महिलाओं के लिए पर्सनल लोन कैसे लें या मिलेगा 2024

Mahila Personal Loan:– पर्सनल लोन आजकल लोगों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। क्योंकि यह किसी भी व्यक्ति को अपने वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है। ऐसे में महिलाएं भी पर्सनल लोन लेना चाहती हैं। किन्तु पर्सनल लोन लेने संशय बना रहता है कि महिलाओं के लिए पर्सनल लोन कौन-कौन से हैं और सबसे सस्ता पर्सनल लोन कौन सा है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो आइए आज के इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करते हैं और जानते हैं कि महिलाओं के लिए पर्सनल लोन कैसे लें (mahila personal loan scheme)?

साथ ही हम कुछ बेहतरीन महिला पर्सनल लोन के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे और समझेंगे की कौन-कौन सी बैंक महिलाओं को व्यक्तिगत ऋण प्रदान करती है। तो आइए लेख को शुरू करते हैं।

ऑनलाइन आधार कार्ड से लोन कैसे लें ईपीएफ अकाउंट में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े
किसान क्रेडिट कार्ड से लोन कैसे लें- ब्याज दरपर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टटेस को चेक कैसे करें

महिलाओं के लिए पर्सनल लोन कहां मिलता है? mahila personal loan scheme

आज के इस डिजिटलयुग में बाजार में व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan) लेने के लिए बहुत सारे माध्यम आ चुके हैं, जिससे महिलाएं तुरंत ही व्यक्तिगत ऋण प्राप्त कर सकती हैं। कोई भी महिला किसी बैंक वित्तीय संस्थान या एप्लीकेशन के माध्यम से पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकती हैं।

यदि कोई भी महिला वेतन भोगी है या व्यवसाई है या अच्छी आय अर्जित कर लेती है तो आसानी से किसी भी संस्था या मोबाइल एप्प से व्यक्तिगत ऋण (Mahilaon ke liye Personal Loan) प्राप्त कर सकती है। आजकल कई बार महिलाओं को Pre-approved लोन भी प्राप्त होते हैं जिसके लिए वह बैंक से संपर्क करके आसानी से व्यक्तिगत ऋण प्राप्त कर सकती हैं।

महिलाओं के लिए पर्सनल लोन लेने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

अगर आप एक महिला है और आप पर्सनल लोन लेने जा रही हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करने से पहले आपको किन- किन कारको पर विचार करना चाहिए।

Credit Score और Credit History

किसी भी महिला को लोन लेने से पहले अपने Credit score और Credit History के आधार पर ही ऐसे बैंक को चुनना चाहिए जहां से वह लोन ले सके। क्योंकि इसके माध्यम से महिलाओं के लिए ऋण सुकृति की संभावना बढ़ जाती है।

यदि किसी महिला का Credit History और Credit Score अच्छा होता है तो उसे बड़े बड़े बैंकों द्वारा बिना किसी सिक्योरिटी के भी पर्सनल लोन प्राप्त हो जाता है। और महिलाएं समय पर बिलों का भुगतान करके और जिम्मेदारी से ऋण चुका करके अपने इस Credit Score और Credit History को अच्छा बना सकती हैं।

ब्याज दरें और प्रोसेसिंग फीस

किसी भी लोन का Interest Rate और Processing Fees हमारे पर्सनल लोन की कुल लागत को प्रभावित कर सकता है। इसलिए ध्यान रहे कि जब भी आप कोई लोन लेने वाले हो तो सबसे पहले उस बैंक वित्तीय संस्था या एप्लीकेशन का लोन देने का Interest Rate और Processing Fees पर जरूर ध्यान दें।

महिला पर्सनल के लिए पर्सनल लोन लेने के लिए पात्रता मानदंड

तो आइये जान लेते हैं कि अगर कोई महिला व्यक्तिगत ऋण के लिए eligibility criteria क्या है?

