ऑनलाइन थाने एफआईआर दर्ज कैसे करें 2023 Online Police FIR Kaise Kare

ऑनलाइन एफ आई आर (FIR) दर्ज कैसे करें 2023 Online Police FIR Kaise Kare:- अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि थाने में लोगों के शिकायत की सुनवाई नहीं होती है। ऐसे में लोग ऑनलाइन FIR कराना चाहते हैं ताकि उनकी शिकायत की जल्द से जल्द सुनवाई हो सके।

लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो नहीं जानते हैं कि ऑनलाइन एफआईआर कैसे करें (Online Police FIR Kaise Kare)? जिसके कारण वे ऑनलाइन तरीके से अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाते हैं।

तो आइए इस लेख के माध्यम से हम समझते हैं कि ऑनलाइन एफआईआर कैसे करें (Online Police FIR Kaise Kare)? साथ ही हम अलग-अलग राज्यों के ऑनलाइन FIR करने की वेबसाइट के बारे में भी जानेंगे। तो आइए लेख को शुरू करते हैं।

ऑनलाइन FIR करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

ऑनलाइन पुलिस थाने में एफआईआर कैसे करें, जानने से पहले हम यह जान लेते हैं कि ऑनलाइन FIR करने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी।

  • आपके पास एक सही और Verified Email ID होनी आवश्यक है।
  • आपके पास एक Active मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।

ऑनलाइन एफआईआर कैसे करें? Online Police FIR Kaise Kare

हम आपको यह बता दे कि भारत के सभी राज्यों में ऑनलाइन FIR कराने की प्रक्रिया अलग-अलग है। इसके साथ ही एफ़आईआर दर्ज कराने के पोर्टल भी अलग-अलग है। हम यहां पर आपको कुछ राज्यों के एफ़आईआर दर्ज कराने के पोर्टल के बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

हम यहां पर आपको उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन एफ़आईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं। समझते हैं कि उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन एफ़आईआर कैसे दर्ज करें?

uP police online fir kaise kare – Process

स्टेप 1:- सबसे पहले आप ऑनलाइन FIR UP Police की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएं, जिसके लिंक नीचे दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें।

स्टेप 2:- पोर्टल पर आ जाने के बाद अब आपको सबसे ऊपर दिए गए Citizen Services के विकल्प पर क्लिक करना है।

online-fir-darj-kaise-kare-1

स्टेप 3:- क्लिक करने के बाद आपके सामने कई सारे विकल्प और खुलकर आएंगे जिसमें से आप e-fir के विकल्प पर क्लिक करेंगे।

स्टेप 4:- क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर Redirect हो जाएंगे, जहां पर आपको अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए आप Create Citizen Login के विकल्प पर क्लिक करेंगे।

स्टेप 5:- जब आप अपना अकाउंट इसमें बना लेते हैं तो अब आप फिर से इसी पोर्टल पर आएंगे और Login करेंगे। जिसके लिए आपके पास आपका मोबाइल नंबर और पासवर्ड होना जरूरी है।

स्टेप 6:- अब आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर Login करेंगे।

स्टेप 7:- Login होते ही अब आपको FIR फॉर्म भरने का विकल्प आ जाएगा। यहां पर आपको सभी पूछी गई जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरना है और अपनी शिकायत दर्ज करनी है।

स्टेप 8:- FIR फॉर्म भरने के बाद अब आपका FIR का सत्यापन किया जाएगा।

एक बार जब आपका FIR थाने ऑनलाइन में सत्यापित हो जाता है तो आपको आपके मोबाइल नंबर पर और ईमेल आईडी पर सत्यापित का मैसेज भेज दिया जाता है। और इसे आप PDF के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

तो इस प्रकार अगर आप चाहते हैं कि ऑनलाइन पुलिस शिकायत कैसे करें तो आप इसी प्रक्रिया को अपना सकते हैं और ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Online FIR करने के कुछ प्रमुख वेबसाइट

  • ऑनलाइन f.i.r मध्य प्रदेश – citizen.mppolice.gov.in
  • ऑनलाइन f.i.r यूपी – uppolice.gov.in
  • ऑनलाइन FIR Delhi – delhipolice.gov.in
  • Online FIR Haryana – haryanapoliceonline.gov.in
  • Online FIR Rajasthan – police.rajasthan.gov.in
  • Online FIR Bihar – biharpolice.in

UPCOP मोबाइल ऐप से FIR रजिस्टर करें 2023 UP Online e FIR Registration

अभी तो हमने UP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराने के बारे में जानकारी प्राप्त की। लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश में ही अपने मोबाइल के माध्यम से शिकायत करना चाहते हैं तो आप यूपी को ऑफ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी e-fir रजिस्टर करा सकते हैं।

>> इसके लिए सबसे पहले आपको यूपी कॉप मोबाइल ऐप अपने मोबाइल में Install करना होगा। आप गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

>> अब आपको इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करना है और FIR का विकल्प चुनना है।

>> आप इस ऐप में नाबालिक बच्चों की गुमशुदगी का FIR, वाहन चोरी का FIR, वाहन लूट का एफ़आईआर, साइबर अपराध, इत्यादि सभी चीजों का शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

तो कुछ इस प्रकार से आप आसानी से ऑनलाइन FIR दर्ज करा सकते हैं।

ऑनलाइन एफ आई आर कराने के क्या लाभ है? Online Police FIR Kaise Kare

हमने यह तो जान लिया कि आप ऑनलाइन FIR कैसे करा सकते हैं? लेकिन आई एवं यह भी जान लेते हैं कि ऑनलाइन FIR करने के फायदे क्या क्या है? आप बिना किसी परेशानी के आसानी से तुरंत ही रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।

कई सारे लोग अक्सर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा नहीं पाते हैं जिसके कारण अपराध और भी बढ़ जाते हैं। तो ऐसे में लोग ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं ताकि जल्द से जल्द उन चीजों पर सुनवाई की जा सके।

ऑनलाइन कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत कैसे करेंघर बैठे जिओ, एयरटेल, बीएसएनएल सिम कार्ड पोर्ट कैसे करें
खोये हुए मोबाइल सिम कार्ड कैसे बंद / ब्लॉक करेंथाना प्रभारी शिकायत को आवेदन पत्र या एप्लीकेशन कैसे लिखें

FAQ’s – पुलिस शिकायत ऑनलाइन कैसे करें 2023 online fir kaise kare in hindi

Q. ऑनलाइन FIR कैसे चेक करें?

Ans- अगर आप ऑनलाइन FIR चेक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने राज्य के पोर्टल पर जाना है और Login करना है। उसके बाद “FIR की स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करना है। पर इस तरह से आप अपना ऑनलाइन FIR चेक कर सकते हैं।

Q. क्या मैं भारत में ऑनलाइन एफ़आईआर दर्ज करा सकता हूं?

Ans- जी हां, भारत में ऑनलाइन एफ़आईआर दर्ज करा सकते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य में रहते हैं तो इस लेख में हमने यूपी में ऑनलाइन FIR कराने की पूरी प्रक्रिया बताई है। इसके अलावा अन्य राज्यों के पोर्टल की जानकारी भी हमने इस लेख में दी है।

Q. ऑनलाइन FIR कैसे होती है?

Ans- ऑनलाइन FIR आप आपके मदद से कर सकते हैं। या फिर अपने राज्य के वेबसाइट पोर्टल पर जाकर भी FIR करा सकते हैं।

निष्कर्ष – Online Police FIR Darj Kaise Kare

आज के इस लेख में हमने जाना कि ऑनलाइन एफ़आईआर कैसे करें? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको ऑनलाइन FIR करने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल पाई होंगी।

यदि आप इसी विषय पर कुछ अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख जानकारी पूर्ण लगी हो तो ऐसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर साझा करें

Leave a Comment