[2024] राजस्थान अनुभव प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं – Experience Certificate in Hindi

Rajasthan Safai Karamchari Anubhav Praman Patra Kaise Banawaye:- हाल ही में राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है, जिसके अंतर्गत 13184 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यह Rajasthan Safai Karamchari Requirement राजस्थान नगर निगम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों के पास अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। परंतु कई कर्मचारी या नहीं जानते हैं कि राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ताकि वह इस भर्ती के लिए फॉर्म भर सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो आइए आज के इस लेख में हम इसी विषय पर आपको विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हैं और बताते हैं कि अपना सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं (Rajasthan anubhav praman patra in hindi)? अनुभव प्रमाण पत्र को बनवाने के किन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इत्यादि।

Contents

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती अनुभव प्रमाण पत्र क्या है? Rajasthan Anubhav Praman Patra

जैसे अभी राजस्थान नगर निगम के द्वारा सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। यह भर्ती इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी इसके लिए कोई भी परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। कोई भी कर्मचारी जो राजस्थान सफाई कर्मचारी ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहता है वह 16 जून 2023 से 19 जुलाई 2023 तक यह फॉर्म भर सकता है।

यह राजस्थान सफाई कर्मचारी वैकेंसी केवल उन लोगों के लिए निकाली गई है जो पहले से ही सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं और उनके पास काम करने का अनुभव है। इसलिए नगर निगम द्वारा कर्मचारियों से उनका Safai Karamchari Experience मांगा गया है। आप इस anubhav praman patra को बनवाकर इस जॉब के लिए apply कर सकते हैं।

राजस्थान अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगने वाले दस्तावेज

  • आठवीं या दसवीं पास की मार्कशीट
  • पहचान प्रमाण के लिए जन आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • 1 साल का अनुभव प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र का प्रारूपPDF Download

हम यहां पर आपको अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने का एक प्रारूप साझा कर रहे हैं ताकि आप यह समझ सके कि आपका अनुभव प्रमाण पत्र कैसा दिखना चाहिए और इसमें क्या-क्या जानकारियां होनी चाहिए।

आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस प्रारूप का PDF निकाल सकते हैं और ऐसा प्रारूप किसी भी कैसे में जाकर बनवा सकते हैं। आपको यह ध्यान रखना है कि यह प्रारूप आपके द्वारा नहीं भरा जाना चाहिए बल्कि जो संस्थान आपको यह अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान करेगा उसी संस्था द्वारा यह प्रारूप भरा जाएगा।

राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र का प्रारूप

anubhav-praman-patra-kaise-banaye

तो आप चाहे तो यह प्रारूप डाउनलोड करके उस संस्था में जा सकते हैं ताकि वह इस प्रमाण पत्र को भर सके और आपको प्रमाण पत्र मिल सके।

नगर पालिका सफाई कर्मचारी भर्ती का अनुभव प्रमाण पत्र कौन कौन सी संस्था बना कर दे सकती है?

कई लोग अलग-अलग संस्थाओं में जाते हैं ताकि वे सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र बनवा सके। लेकिन केवल कुछ ही संस्था है जो यह अनुभव प्रमाण पत्र बना कर दे सकेगी। इन संस्थानों में सरकारी एवं प्राइवेट दोनों ही संस्थान शामिल हैं। केवल कुछ ही प्राइवेट संस्था ऐसी है जो यह अनुभव प्रमाण पत्र बनवा कर दे सकती है। क्योंकि केवल कुछ ही प्राइवेट संस्थानों को सरकार द्वारा मान्यता दी गई है।

सरकारी संस्थान

  • स्कूल
  • कॉलेज
  • हॉस्पिटल
  • IIT संस्थान
  • ग्राम पंचायत
  • नगर पालिका
  • नगर निगम
  • आपके क्षेत्र के तहसील

प्राइवेट संस्थान

  • प्राइवेट कॉलेज या स्कूल
  • प्राइवेट हॉस्पिटल
  • प्राइवेट IIT संस्था
  • प्राइवेट होटल या कंपनी
  • प्राइवेट औद्योगिक संस्था

अनुभव प्रमाण पत्र कितने समय का बनाना चाहिए?

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आपका जो अनुभव प्रमाण पत्र होगा वह कम से कम 1 वर्ष का होना चाहिए। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि अगर आपने किसी नर्सरी में या किसी दुकान में या ऊपर बताए गए संस्थानों के अलावा किसी अन्य संस्थानों में काम किया है। तो आपका अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बन सकेगा। और आप इस सरकारी कर्मचारी भर्ती के पद के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे।

राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र पर किसके हस्ताक्षर होंगे?

>> अक्सर कई लोग अनुभव प्रमाण पत्र के प्रारूप पर खुद ही साइन कर लेते हैं और खुद ही उसे भर भी देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

>> राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र केवल उन संस्थाओं द्वारा बनाया जाएगा जहां पर आप ने काम किया है और सभी संस्थाओं के बारे में जानकारी इस लेख में हम ने बताई है।

>> साथ ही इस अनुभव प्रमाण पत्र पर उस संस्था के उच्च अधिकारी के हस्ताक्षर किए जायेंगे। इस प्रमाण पत्र पर सबसे पहले अधिकारी के पद का नाम लिखा होगा। उसके बाद उनका हस्ताक्षर होगा। उसके बाद उस संस्था के मोहर भी इस प्रारूप पर लगाई जाएगी।

अगर यह तीनों चीजें सही ढंग से प्रमाण पत्र में होती है तभी आपका राजस्थान अनुभव प्रमाण पत्र स्वीकार किया जाएगा।

राजस्थान अनुभव प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? Rajasthan Anubhav Praman Patra Banaye

राजस्थान अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित कई तरह के अपडेट आ चुके हैं। जिसमें से पहले अपडेट आया था कि आप किसी भी प्रकार का अनुभव प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं लेकिन यह प्रमाण पत्र 1 साल का होना चाहिए।

लेकिन एक नई अपडेट के बाद यह कहा गया कि जिन भी सफाई कर्मचारियों को उनके बैंक अकाउंट में हर महीने ऑनलाइन उनका वेतन दिया जाता था उन्हें अपना EPF Number और EIS Number भी प्रमाण पत्र में भरना होगा।

इस प्रकार यहां पर ऐसे लोगों के लिए एक अलग प्रमाण पत्र का प्रारूप है जिसकी चर्चा हमने आगे की है। आइए विस्तार पूर्वक समझते हैं कि सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र राजस्थान कैसे बनेगा?

सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने का पहला तरीका – anubhav praman patra in hindi

हम आपको बता दें कि अगर आप ऐसे सफाई कर्मचारी हैं जिन्हें हर महीने का वेतन नगद के रूप में आपके हाथ में दिया जाता था तो आपको इस प्रारूप को भरने की जरूरत होगी और अपने संस्था से इसी प्रारूप के अनुसार अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने का मांग करना है।

इसके लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र पीडीएफ को डाउनलोड कर लेना है।

डाउनलोड राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र का प्रारूप

अनुभव-प्रमाण-पत्र-फॉर्मेट-download-1

राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र Format Download करने के बाद अब आप इस प्रमाण पत्र को अपने संस्था में लेकर जाएंगे जहां पर आप ने काम किया है।

अब संस्था द्वारा आपका यह अनुभव प्रमाण पत्र अच्छी तरह से भर दिया जाएगा और साथ ही उसके हस्ताक्षर भी कर दिए जायेंगे।

तो इस प्रकार से आपका अनुभव प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाएगा और आप इसे सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

अनुभव प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का दूसरा तरीका – Experience Certificate in Hindi

>> तब अगर आप उन सफाई कर्मचारियों में से एक हैं जिन्हें हर महीने का वेतन ऑनलाइन माध्यम से उनके बैंक में ट्रांसफर किया जाता था तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अनुभव प्रमाण पत्र बनवाना होगा।

>> क्योंकि सरकार द्वारा यह कहा गया है कि जिन्हें भी ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त होता था उनके पास EPF नंबर और ESI नंबर अवश्य होना चाहिए और प्रमाण पत्र में उसके बारे में जिक्र भी होना जरूरी है।

>> अगर आपको EPF और ESI नंबर नहीं पता है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह नंबर आपको संस्था द्वारा ही प्रदान किया जाता है जहां पर आप काम कर रहे हैं। तो संस्था द्वारा यह दोनों नंबर ही आपके प्रमाण पत्र में भर दिया जाएगा।

>> आपको अपनी संस्था में जाना है और उन्हे अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने की मांग करनी है। संस्था द्वारा आपका यह अनुभव प्रमाण पत्र पूरी तरह से तैयार करके दे दिया जाएगा और आप इसे सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ इन आसान प्रक्रियाओं को अपनाकर आप आसानी से अनुभव प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें पर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टटेस को चेक कैसे करें 
किसी भी बैंक का आईएफएससी कोड कैसे पता करेंराजस्थान आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन से करें

FAQ’s – Anubhav Praman Patra Kaise Banwaye

Q. सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र कैसे बनता है?

Ans- सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र आपकी संस्था द्वारा बनाया जाता है जहां पर आप ने कार्य किया है।

Q. राजस्थान सफाई कर्मचारी में क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

Ans- अगर आप जानना चाहते हैं कि राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने में कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे तो इस लेख में हमने इस विषय की पूरी जानकारी दी है कृपया लेख को पूरा जरूर पढ़े।

Q. अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे लिखें?

Ans- राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आपको आवेदन लिखने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको केवल प्रमाण पत्र का प्रारूप लेकर संस्था में जाना है और उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र देने की मांग करनी है।

Q. राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती कब आएगी?

Ans- राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 आ चुकी है, जिसकी आवेदन करने की तारीख भी 19 जुलाई 2023 थी।

निष्कर्ष – अनुभव प्रमाण पत्र Experience Certificate in Hindi

आज के इस लेख में हमने जाना कि कार्य अनुभव प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं (anubhav praman patra format in hindi)? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित सभी जानकारियां मिल गई होंगी।

यदि आपको राजस्थान सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने में कोई भी समस्या आती है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment