हरियाणा भूलेख जमाबंदी नकल पोर्टल : अपना खाता, लैंड रिकॉर्ड, खसरा खतौनी

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा जमीन संबंधित जानकारियों को प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन हरियाणा जमाबंदी पोर्टल जारी कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के निवासी आसानी से भूमि संबंधित जानकारी जैसे कि जमीन किसके नाम पर है, जमीन का खाता खसरा संख्या, भूमि खसरा खतौनी, जमाबंदी नकल विवरण, भू नक्शा, भूमि का क्षेत्रफल इत्यादि।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्व विभाग द्वारा जारी हरियाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमीन संबंधित होने वाले अपडेट को नागरिक कभी भी कहीं से भी अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से निकाल सकते हैं। जमाबंदी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर जमीन का विवरण निकालने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से निशुल्क है। अर्थात अपना खाता नकल जमाबंदी, खाता, खसरा, खतौनी, भू नक्शा देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

अतः दोस्तों आज की इस पोस्ट में डिटेल में हम बताएंगे कि हरियाणा जमाबंदी नकल पोर्टल क्या है (jamabandi.nic.in nakal haryana)? जमाबंदी पोर्टल jamabandi.nic.in के माध्यम से जमीन के मालिक का नाम, भूमि का खसरा खतौनी, म्यूटेशन स्टेटस, लैंड रिकॉर्ड्स, अपना खाता, भूमि भूलेख जानकारी निकालने की डिटेल प्रक्रिया को बताया है। अतः पोस्ट में जो भी जानकारी साझा किया गया उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं फॉलो करें।

भू नक्शा हरियाणा चेक और डाउनलोड कैसे करेंअपने गांव की जमीन का नक्शा कैसे देखें
हरियाणा परिवार पहचान पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन हरियाणा परिवार पहचान पत्र चेक कैसे करें 

Contents

हरियाणा भूलेख जमाबंदी पोर्टल क्या है ? jamabandi.nic.in Nakal Haryana Portal

हरियाणा राज्य के नागरिकों को अपने ही जमीन का पुणे जानकारी निकालने के लिए लेखपाल या कानूनगो के चक्कर लगाने पड़ते थे। राज्य सरकार उत्तम डिजिटलीकरण हो जाने से भूमि संबंधित सभी जानकारियों को निकालने के लिए हरियाणा जमाबंदी पोर्टल jamabandi.nic.in को लॉन्च किया है। अब ऑनलाइन माध्यम द्वारा हरियाणा का प्रत्येक नागरिक जमाबंदी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के माध्यम से आसानी से अपने खेत, प्लॉट, प्रॉपर्टी आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नागरिक हरियाणा जमाबंदी नकल पोर्टल के माध्यम से राज्य के भूमि में होने वाले सुधार का अपडेट बिना किसी शुल्क दिए आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी नागरिक हो जमीन, प्रॉपर्टी, खेत, प्लॉट आदि की खरीदारी करना है तो हरियाणा जमाबंदी भूलेख पोर्टल की मदद से उस जमीन की विस्तृत जानकारी निकाल सकते हैं जैसे कि भू नक्शा मैप, जमीन का क्षेत्रफल, भूमि किसके नाम पर है, खेत उपजाऊ है या नही, जमीन बंजर है या आबादी है।

राज्य के नागरिक jamabandi.nic.in Nakal Haryana online Portal की सहायता से लैंड रिकॉर्ड से जुड़ी निम्नलिखित जानकारियों को निकाल सकते हैं या चेक करने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा भूलेख जमाबंदी नकल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • हरियाणा जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन निकालें
  • जमाबंदी नकल ऑनलाइन रिपोर्ट
  • अपना खाता नकल जमाबंदी
  • खसरा खतौनी लैंड रिकॉर्ड्स
  • जमीन का पुराना रिकॉर्ड
  • जमीन का खसरा नंबर एवं खाता संख्या
  • हरियाणा में जमीन किसके नाम पर है और कितनी है?
  • भूमि की दाखिल खारिज स्थिति एवं फीस

Haryana jamabandi nakal online Portalहाइलाइट्स

आर्टिकल का नाम हरियाणा जमाबंदी, खतौनी, खसरा नंबर, भू नक्शा, डीड, म्युटेशन चेक
पोर्टल का नाम Haryana Bhulekh Jamabandi Nakal
उद्देश्य जमीन का खाता खसरा संख्या, भूमि खसरा खतौनी, जमाबंदी नकल विवरण, भू
भू नक्शा हरियाणा क्लिक करें
Jamabandi Haryana Portalhttps://jamabandi.nic.in/
लाभार्थी हरियाणा राज्य के नागरिक

जमाबंदी पोर्टल हरियाणा के लाभ एवं उद्देश्य

हरियाणा राज्य सरकार के अंतर्गत संचालित राजस्व विभाग द्वारा जमाबंदी हरियाणा (Jamabandi Haryana) पोर्टल लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य एवं लाभ निम्नलिखित है।

१. हरियाणा जमाबंदी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भू अभिलेख या लैंड रिकॉर्ड निकालना काफी आसान हो जाएगा।

२. जमीन क्या खरीद एवं बिक्री से पूर्व नागरिक जमीन की स्थिति का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन माध्यम द्वारा प्राप्त कर सकेंगे। जैसे कि जमीन कितना है किसके नाम पर है, जमीन खेती योग्य है अथवा नहीं जमीन विवादित है या नहीं इत्यादि।

३. पटवारी, कानूनगो, या लेखपाल (जो कि सब एक ही हैं) के माध्यम से भूमि जानकारी प्राप्त करने के लिए जो समय और शुल्क की क्षति होती थी उससे बचाव होगा।

४. जमाबंदी हरियाणा (Jamabandi Haryana) पोर्टल पर लैंड रिकॉर्ड्स में जो भी बदलाव किए जाएंगे उसका अपडेट नागरिकों को बहुत कम समय में प्राप्त हो जाएगा।

५. जमाबंदी भू अभिलेख पोर्टल पर जमीन, खेत के मालिक का विवरण, सिंचाई का स्रोत, भूमि का प्रकार (उपजाऊ, बंजर) क्षेत्रफल खेवट/खसरा, खतौनी और पट्टी विवरण इत्यादि निकाल सकते हैं।

६. हरियाणा भूलेख (Land Record Jamabandi Portal) पर दाखिल खारिज ऑर्डर एवं आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

हरियाणा भू अभिलेख : भू नक्शा ऑनलाइन चेक कैसे करें 2024

ऑनलाइन माध्यम द्वारा jamabandi.nic.in (हरियाणा जमाबंदी नकल पोर्टल) पर भू नक्शा चेक कर डाउनलोड करने की प्रक्रिया उपलब्ध है। Bhu naksha haryana चेक करने की हेतु नागरिक इन दोनों (Search owner by khasra) या (Search owner by khewat) में से किसी प्रक्रिया को अपना सकते हैं।

१. हरियाणा में जमीन का नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार द्वारा संचालित हरियाणा भूलेख जमाबंदी पोर्टल (Haryana Land Records Portal) पर जाना होगा।

२. जमाबंदी अभिलेख पोर्टल का होम पेज खुल जाने के बाद All Section में जाकर cadastral maps विकल्प को सेलेक्ट करे। इसके नीचे दिए गए View cadastral maps विकल्प पर क्लिक करें।

jamabandi-nakal-haryana-bhu-naksha-map-download

३. अब यहां नागरिक के सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे की नागरिक को Search Owner By Khasra विकल्प पर क्लिक करना होगा।

४. अब इसके बाद नागरिक को नए पेज अपने जिला, तहसील और गांव का नाम चुनना होगा।

५. जमाबंदी पोर्टल पर हरियाणा bhu naksha देखने के लिए नागरिक को जमीन का खसरा भरना होगा।

६. जमीन का खसरा नंबर सिलेक्ट करते ही नागरिक सामने हरियाणा भू नक्शा डिटेल खुलकर आ जायेगा। इस भू नक्शा में जमीन के मालिक का नाम, खसरा खतौनी डिटेल होगा।

इस प्रकार कोई भी नागरिक घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से हरियाणा जमाबंदी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के माध्यम से भु नक्षा ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। भू नक्शा चेक करने के बाद सारे विवरण को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

पोर्टल पर Haryana Jamabandi Nakal ऑनलाइन कैसे देखे?

हरियाणा जमाबंदी भूलेख होटल के माध्यम से जमाबंदी लैंड रिकॉर्ड्स (Fard Jamabandi) देखने के लिए नीचे दिए गए डिटेल प्रक्रिया को देखें एवं फॉलो करें।

१. Jamabandi Haryana Portal के माध्यम से ऑनलाइन जमाबंदी नकल (Check Jamabandi online) देखने के लिए सबसे पहले jamabandi.nic.in पोर्टल पर जाना होगा।

२. जमाबंदी भूलेख पोर्टल पर पहुंचने के बाद नागरिक को ऊपर मेनू में दिए गए Jamabandi विकल्प में जाना होगा। इसके बाद Jamabandi Nakal for Checking विकल्प पर क्लिक करना होगा।

haryana-jamabandi-nakal-portal

३. अब नागरिकों के सामने नकल डिटेल्स का पेज खुलकर आ जाएगा। हरियाणा राज्य के नागरिकों को जमाबंदी भूलेख नकल निम्नलिखित तरीकों द्वारा चेक कर सकते हैं।

  • By Owner Name
  • By Khewat
  • By Khasra / Survey No.
  • By Date of Mutation

४. हमने उदाहरण के लिए By Owner Name को चुना है। यहां पर नागरिक को डिस्ट्रिक्ट ,तहसील ,विलेज,और जमाबंदी साल को सेलेक्ट करना होगा।

online-haryana-jamabandi-nakal-portal-online-check

५. अब नागरिकों जमाबंदी नकल विवरण देखने के लिए जमीन के मालिक का नाम डालना होगा।

६. मालिक का नाम चुनने के बाद नागरिक के सामने हरियाणा जमाबंदी नकल लैंड रिकॉर्ड डिटेल खुलकर आ जायेगा। इस प्रकार कोई भी राज्य का नागरिक ऑनलाइन माध्यम द्वारा पोर्टल पर Haryana Jamabandi Nakal को निकाल कर डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा जमाबंदी पोर्टल पर खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे खोजे या देखें?

ऑनलाइन माध्यम द्वारा हरियाणा के नागरिक जमाबंदी भूलेख पोर्टल के माध्यम से खसरा खतौनी डिटेल को ऑनलाइन निकाल कर डाउनलोड कर सकते हैं। खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करना है इसके लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को देखें।

१. जमाबंदी हरियाणा (Jamabandi Haryana) पोर्टल के माध्यम से खसरा खतौनी विवरण चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

२. आधिकारिक वेबसाइट Jamabandi portal पर पहुंचने के बाद नागरिकों को All Sections ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद All Sections के ऑप्शन में लिखे Query विकल्प में जाकर Kewat/ Khatauni Details पर क्लिक करना होगा।

३. नागरिकों हरियाणा खसरा खतौनी देखने हेतु नए पेज पर अपने जिला, तहसील एवं गांव का नाम चुनना होगा। सभी डिटेल भरते नागरिक को पुनः एक बार Kewat/ Khatauni Details ऑप्शन को चुनना होगा।

४. इसके बाद नागरिक को नए पेज पर खतौनी के विकल्प पर क्लिक करके खतौनी नंबर को सेलेक्ट करना होगा। सिलेक्ट करते नागरिक के सामने उसके जमीन का खतौनी डिटेल खुलकर आ जाएगा जिसमें के खाता संख्या, खतौनी, केवट, जमीन का प्रकार एवं जगह इत्यादि विवरण होंगे।

जमाबंदी पोर्टल पर म्यूटेशन या दाखिल खारिज आर्डर कैसे देखें

१. जमाबंदी हरियाणा (Jamabandi Haryana) भू-लेख पोर्टल के माध्यम से म्यूटेशन दाखिल खारिज आर्डर देखने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

२. जमाबंदी पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट पहुंचने के बाद नागरिक को ऑल सेक्शन (All Section) के विकल्प में जाना होगा।

३. अब यहां पर नागरिक को Mutation विकल्प में जाकर View Mutation Orders पर क्लिक करना होगा।

haryana-jamabandi-nakal-mutation-order

४. यदि आपका मोबाइल नंबर जमाबंदी हरियाणा भूलेख पोर्टल पर रजिस्टर है पेज पर अपना मोबाइल नंबर भरकर आए हुए ओटीपी को वेरीफाई करें। यदि आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है तो ऐसी स्थिति में नीचे दिए गए रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं।

५. अब नागरिक के सामने नया फॉर्म खुलकर आएगा इसमें कि नागरिक को अपना तहसील, गांव, म्यूटेशन नंबर व टाइप, म्यूटेशन डेट एवं दिए गए captcha code को Submit विकल्प पर क्लिक करना होगा।

६. सबमिट करते ही व्यक्ति के सामने म्यूटेशन या दाखिल खारिज ऑर्डर डिटेल खुलकर आ जाएगा। इस प्रकार कोई भी नागरिक हरियाणा जमाबंदी नकल पोर्टल के माध्यम से म्यूटेशन आर्डर डिटेल को चेक कर सकते हैं।

हरियाणा जमाबंदी पोर्टल पर म्यूटेशन स्टेटस को कैसे देखें ?

१. म्यूटेशन या दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन चेक करने के लिए नागरिक को सबसे पहले हरियाणा जमाबंदी नकल पोर्टल पर जाना होगा।

२. जमाबंदी पोर्टल पर जाने के बाद नागरिक को म्यूटेशन स्टेटस के लिए All Section विकल्प पर क्लिक करना होगा इसके बाद म्यूटेशन ऑप्शन में जाना होगा।

३. अब इस पेज पर नागरिक को Check Mutation Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा जिसके बाद एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।

jamabandi-nakal-haryana-mutation-status

४. नागरिक को म्यूटेशन के आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए जमीन का रजिस्ट्री नंबर एवं रजिस्ट्री दिनांक का पता होना अनिवार्य है। नए पेज पर नागरिक को अपने जिला, तहसील, रजिस्ट्री नंबर एवं दिनांक को भरकर Search 🔎 ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

५. सर्च ऑप्शन पर क्लिक करते ही नागरिक के सामने म्यूटेशन स्टेटस खुलकर आ जाएगा। अब यहां से नागरिक ऑनलाइन माध्यम द्वारा देख सकते हैं के जमीन खरीदने वाले व्यक्ति का नाम फाइल में अपडेट हुआ है अथवा नहीं।

Deed Registration चेक लिस्ट कैसे देखें जमाबंदी पोर्टल पर

१. राज्य के नागरिकों को CHECKLIST FOR DEED REGISTRATION के लिए सबसे पहले आधिकारिक हरियाणा जमाबंदी पोर्टल (Haryana Jamabandi Nakal) पर जाना होगा।

२. अब इसके बाद Check Registration के विकल्प में जाना होगा। अब इसके बाद Checklist for Deed Registration ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

३. क्लिक करने के बाद नागरिक के सामने CHECKLIST FOR DEED REGISTRATION खुलकर आ जायेगा।

४. इस पेज पर नागरिक को proof of ownership, witness, Map Plan, Identification of the Parties आदि डिटेल को देख सकते हैं।

५. Property Registration विकल्प में जाने के बाद नागरिक निम्नलिखित जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं।

  • Deed Registration SOP चेक करें
  • Collector Rates
  • Deed Template जानकारी ऑनलाइन निकालें
  • Deed Registration के लिए Appointment लेने की प्रक्रिया
  • Deed Appointment Availability और Registered Deeds डिटेल देखें

हरियाणा जमाबंदी नकल हेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

हरियाणा राज्य के नागरिक jamabandi.nic.in पोर्टल के अलावा जमाबंदी नकल एप्प को डाउनलोड कर के जमीन से जुड़ी जानकारियां जैसे कि खाता, खसरा, खतौनी, लैंड रिकार्ड्स, अपना खाता, खतियान, केवट, जमाबंदी नकल, भू अभिलेख, ऑनलाइन भू नक्शा आदि डिटेल को निकाल सकते हैं। नीचे दिए गए प्रक्रिया को देखें।

१. हरियाणा के नागरिकों भूमि संबंधित विवरण देखने के लिए अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा।

२. प्ले स्टोर में सर्च बॉक्स में जाकर हरियाणा जमाबंदी नक़ल लिखकर सर्च करना होगा।

३. इसके बाद आपके सामने बहुत सारे Jamabandi App आ जायेंगे। चूंकि सरकार द्वारा कोई आधिकारिक जामबंदी हरियाणा एप्प लॉन्च नहीं किया है। अतः आपको सावधानी से अच्छे रेटिंग और रिव्यू वाले एप को डाउनलोड करना है।

४. हरियाणा जमाबंदी नकल मोबाइल एप डाउनलोड करने के बाद उसको इंस्टॉल कर लेना है।

५. इंस्टॉल करने के बादलों की प्रक्रिया को पूर्ण करें उसके बाद जमीन संबंधित जानकारी जैसे की खसरा खतौनी, खतियान, भू नक्शा, जमीन के मालिक का नाम, जमीन का क्षेत्रफल, जमाबंदी डिटेल को प्राप्त करें।

हरियाणा जमाबंदी नकल: अपना खाता ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सेवा

Jamabandi Nakal For Checkingक्लिक करें
Get Verifiable Copy of Nakalक्लिक करें
हरियाणा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डिटेलक्लिक करें
जमाबंदी पोर्टल पर म्युटेशन आर्डर और स्टेटस देखेंक्लिक करें
हरियाणा जमाबंदी नक़ल पोर्टल Court Casesक्लिक करें
Deed Registrationक्लिक करें

FAQ – jamabandi.nic.in

1. अपना खाता हरियाणा जमाबंदी नकल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आधिकारिक वेबसाइट – jamabandi.nic.in nakal haryana online Check Jamabandi online

2. Haryana में अपनी जमीन कैसे देखें?

हरियाणा में अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारियां (खाता संख्या, खसरा नंबर, खतौनी, भू नक्शा, खेत के मालिक का नाम आदि) देखने के लिए नागरिकों को हरियाणा जमाबंदी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

3. कैसे पता करे की जमीन किसके नाम पर है?

जमीन किसके नाम पर है यह जानने के लिए जमीन का खसरा नंबर का होना जरूरी है। इसके लिए jamabandi.nic.in पोर्टल पर जाकर cadastral maps विकल्प को सेलेक्ट करे। इसके नीचे दिए गए View cadastral maps विकल्प को चुनना होगा। उसके बाद अपना जिला, तहसील, गांव एवं खसरा नंबर या केवट को चुनकर अपना जमीन के मालिक का नाम देख सकते हैं।

4. जमीन का खसरा कैसे निकाले Haryana?

जमीन का खसरा नंबर विभिन्न तरीकों द्वारा नागरिक जमाबंदी हरियाणा पोर्टल के माध्यम से निकाल सकते हैं। नागरिक जमीन का भू नक्शा, जमाबंदी नकल आदि को चेक कर जमीन का खसरा नंबर निकल सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment