Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Online Apply:- दिल्ली सरकार द्वारा 2024 का बजट पेश किया गया जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा की गई। 4 मार्च 2024 को पेश किए गए बजट महिला सम्मान योजना शुरू करने के लिए 2000 करोड रुपए आवंटित किए गए। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने 18 वर्ष से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 प्रदान करने की घोषणा की।
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना कल प्राप्त करने के लिए दिल्ली के महिलाओं को रजिस्ट्रेशन या आवेदन करना होगा। अतः योजना के तहत लाभ लेने के लिए महिलाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज या पात्रता क्या होगी, इसकी संपूर्ण जानकारी को पोस्ट के अंतर्गत साझा किया गया है। अतः सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं दिल्ली महिला सम्मान योजना के लाभार्थी बनें।
Contents
- 1 मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली
- 2 किन्हें मिलेगा दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ
- 3 मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना आवेदन हेतु आवश्यक शर्तें या पात्रता
- 4 मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना आवेदन फॉर्म के आवश्यक दस्तावेज
- 5 किन्हें नहीं मिलेगा दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ
- 6 Mukhymantri Mahila Samman Yojana Apply Delhi
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली
दिल्ली सरकार द्वारा 4 मार्च को वित्त वर्ष 2024 के लिए पेश किए गए बजट में महिला सशक्तिकरण एवं महिला के आत्म निर्भर होने की बात पर जोर दिया गया। दिल्ली में निवास कर रही है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा की गई। योजना के तहत आवेदन करने वाले या पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु की महिला आवेदन कर 1000 रुपए का लाभ ले सकती हैं। दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के लिए विशेष पात्रता जारी किया गया है। अर्थात जो महिलाएं सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप आते हैं उन्हें ही सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
किन्हें मिलेगा दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ
दिल्ली सरकार द्वारा आरंभ किए गए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ केवल दिल्ली के महिलाओं को ही मिलेगा। ऐसे महिलाएं जो कि आर्थिक रूप से कमज़ोर है और जिनके पास दिल्ली वोटर कार्ड है वो योजना के तहत आवेदन कर के प्रतिमाह 1000 रुपए का लाभ ले सकती है। अर्थात महिला के बैंक खाते में प्रतिमाह 12000 रुपए भेजे जाएंगे। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की विद्यार्थियों को, दिल्ली की वोटर कार्ड धारक महिलाएं को, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं आदि को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना आवेदन हेतु आवश्यक शर्तें या पात्रता
1.मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।
2. दिल्ली की वोटर कार्ड धारक महिलाएं योजना के लिए पंजीकरण / रजिस्ट्रेशन कर प्रतिमाह मिलने वाले 1000 का आर्थिक लाभ ले सकती हैं।
3. कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्राएं, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं, गरीब रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं योजना हेतु आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
4. घरेलू महिलाएं भी महिला सम्मान योजना के लिए अप्लाई कर लाभ ले सकती हैं।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना आवेदन फॉर्म के आवश्यक दस्तावेज
- महिला का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक अकाउंट डिटेल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वैध ईमेल आईडी
किन्हें नहीं मिलेगा दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ
1.ऐसी महिलाएं जो कि टैक्स पेयर की कैटेगरी में आती हैं उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
2. सरकारी नौकरी में कार्यरत महिलाएं योजना के तहत अप्लाई नहीं कर सकती हैं।
3. दूसरे राज्य की महिलाएं जो कि दिल्ली में निवास कर रही हैं वो मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लाभार्थी नहीं होंगी।
4. ऐसी महिलाएं जो कि पेंशन का लाभ ले रही हैं वो योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना: अब 18 साल की उम्र से अधिक हर महिला को केजरीवाल सरकार ₹1000/माह देगी।
— AAP (@AamAadmiParty) March 4, 2024
बहन बेटियों को घर के बड़े हाथ में पैसे रखते हैं। मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal दिल्ली परिवार के बड़े के तौर पर दिल्ली की बहन बेटियों के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं।
—… pic.twitter.com/H0SK0CwnOK
Mukhymantri Mahila Samman Yojana Apply Delhi
दिल्ली सरकार द्वारा पेश किए 2024 के बजट में महिला सम्मान योजना का दिल्ली में लागू करने की बात को कही गई। योजना के तहत महिला सम्मान योजना आवदेन फॉर्म जल्दी ही भरे जायेंगे। फिलहाल योजना के लिए आवेदन हेतु कोई ऑफिशियल पोर्टल या तरीके को बताया नहीं गया है। जैसे ही योजना के तहत आवेदन शुरू किए जायेंगे, इस वेबसाइट के माध्यम से बता दिया जाएगा।