हालांकि अलग-अलग बैंक या वित्तीय संस्थानो से महिला लोन हेतु एप्लीकेशन के पात्रता मानदंड अलग हो सकते हैं लेकिन NBC’s द्वारा सभी बैंकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मानदंड बनाए गए हैं जिसे सभी बैंकों को अपनाना जरूरी है।

  • महिला लोन लेने के लिए भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • महिला सेल्फ एंप्लॉयड या वेतन भोगी होनी चाहिए।
  • महिला के पास प्रति महीना ₹15000 से ₹20000 की आय होनी चाहिए।
  • महिला की आवश्यक बैंक खाता होना चाहिए।
  • महिला पर्सनल लोन अप्लाई हेतु महिला का Cibil score या Credit Score 650 से लेकर 750 या उससे अधिक होना चाहिए।

इसके अलावा कुछ बैंकों द्वारा अन्य पात्रता मानदंड भी हो सकता है जिसे आप को पूरा करना जरूरी होगा। अन्यथा कोई भी महिला पर्सनल लोन प्राप्त नहीं कर पाएगी।

महिला पर्सनल लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण पत्र – आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण – पासपोर्ट/ आधार कार्ड/ निवास प्रमाण पत्र/ वोटर आईडी कार्ड/ इत्यादि
  • आय प्रमाण – पिछले 3 महीनों का बैंक स्टेटमेंट/ ITR/ पिछले 3 महीनों का Salary Slip
  • बिजनेस का प्रमाण पत्र (यदि महिला Self-employed है)

महिलाओं को पर्सनल लोन किन किन बैंकों से मिल सकता है?

ऐसे कई सारे बैंक हैं जो महिलाओं को पर्सनल लोन प्रदान करते हैं। लेकिन हम यहां पर आपको मुख्य रूप से ऐसे बैंकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो महिलाओं को बहुत ही कम ब्याज दरों पर बेहतरीन पर्सनल लोन प्रदान करती है।

महिला पर्सनल लोन SBI

  • SBI भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, जो कि महिलाओं को 24000 से लेकर ₹20000 तक का पर्सनल लोन प्रदान करता है।
  • कोई भी महिलाएं जो 21 वर्ष से 28 वर्ष की आयु के बीच हो वह SBI द्वारा Personal प्राप्त कर सकती हैं।
  • SBI महिलाओं को 12.7% ब्याज की दर से Pre-Approved Personal Loan प्रदान करता है।

HDFC Bank Personal Loan for Women

  • इस समय एचडीएफसी बैंक भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक है। यह महिलाओं को ₹50000 से लेकर ₹40000 तक का लोन प्रदान करता है।
  • साथ ही महिला यह पर्सनल लोन 10.50% से लेकर 20.40% के ब्याज दर पर यह लोन प्राप्त कर सकती है।
  • यदि महिला की उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच है तो वह यह व्यक्तिगत ऋण आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

बजाज पर्सनल लोन फॉर वूमेन

  • बजाज फिनसर्व भी महिलाओं को 4000000 रुपए तक का पर्सनल लोन प्रदान करता है।
  • इस लोन को प्राप्त करने के लिए महिला की उम्र 21 वर्ष से 80 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • साथ ही बजाज फिनसर्व एक Instant Personal Loan प्रदान करता है, जहां पर महिलाओं को 5 मिनट में ही लोन का Approval मिल जाता है।
  • बजाज फिनसर्व महिलाओं को सबसे कम ब्याज दर 11% से लेकर 39% प्रतिवर्ष के हिसाब से लोन प्रदान करता है।

IIFL Finance Personal Loan for Women

  • IIFL Finance भी एक Securities कंपनी है, जो मुख्य रूप से महिलाओं को लोन प्रदान करता है।
  • यहां से महिलाएं 5000 से लेकर ₹5000000 तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकती हैं।
  • साथ ही IIFL फाइनेंस महिलाओं को केवल 11.75% प्रतिवर्ष ब्याज की दर से Personal Loan प्रदान करता है।
  • यदि महिला की उम्र 23 वर्ष से लेकर 65 वर्ष के बीच में है तो वह महिला आसानी से ऋण ले सकती है।

Money View app महिला पर्सनल लोन

  • Money View app एक नया लोन एप्लीकेशन है, जहां से कोई भी महिला किसी भी समय आसानी से लोन प्राप्त कर सकती है।
  • इसके लिए महिलाओं को अधिकतम दस्तावेज जमा करने की भी जरूरत नहीं होगी।
  • कोई भी महिला, जिसकी उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच है, वह इस ऐप के माध्यम से लोन ले सकती है और उसका इस्तेमाल अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए कर सकती है।

तो यह कुछ ऐसे बैंक वित्तीय संस्था एवं एप्लीकेशन थे, जहां से महिलाएं आसानी से पर्सनल लोन प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा नीचे दिए गए टेबल में हमने कुछ Personal Loan Bank List की जानकारी दी है जो महिलाओं को पर्सनल लोन प्रदान करता है।

महिलावों के लिए पर्सनल लोन बैंक लिस्ट एवं ब्याज़ दर

List of Banks / LendersPersonal Loan Interest Rates
Andhra Bank8.90% to 13.00%
IDBI Bank9.50% to 14.00%
ICICI Bank10.50% to 18.00%
RBL Bank17.50% to 26.00%
IndusInd Bank10.49% to 31.50%
Allahabad Bank9.05% to 13.65%
hsbc9.99% to 14.00%
HDFC bank11.00% to 21.00%
Axis Bank10.50% to 25.00%
Oriental Bank of Commerce8.95% to 14.00%
Karur Vysya Bank11% to 19.00%
Karnataka Bank12.35%
Canara Bank11.25% to 13.30%
Corporation Bank8.90% to 13.00%
Kotak Mahindra Bank10.25% onwards
Jammu and Kashmir Bank10.30%
Tata Capital10.75% to 18.00%

बैंकों से महिला के लिए पर्सनल लोन हेतु अप्लाई कैसे करें?

हालांकि सभी बैंकों से लोन लेने की आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है लेकिन हम यहां पर आपको ऐसी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो लगभग सभी बैंकों में इस्तेमाल किया जाता है।

  • महिला पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप उस बैंक या वित्तीय संस्था या एप्लीकेशन के वेबसाइट पर चले जाएं जहां से आप लोन लेना चाहती हैं।
  • उसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से उस वेबसाइट पर Login करें।
  • Login करने के बाद आपको Apply Loan के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने Loan Application खुलकर आ जाएगा जहां पर आपसे व्यक्तिगत जानकारियां, आय संबंधित जानकारियां और Address संबंधित जानकारियां पूछे जायेंगे। इसे आप को सावधानीपूर्वक भर देना है।
  • अब आपको दिखा दिया जाएगा कि आपको कितना पर्सनल लोन प्राप्त हो सकता है और उसकी ब्याज दर कितनी होगी। साथ ही यहां पर Loan Tenure भी दिया होगा। जहां पर आप अपनी सुविधा अनुसार यह चुन सकते हैं कि आपको कितने समय में लोन का भुगतान करना है।
  • यदि आप लोन अमाउंट, ब्याज दर और Tenure से संतुष्ट हैं तो आपको आगे बढ़ने के लिए Proceed पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले स्टेप में आपसे KYC करने को कहा जाएगा जहां पर आप उन सभी दस्तावेजों को Upload करेंगे जो कि लोन लेने के लिए जरूरी है।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपका एप्लीकेशन पूरा हो जाएगा और कुछ समय बाद आपको बैंक की तरफ से प्रतिनिधि का कॉल आएगा।
  • अब वह बैंक प्रतिनिधि आपसे लोन लेने से संबंधित सभी जानकारियों को कंफर्म करेगा और दस्तावेज सत्यापित होने के लिए भेज देगा।
  • जैसे ही आप के दस्तावेज सत्यापित हो जाते हैं आपके बैंक अकाउंट में महिला लोन की राशि भेज दी जाएगी।

प्रधानमंत्री महिला पर्सनल लोन क्या है?

महिलाओं के लिए सरकार द्वारा भी कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है जिसके माध्यम से महिलाएं पर्सनल लोन प्राप्त कर सकती हैं। जैसे –

1.मुद्रा योजना के अंतर्गत महिलाएं ₹50000 से लेकर ₹5000000 तक के लोन राशि प्राप्त कर सकती हैं।

2.महिला उद्यमी निधि स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को ₹1000000 तक का लोन आसानी से प्राप्त हो जाता है।

3.स्त्री शक्ति पैकेज के अंतर्गत महिलाओं को ₹50000 से लेकर ₹2500000 तक का लोन बहुत ही कम ब्याज दर पर मिलता है।

4.देना शक्ति स्कीम भी एक सरकारी योजना है जिसके अंतर्गत महिलाएं 2000000 रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकती हैं।

महिला पर्सनल लोन कौन कौन सी लोन एप्लीकेशन से मिल जाता है?

भारत में आजकल कई सारे ऐसे ऐप भी आ गए हैं जो महिलाओं को पर्सनल लोन प्रदान करते हैं। आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकती है कि कौन-कौन सी एप्लीकेशन किस ब्याज दर पर महिला लोन प्रदान करती है।

  • TrueBalance
  • PayTm App
  • PhonePe Loan
  • Dhani
  • PaySense
  • NAVI
  • FlexSalary
  • MoneyView
  • MoneyTap
  • PayMe India
  • KreditBEE
  • Home Credit
  • Google Pay
  • Early Salary
  • Cashe
  • बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन

FAQ’s –

Q. बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन क्या है?

Ans. बंधन बैंक महिलाओं को लोन प्रदान करती है। लेकिन इसके अंतर्गत सबसे पहले महिलाओं को एक ग्रुप बनाना होगा और उसमें बैंक खाता खोलना होगा। और उस बैंक खाते के माध्यम से महिलाएं बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन 19.45% वार्षिक ब्याज दर पर प्राप्त कर सकती है।

Q. महिला लोन ₹30000 का कैसे लें?

Ans. अगर आप महिला हैं और आप ₹30000 तक का लोन लेना चाहती है तो आप एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, इत्यादि से यह लोन प्राप्त कर सकती हैं। इस लेख में हमने इसकी विस्तृत पूर्वक चर्चा की है।

Q. महिलाओं के लिए कौन-कौन से लोन उपलब्ध है?

Ans. महिलाओं के लिए कई सारे लोन उपलब्ध है जैसे – पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, होम लोन, गोल्ड लोन, इत्यादि।

Q. क्या बिना नौकरी के महिला को लोन मिल सकता है?

Ans. जी हां यदि महिला के पास कोई आय का साधन नहीं है तो भी वह लोन प्राप्त कर सकती है। इसके लिए एक सरकारी योजना है, जिससे हम मुद्रा लोन योजना के नाम से जानते हैं। लेकिन इसके लिए महिला के पास एक नॉमिनी होना चाहिए।

निष्कर्ष –

आज के इस लेख में हमने महिलाओं के लिए पर्सनल लोन (mahila personal loan scheme) के बारे में जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद है कि महिलाएं इस लेख के माध्यम से अब आसानी से लोन प्राप्त करने में सक्षम होंगी और अपने सुविधानुसार किसी भी बैंक application के माध्यम से लोन ले सकेंगी। 

यदि आपको इस लेख से संबंधित किसी अन्य टॉपिक पर जानकारी की आवश्यकता हो तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर भी करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

3 thoughts on “महिलाओं के लिए पर्सनल लोन कैसे लें या मिलेगा 2024”

Leave a Comment