से सुरक्षित कर लेना है।

इसके बाद व्हाट्सएप एप्लीकेशन ओपन करके आपको इसी कांटेक्ट का चुनाव कर लेना है। अब आपको अपनी महिला उत्पीड़न की शिकायत की सभी जानकारी को लिखकर व्हाट्सएप्प नंबर पर सेंड कर देना है।

इसके बाद वहां से मैसेज आएगा कि, जल्द ही हमारी टीम आपसे संपर्क करेंगी। इस प्रकार से निश्चित दिन महिला आयोग के मेंबर के द्वारा आपसे ईमेल आईडी के माध्यम से या फोन नंबर के माध्यम से संपर्क किया जाएगा और आगे की कार्यवाही को किया जाएगा।

3: फैक्स के द्वारा उत्तर प्रदेश महिला आयोग में कंप्लेंट दर्ज करवाए?

उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा जिस प्रकार से महिलाओं की शिकायत को स्वीकार करने के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर को जारी किया गया है, उसी प्रकार से शिकायत को एक्सेप्ट करने के लिए उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा अधिकारिक फैक्स नंबर भी जारी किया गया है।

आप फैक्स नंबर पर भी अपनी कंप्लेंट की पूरी जानकारी को विस्तार से लिख करके सेंड कर सकती हैं। आपको जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा रिप्लाई किया जाएगा। फैक्स नंबर कुछ इस प्रकार है- 0522- 2728671

4: ‌खुद उपस्थित होकर उत्तर प्रदेश महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाए

उत्तर प्रदेश में ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जिन्हें ना तो टेक्नोलॉजी की जानकारी है ना ही उन्हें मोबाइल फोन चलाना आता है।

ऐसे में ऐसी महिलाओं को महिला आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करवाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा यह सुविधा भी दी जाती है कि, महिलाएं खुद महिला आयोग के हेड क्वार्टर में आ सके और अपनी शिकायत को लिखित तौर पर दर्ज करवा सके।

इस प्रकार से जो महिलाएं उत्तर प्रदेश महिला आयोग में खुद उपस्थित होकर अपनी शिकायत को दर्ज करना चाहती है, वह निम्न एड्रेस पर जा सकती है।

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश , तृतीय तल , मानव अधिकार भवन , टी. सी.-34 वी.-1 विभूति खण्ड , गोमती नगर लखनऊ

5: पोस्ट के माध्यम उत्तर प्रदेश महिला आयोग में शिकायत कैसे करें?

यदि किसी भी वजह से आप महिलाओं के खिलाफ अपराध रिपोर्ट पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत नहीं दर्ज करवा पा रही हैं, साथ ही आप उत्तर प्रदेश महिला आयोग के हेड क्वार्टर लखनऊ से काफी दूरी पर निवास करती है, तो ऐसे में आप पोस्ट के द्वारा भी अपनी शिकायत को उत्तर प्रदेश महिला आयोग के पास पहुंचा सकती है।

इसके लिए सबसे पहले आपको एक सफेद कागज लेना है और उसमें अपने बारे में सभी जानकारी को और अपनी महिला उत्पीड़न शिकायत की जानकारी को दर्ज कर देना है, साथ ही अपने पहचान पत्र की फोटो कॉपी को एप्लीकेशन के साथ अटैच कर देना है।

इसके बाद आपको इसे एक लिफाफे में डालकर बंद कर देना है और फिर पोस्टमैन के माध्यम से इसे आपको हमने नीचे जो एड्रेस दिया हुआ है, उसी एड्रेस पर सेंड कर देना है। इस प्रकार से उत्तर प्रदेश महिला आयोग को जब आपका पोस्ट प्राप्त हो जाएगा, तो वह आपके मामले पर कार्यवाही करेगी।

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश , तृतीय तल , मानव अधिकार भवन , टी. सी.-34 वी.-1 विभूति खण्ड , गोमती नगर लखनऊ

6: उत्तर प्रदेश महिला आयोग में ऑनलाइन शिकायत करें?

उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा भी दी गई है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकता है। ऑनलाइन शिकायत करने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस का पालन करना है।

स्टेप 1:- यूपी महिला आयोग में ऑनलाइन शिकायत करवाने के लिए अथवा करने के लिए आपको नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करना है। ऐसा करने से स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाता है। विजिट वेबसाइट: http://mahilaayog.up.gov.in/complaint.aspx

स्टेप 2:- अब आपको महिलाओं के खिलाफ अपराध रिपोर्ट पोर्टल पर एप्लीकेशन फॉर्म के अंदर नीचे दी गई जानकारी को दर्ज करने की आवश्यकता है।

up-mahila-ayog-me-shikayat-kaise-kare

शिकायत की तिथि: आप जिस तारीख को अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहती है, उस तारीख को यहां पर डालें।

शिकायतकर्ता का नाम: यहां पर आपको अपना नाम डालना है।

पिता/पति: यहां पर क्लिक करके अपने पति या पिता का चुनाव करना है।

शिकायतकर्ता का वर्तमान मोहल्ला: यहां पर आपको अपने एड्रेस की जानकारी देनी है।

जनपद: यहां पर अपने जनपद का चुनाव करना है।

फोन: इस जगह अपने फोन नंबर को इंटर करना है।

उत्पीड़न का प्रकार: यहां पर क्लिक करके उत्पीड़न के प्रकार का चुनाव करना है। जैसे कि बलात्कार, बलात्कार करने का प्रयास, छेड़खानी, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, पुलिस उत्पीड़न, मारपीट, आर्थिक सहायता, अपहरण का प्रयास, लूटपाट इत्यादि।

  • घटना की तिथि: आपके साथ जिस दिन घटना घटित हुई है, उस तारीख को यहां पर डालें।
  • घटना का स्थान: जहां पर घटना घटित हुई है, उस जगह को यहां पर डालें।
  • तहसील: यहां पर अपनी तहसील का नाम इंटर करें।
  • थाना: यहां पर अपने गांव के अंतर्गत आने वाले पुलिस स्टेशन का नाम दर्ज करें
  • विपक्षी का नाम: जिसके खिलाफ शिकायत करवाई जा रही है, उसका नाम यहां पर डालें।
  • विपक्षी का पता: आरोपी के घर का एड्रेस यहां पर डालें।
  • शिकायत का सारांश: यहां पर खाली बॉक्स में आपको अपनी शिकायत को बताना है। इसके लिए आपके पास 500 शब्दों की लिमिट है।
  • आईडी: यहां पर क्लिक करके वोटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी भी एक दस्तावेज का चुनाव करें।
  • अपलोड करें: आपने जिस दस्तावेज का चुनाव किया है, उस दस्तावेज को यहां पर क्लिक करके अपलोड करें।
  • आईडी संख्या: जो दस्तावेज आपने अपलोड किया है, उसकी आईडी संख्या को यहां पर डालें।

स्टेप 3:- इसके बाद आपको सबसे नीचे दिखाई दे रही एड बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपका यूपी महिला आयोग में शिकायत सबमिट हो जायेगा.

इस प्रकार से उपरोक्त प्रक्रिया का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश महिला आयोग में घर बैठे ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज करवाई जा सकती है।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग के मुख्य काम | UP Women Complaint Number

उत्तर प्रदेश महिला आयोग के मुख्य काम निम्न अनुसार है।

>> उत्तर प्रदेश महिला आयोग का यह प्रमुख काम है कि, महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा पर या फिर महिलाओं से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करवाए‌।

>> काम करने की जगह पर महिलाओं के शोषण से संबंधित कंप्लेंट का संज्ञान देते हुए जल्दी से कार्रवाई करने की जिम्मेदारी भी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की है।

>> महिलाओं से संबंधित मुद्दे पर सेमिनार, मीटिंग और दूसरे कार्यक्रम का आयोजन करवाने का काम भी उत्तर प्रदेश महिला आयोग करता है।

>> महिलाओं को दहेज के लिए परेशान करना या दहेज के लिए हत्या करना अथवा बलात्कार अथवा यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं के संबंध में तत्काल कानूनी कार्रवाई करवाने का काम उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा किया जाता है.

>> एसिड अटैक और महिलाओं से रिलेटेड अन्य कानून की इनफार्मेशन महिलाओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश महिला आयोग जागरूकता अभियान को चलाता है।

>> महिलाओं की अलग-अलग प्रकार की प्रॉब्लम की सुनवाई के लिए आयोग ऑफिस में ऑटोमेटिक सिग्नेचर कंप्लेंट एप्लीकेशन पत्र दो फोटोकॉपी में प्राप्त किए जाएंगे जिसके साथ किसी भी प्रकार की फीस, स्टांप पेपर की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होगी। यह आदेश उत्तर प्रदेश महिला आयोग के द्वारा दिया गया है।

>> महिलाओं के द्वारा जो कंप्लेंट की जाएगी, उसकी सुनवाई आयोग में सिर्फ संबंधित पक्ष से ही की जाएगी। सुनवाई में किसी भी वकील की कोई भी आवश्यकता नहीं रहेगी ना हीं बीच में किसी दलाल की आवश्यकता रहेगी।

महिला आयोग कौन कौन से काम करती है?

महिला आयोग के द्वारा मुख्य तौर पर महिलाओं की जो समस्याएं हैं, उनसे संबंधित काम किया जाता है। जैसे किसी महिला के साथ बलात्कार हो गया है और पुलिस वाले उसकी शिकायत पर एक्शन नहीं ले रहे हैं या फिर किसी महिला को छेड़खानी का सामना करना पड़ रहा है और सामने वाली पार्टी दबंग है।

जिसकी वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है अथवा कोई महिला अकेले रहती है और उसके पास जमीन है जिस पर विपक्षी लोगों के द्वारा बुरी नजर रखी जा रही है।

तो ऐसे में महिलाएं, महिलाओं के खिलाफ अपराध रिपोर्ट पोर्टल में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं, जिस पर महिला आयोग तुरंत ही एक्शन लेता है और पुलिस की सहायता लेकर के कानूनी रूप से महिलाओं के हित में काम करता है।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर

आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको जानकारी दी कि, उत्तर प्रदेश महिला आयोग में महिलाएं किस प्रकार से अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकती है।

अब हम आपको उत्तर प्रदेश महिला आयोग से संबंधित एक हेल्पलाइन नंबर भी दे रहे हैं, जिस पर संपर्क करके आप अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकती है या फिर महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर मौजूद महिला अधिकारी से बातचीत कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर : 1800-180-5220

FAQ: UP Mahila Aayog me Shikayat Kaise Kare Online

Q: मैं एक महिला उत्पीड़न के बारे में शिकायत कैसे करूं?

ANS: यदि आप उत्तर प्रदेश की निवासी महिला है, तो आर्टिकल में बताई हुई प्रक्रिया का पालन करके महिला उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं।

Q: उत्तर प्रदेश महिला हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ANS: उत्तर प्रदेश महिला हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5220 है।

Q: महिला आयोग समस्याग्रस्त महिलाओं की कैसे सहायता करता है?

ANS: महिला आयोग के द्वारा महिला जिस इलाके में रहती है, उस इलाके के पुलिस स्टेशन के अधिकारी को महिला की सहायता करने के लिए कहा जाता है।

Q: महिला आयोग में शिकायत करने पर क्या होता है?

ANS: महिला आयोग में शिकायत करने पर आपकी शिकायत पर निश्चित दिनों के दरमियान कार्रवाई चालू हो जाती है।

Q: महिला आयोग में शिकायत कैसे दर्ज की जाती है?

ANS: हमने इसी आर्टिकल में आपको उत्तर प्रदेश महिला आयोग में शिकायत दर्ज करने के 5 से 6 तरीके बताए हुए हैं।

यह भी पढ़ें :-

सरपंच के खिलाफ शिकायत कैसे और कहाँ करें

महिला उत्पीड़न की शिकायत कहां और कैसे करें ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment