महाराष्ट्र कुसुम सोलर पंप योजना आवेदन : पात्रता, दस्तावेज, लाभ Mahaurja Kusum Solar Pump Yojana Online Apply

महाराष्ट्र अक्सर किसानों के लिए कई अलग-अलग तरह की योजनाएं लागू करती रहती हैं, जिनमें से एक योजना Mahaurja Kusum Solar pump yojana Maharashtra भी है। कई महाराष्ट्र के लोग इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और महा ऊर्जा कुसुम सोलर पंप योजना महाराष्ट्र अप्लाई भी करना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो आइए आज के इस लेख में हम जानकारी प्राप्त करते हैं और जानते हैं कि Mahaurja Kusum Solar pump yojana Maharashtra क्या है? साथ ही हम कुसुम सोलर पंप रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र करने की भी जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइए बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं।

महाराष्ट्र लेक लड़की योजना क्या है महाराष्ट्र लेक लड़की योजना क्या है 
जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले या पता करेंपीएम ग्राम पंचायत शौचालय लिस्ट नाम कैसे देखें

महा ऊर्जा कुसुम सोलर पंप योजना महाराष्ट्र में क्या है? | Mahaurja Kusum Solar pump yojana maharashtra

महा उर्जा कुसुम सोलर पंप योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई उद्देश्यों के लिए सौर ऊर्जा अपनाने में सहायता करने के लिए शुरू किया गया एक प्रोग्राम है। यह योजना 2019 में शुरू किया गया था। इसे हम PM Kusum Scheme के नाम से भी जानते हैं। यानी कि इससे प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा एवं उत्थान महा अभियान के रूप में भी जाना जाता है।

इस योजना के तहत किसानों को अपनी कृषि भूमि पर सोलर पंप लगाने के प्रोत्साहित किया जाएगा। जिससे वे क्षेत्र में उपलब्ध प्रचुर सौर ऊर्जा का उपयोग कर सके। या योजना महाराष्ट्र राज्य के किसानों के लिए सर पंपों की स्थापना को किफायती बनाने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन और सब्सिडी प्रदान करती है।

इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले किसानों को महाराष्ट्र कुसुम महा उर्जा रजिस्ट्रेशन (Mahaurja Kusum Solar Pump Yojana Online Apply) करना होगा। उसके बाद सरकार की तरफ से किसानों की कृषि भूमि पर सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। और किसान इसका लाभ उठा सकेंगे। यह अभियान घटक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करके पहले आओ पहले पाओ के आधार पर महाराष्ट्र एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (Maharastra Energy Development Agency) के माध्यम से लागू किया जाएगा।

Mahaurja Kusum Solar Pump Yojana Online Apply 2023

योजना का नाम Kusum Solar Pump Yojana
लांच महाराष्ट्र सरकार
लाभार्थी महाराष्ट्र के किसान
उद्देश्य किसानों को सोलर पंप उपलब्ध करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
आधिकारिक वेबसाइट kusum.mahaurja.com

महाराष्ट्र कुसुम योजना के घटक क्या है?

महाराष्ट्र कुसुम योजना के अंतर्गत 3 बेनिफिट घटक शामिल किए गए हैं जिसमें किसान को सोलर पंप लीज इनकम और डिस्कॉम बेनिफिट इत्यादि चीजें प्राप्त होंगी।

घटक

इसके अंतर्गत महाराष्ट्र में किसान अपनी कृषि भूमि किसी दूसरे सौर ऊर्जा उत्पादक को लीज पर प्रदान कर सकता है और कमाई कर सकता है।

घटक बी

यदि किसान अपना डीजल या इलेक्ट्रिक पंप सोलर वाटर पंप में बदलता है तो इस पर सरकार किसान को 60% सब्सिडी प्रदान करेगी।

घटक सी

तीसरे कॉम्पोनेंट के अंतर्गत किसान सोलर पैनल का उपयोग करके बिजली उत्पादन कर सकते हैं और इस बिजली उत्पादन को डिस्कॉम को बेच भी सकते हैं।

महा उर्जा कुसुम सोलर पंप योजना महाराष्ट्र की कीमत

हम या तो जानते ही हैं कि किसानों को अपने खेतों में सिंचाई करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। और इसके लिए किसान पंप का इस्तेमाल करते हैं। डीजल और बिजली के पंपों की क्षमता अच्छी होती है, परंतु वह काफी महंगे होते हैं और लंबे समय के लिए लाभ प्रदान नहीं कर पाते।

इसलिए सरकार सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को सुविधाएं और सब्सिडी प्रदान करेगी।

इस योजना के तहत एक किसान को पंप की कीमत पर 90% तक की राहत मिलती है और उन्हें केवल 10% लागत का भुगतान करने की आवश्यकता होगी।

इसमें 60% सरकार द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान किया जाता है। 30% ऋण के रूप में प्रदान किया जाएगा। हमने नीचे टेबल के माध्यम से खरीद और भुगतान को समझाया है। और इस खरीद एवं भुगतान में 13.5% जीएसटी भी शामिल है।

Solar Pump CapacitySolar Pump PriceGeneral Category (after subsidy)Scheduled Caste/Scheduled Tribe Category (after subsidy)
3 HPRs. 1,93,803Rs. 19,380Rs. 9,690
5 HPRs. 2,69,746Rs. 26,975Rs. 13,488
7.5 HPRs. 3,74,402Rs. 37,440Rs. 18,720

इस सब्सिडी का उद्देश्य किसानों के लिए स्वर पंपों को और अधिक किफायती बनाना है जिससे वे सिंचाई के लिए ऊर्जा के एक विश्वसनीय और स्थाई स्त्रोत तक पहुंच बना सके।

पीएम महा ऊर्जा कुसुम सोलर पंप योजना का उद्देश्य क्या है?

महा उर्जा कुसुम सोलर पंप योजना के कुछ प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं –

>> पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतों पर निर्भरता कम करने के लिए सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना। किसानों के लिए आर्थिक रूप से सोलर पंप स्थापना करने के लिए वित्तीय सहायता और सब्सिडी प्रदान करना।

>> सिंचाई के लिए निरंतर और विश्वसनीय जल आपूर्ति सुनिश्चित करके कृषि उत्पादकता में सुधार करना। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करके स्वच्छ और हरित पर्यावरण में योगदान देना।

>> किसानों के ऊर्जा खर्च को कम करके और बिजली उत्पादन के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि करके उन्हें सशक्त बनाना।

कुसुम सोलर पंप स्कीम 2023 के लिए पात्रता

  • किसान के खेत बोरवेल, बारहमासी नदियां या अन्य स्थाई जल स्त्रोतों के पास स्थित होने चाहिए।
  • जिन किसानों के पास पारंपरिक बिजली कनेक्शन नहीं है, वह कुसुम सोलर पंप योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।
  • आवेदक जिन्होंने पहले अटल सौर कृषि पंप योजना चरण 1 और 2 या मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई थी। ऐसे किसान भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • 2.5 एकड़ या उससे अधिक की कृषि भूमि वाले किसान 7.5 HP डीसी या उससे अधिक के सौर कृषि पंप स्थापित कर सकते हैं।
  • 5 एकड़ या उससे अधिक की कृषि भूमि वाले किसान 3 एचपीडीसी या उससे अधिक किस और कृषि पंपों के लिए पात्र हैं।

महा उर्जा कुसुम सोलर पंप योजना महाराष्ट्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए दस्तावेज

महाराष्ट्र सौर ऊर्जा योजना आवश्यक दस्तावेज (Kusum Yojana Maharashtra Documents) कुछ इस प्रकार हैं-:

  • यदि क्षेत्र में एक कुएं की उपस्थिति का संकेत देने वाली एक ऊपर रखा है तो 7 बटे 12 अंश पर पंजीकरण आवश्यक है।
  • यदि भूमि से जुड़े कई नाम है तो अन्य लोगों से ₹200 के स्टांप पेपर पर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
  • पहचान प्रमाण पत्र के लिए आवेदक का आधार कार्ड
  • कैंसिल चेक कॉपी या बैंक पासबुक कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसी दूसरे व्यक्ति जोकि कृषि भूमि पर अपना हक जमा सकता है का No-Objection शपथ पत्र

महा ऊर्जा कुसुम सोलर पंप रजिस्ट्रेशन कैसे करें? Maharashtra Kusum Solar Pump Yojana Online Apply

तो आइए अब हम जानते हैं कि महा उर्जा कुसुम सोलर पंप योजना महाराष्ट्र अप्लाई ऑनलाइन कैसे किया जाएगा। इसके लिए आपको नीचे दी गई सभी प्रक्रियाओं को फॉलो करना होगा।

Kusum Solar Pump Registration

सबसे पहले आपको Kusum Solar Pump Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होगी। जिसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके योजना के रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच जाएं।

अब आपके सामने एक फॉर्म खोल कर आएगा जिसमें आपको अपने कुछ व्यक्तिगत जानकारियां भरनी होंगी। साथ ही आपको यहां पर अपने जमीन से संबंधित भी जानकारियां भरनी है और और दाखिल करा पर क्लिक करना है।

क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आप को वेरीफाई करना है। या वेरीफाई होते ही आपको आपका यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।

Mahaurga Login करें

  • अब आपको Kusum.mahaurja.com Login करने की जरूरत होगी। जिसके लिए आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करें जो आपको दिया गया है।
  • लॉगइन करते ही आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।

Application Form भरे

  • यहां डैशबोर्ड में आपको आपका एप्लीकेशन नंबर आपका नाम मोबाइल नंबर सभी चीजें आसानी से दिख जाएंगी।
  • अब यहां पर आपको Complete your form/ Go ahead का भी विकल्प मिलेगा जिस पर आप क्लिक करेंगे।
  • पूरा आवेदन फॉर्म भरने के लिए “अपना फॉर्म पूरा करें / आगे बढ़ें” बटन पर क्लिक करें। पूरा आवेदन भरने के लिए कुल 8 चरण हैं, सभी जानकारी भरनी होगी। “view” बटन पर क्लिक करने के बाद, स्क्रीन के शीर्ष पर सभी जानकारी भरने के विकल्प दिखाई देंगे।
  • यदि आवेदक ने सभी जानकारी पूरी तरह से भर दी है तो “Status Complete” दिखाई देगा और अगर जानकारी अधूरी है तो “Status Incomplete” दिखाई देगा। यदि “स्थिति अधूरी है” तो “सुधार” बटन पर क्लिक करें और अधूरी जानकारी को पूरा करें।

8 चरणों में आपको निम्नलिखित जानकारियां भरनी होंगी।

  • नए या बदले डीजल पंप के लिए अनुरोध
  • आवेदक की व्यक्तिगत और भूमि संबंधी जानकारी
  • आवेदक का आवासीय पता
  • वाटरशेड और सिंचाई सूचना
  • फसलों की जानकारी
  • आवश्यक पंप जानकारी
  • बैंक संबंधी जानकारी
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड या संलग्न करें
  • तो इन आठों चरणों को भरने के लिए आपको View यानी पहा वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अपनी जानकारी को भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, उपक्रम पढ़ें और घोषणा के सामने दिए गए बॉक्स पर क्लिक करें और “आवेदन जमा करें” बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट एप्लिकेशन बटन पर क्लिक करने के बाद, आपको अपने दिए गए मोबाइल नंबर पर एक message प्राप्त होगा।
  • Message प्राप्त होने के बाद आवेदक को पात्र सौर पंप के लिए एक कोटेशन प्राप्त होगा। आवेदक को कोटेशन की जांच करनी होगी।
  • उसके बाद “Pay” बटन पर क्लिक करने के बाद पंप के लिए भुगतान की जाने वाली राशि आपको दिखाई देगी।
  • यहां से आप ऑनलाइन या किसी अन्य माध्यम से पेमेंट पूरा कर सकते हैं।
  • यदि आवेदक ऑनलाइन भुगतान करता है तो “आपूर्तिकर्ता नियुक्त करें” बटन तुरंत उपलब्ध होगा। जिन आवेदकों ने डीडी या चालान के माध्यम से भुगतान किया है, वे मंडल कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद आपूर्तिकर्ता का चयन कर सकते हैं।
  • राशि का भुगतान करने के बाद आवेदक को सोलर पंप लगाने के लिए आपूर्तिकर्ता का चयन करना होगा। इसके लिए “अपॉइंट सप्लायर” बटन पर क्लिक करें
  • लाभार्थी द्वारा आपूर्तिकर्ता का चयन करने के बाद, आम तौर पर अगले 10 दिनों के भीतर पंप स्थापित कर दिया जाता है।

इस तरह से आपका महा उर्जा कुसुम सोलर पंप योजना रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है और अब 10 दिनों के भीतर ही आप की भूमि में सोलर पंप इंस्टॉल कर दिया जाएगा।

FAQ’s-

Q. कुसुम योजना में कितना खर्च आता है?

Ans- कुसुम सोलर पंप योजना के अंतर्गत किसानों को केवल 10% राशि का ही भुगतान करना पड़ता है। इसलिए हमने पूरी कीमत को विस्तारपूर्वक समझाया है।

Q. कुसुम योजना के लिए कौन पात्र है?

Ans- कुसुम योजना के लिए वह सभी किसान पात्र हैं जिनके घर में बिजली सप्लाई नहीं लगा हुआ है। साथ ही जिन किसानों का घर किसी को है या पारंपरिक नदियों के स्रोतों के पास है। इसके अलावा कुछ और शर्ते भी हैं जो कि इस लेख में बताई गई हैं।

Q. कुसुम योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

Ans- कुसुम योजना के अंतर्गत 90% की सब्सिडी मिलती है।

निष्कर्ष – कुसुम सोलर पंप योजना महाराष्ट्र Apply @mahaurja PM Kusum

आज के इस लेख में हमने Mahaurja Kusum Solar pump yojana maharashtra के बारे में पूरी जानकारियां प्राप्त की है। उम्मीद है कि अब आप कुसुम सोलर पंप योजना में आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

यदि आप इसी तरह किसी अन्य योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख जानकारी पूर्ण लगा हो तो कृपया इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी साझा करें। ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment