Swift Code क्या होता है और कैसे पता करें : फुल फॉर्म, SBI, Axis, HDFC बैंक स्विफ्ट कोड

आज के डिजिटल दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन आम हो गए हैं। चाहे वह विदेशों में धन भेजना हो या किसी भी देश में रह रहे व्यक्ति से धन प्राप्त करना हो सभी चीजें सुचारू और सुरक्षित तरीके से हो जाती हैं। लेकिन यह सभी क्रिया Swift code के माध्यम से ही पूरी हो पाती हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि Swift code क्या होता है? SWIFT Full Form क्या है और बैंक का SWIFT Code कैसे पता करें?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लोगों के इन प्रश्नों को देखते हुए आज का यह लेख हम लेकर आए हैं, जिसमें हम जानेंगे कि SWIFT Code क्या होता है ? साथ ही हम यह भी जानेंगे कि बैंक का SWIFT Code कैसे पता करें और Swift का Full Form क्या है? तो आइए लेख में Swift Code Finder की मदद से निकालने की प्रक्रिया को समझते हैं।

केनरा बैंक बैलेंस चेक कैसे करेंएसबीआई बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकालें
एचडीएफसी बैंक का मिनी स्टेटमेंट कैसे निकालेंकिसी भी बैंक का आईएफएससी कोड कैसे पता करें 

Swift का Full Form क्या होता है?

SWIFT Code क्या होता है, जानने से पहले हम SWIFT Code Full Form के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। तो Swift Full Form सोसाइटी फॉर वर्ल्ड वाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन (Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication) है।

इसका कोई भी मुख्य रूप से हिंदी अर्थ नहीं बनाया गया है। इसे हम सोसाइटी फॉर वर्ल्ड वाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन ही कहते हैं। यह दुनिया भर में बैंकों और वित्तीय संस्थानों की पहचान के लिए एक माननीकृत प्रारूप प्रदान करता है।

SWIFT Code क्या होता है?

आइए हम यह जानते हैं कि SWIFT Code क्या है? तो एक SWIFT Code एक अल्फान्यूमैरिक कोड है, जिसका उपयोग किसी विशिष्ट बैंक या वित्तीय संस्थान की पहचान करने के लिए किया जाता है। जब अंतरराष्ट्रीय लेन – देन का संचालन होता है तो SWIFT Code का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण हेतु –

BRANCH CODEBRANCH NAMESWIFT CODE
2AGARTALASBININBB476
18BALLYGUNGESBININBB328

यह एक Global Messaging Network है, जो बैंकों को सुरक्षित रूप से वित्तीय लेनदेन करने और संचालित करने में सक्षम बनाता है। SWIFT Code दुनियाभर में विशिष्ट वित्तीय संस्थाओं की पहचान करके इस नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अगर हम इसे आसान भाषा में समझे तो SWIFT Code भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले IFSC Code की तरह होता है। लेकिन IFSC Code हम केवल भारत में ही स्थित बैंकों में वित्तीय लेनदेन के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर हमें कोई अंतरराष्ट्रीय लेनदेन करना है तो हमें SWIFT Code की आवश्यकता पड़ेगी।

SWIFT Code के माध्यम से यह पता चल पाता है कि यह कौन सी बैंक है और इसका ब्रांच कौन सा है। तो इस प्रकार IFSC Code जिस तरह से भारत में Domestic Transaction करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है उसी प्रकार SWIFT Code का इस्तेमाल International Transaction करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

SWIFT Code कितने अंको का होता है?

तो एक SWIFT Code में आमतौर पर 8 या 11 अक्षर होते हैं। यानी कि इसमें 8 से 11 Characters का उपयोग किया जाता है। जिसमें गणितीय अंक और अल्फाबेट का इस्तेमाल किया जाता है।

इस कोड को कई Section में विभाजित किया गया है और प्रत्येक शिक्षण बैंक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। इस कोड को मुख्य रूप से 4 Section में Divide किया गया है, जो कि इस प्रकार है-

बैंक कोड -:

तो इस कोड में शुरुआत के जो 4 अक्षर होते हैं वह बैंक के कोड को दर्शाता है। इस कोड में केवल अंग्रेजी के अल्फाबेट शामिल होते हैं।

कंट्री कोड -:

आगे के चार अक्षर के बाद जो अगले 2 अक्षर होते हैं वह कंट्री कोड को रिप्रेजेंट करते हैं। यह दोनों कोड भी अंग्रेजी अल्फाबेट से बने होते हैं। तो अगर इंडिया के बैंक का कोई कोड होगा तो उसमें शुरुआत के 4 अक्षर के बाद IN लिखा होगा। क्योंकि IN India को दर्शाता है।

लोकेशन कोड:

Country code के बाद आगे के जो 2 अक्षर होते हैं, वह Location Code को दर्शाते हैं। यानी की लोकेशन कोड से यह पता चलता है कि यह बैंक का ब्रांच कौन सा है या कहां पर स्थापित है।

ब्रांच कोड -:

अब अंतिम के जो 4 गणित के अंक इसमें शामिल होते हैं वह ब्रांच कोड को दर्शाते हैं। तो यह अंतिम के 3 अंक प्रत्येक बैंक के अलग-अलग होते हैं और यह बैंक के एक Unique Identification नंबर का कार्य करते हैं।

बैंक का SWIFT Code कैसे पता करें? swift code finder

SWIFT Code क्या होता है और SWIFT Code Full Form जाने के बाद आइए हम जानते हैं कि SWIFT Code Kaise Pta Kare? विभिन्न Online Resources के माध्यम से हम SWIFT Code प्राप्त कर सकते हैं। यानी कि ऑनलाइन कई सारे SWIFT Code Finder मौजूद हैं, जिसके माध्यम से हम यह जान सकते हैं कि किस बैंक का SWIFT Code क्या है।

हालांकि SWIFT Code पता करने के लिए आपको बैंक ब्रांच भी जाना पड़ सकता है लेकिन आप ऑनलाइन माध्यम से भी SWIFT Code के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रियाओं को फॉलो करना होगा –

>> सबसे पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके SWIFT Code Finder वेबसाइट पर पहुंच जाए। swift code Finder

>> अब आपके सामने SWIFT Code ढूंढने का एक पेज खुल कर आएगा, जहां पर आप अपने बैंक का नाम, स्टेट का नाम, जिले का नाम और ब्रांच का नाम सिलेक्ट करेंगे।

>> क्लिक करने के बाद अब आपके सामने आपके बैंक और ब्रांच बैंक की सभी जानकारियां खुलकर आ जाएंगी। जहां पर आपको SWIFT Code भी लिखा हुआ दिखाई देगा जैसा कि आप इमेज में देख सकते हैं।

bank-swift-code-kaise-pta-kare

>> तो अब आपको यहां पर SWIFT Code For HDFC पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।

>> अब आपको यहां पर फिर से अपने स्टेट का नाम, सिटी का नाम और ब्रांच का नाम सिलेक्ट करना है।

How-to-find-the-Swift-Code-of-the-Bank

>> सिलेक्ट करते हैं आपके सामने एचडीएफसी बैंक का SWIFT Code खुलकर आ गया है।

>> तो कुछ इस तरीके से आप आसानी से किसी भी बैंक का SWIFT Code पता कर सकते हैं। जैसे SWIFT Code Bank of Baroda, Bank of India SWIFT Code इत्यादि।

हम आपको यह भी बता दे कि ऐसा हो सकता है कि अभी आपके ब्रांच का SWIFT Code ना बना हो क्योंकि आपके ब्रांच से अधिकतर International Transaction ना होते हो।

SWIFT Code कैसे काम करता है?

आइए हम एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं कि Swift को ट्रांसफर कैसे काम करता है। जब आप एक International Wire Transfer शुरू करते हैं तो आपका बैंक या वित्तीय संस्थान उस बैंक का SWIFT Code मांगता है जिसमें आप पैसे Transfer करने वाले हैं।

यानी कि यहां पर Receive करने वाले बैंक का SWIFT Code मांगा जाता है। बैंक आप के लेनदेन को सुरक्षित रूप से सही बैंक तक पहुंचाने के लिए SWIFT Code का उपयोग करेगा। और यह सुनिश्चित करता है कि आपके द्वारा भेजी गई धनराशि सही व्यक्ति के अकाउंट में तुरंत पहुंच जाए।

SWIFT Code का इतिहास

SWIFT Code को मुख्य रूप से वित्तीय लेनदेन ओ को सही तरीके से एक दूसरे के खाते में पहुंचाने के लिए लाया गया था। दरअसल पहले के समय में दूसरे देश में रहने वाले लोग एक दूसरे को पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकते थे और उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता था।

इसलिए Cross border Transaction करते समय आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए देशों ने एक साथ मिलकर काम किया और सन 1970 में Swift नेटवर्क की स्थापना की।

इसका मुख्यालय बेल्जियम में स्थित है। 1970 में जब Swift नेटवर्क बनाया गया था तो इसे अपना पहला मैसेज दूसरे देश में भेजने के लिए 7 सालों का समय लग गया। फिर सन 1977 में फिर से Swift नेटवर्क ने अपना पहला मैसेज भेजा, जो की सफलता पूर्वक पूरा हुआ था। और हम आपको बता दें कि अब Swift नेटवर्क के साथ जुड़ने वालों की संख्या 11000 तक पहुंच चुकी है।

Swift सिस्टम का इस्तेमाल कौन कौन करता है?

Swift Systmer का इस्तेमाल लगभग सभी बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा किया जाता है जो भी अंतरराष्ट्रीय लेनदेन करते हैं। बहुत ही कम लोगों द्वारा किया जा रहा था लेकिन आज 2023 में लगभग सभी बैंकों द्वारा किया जाता है और इसी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर भी किए जाते हैं।

Swift System का इस्तेमाल करने वालों में कुछ नाम इस प्रकार हैं –

  1. Banks and Financial Institutions
  2. Individuals and Businesses
  3. Corporations and Multinational Companies
  4. Financial Regulatory Authorities
  5. Payment Service Providers
  6. Correspondent Banks
  7. Trade Finance Institutions

बैंकों की सूची जिनका स्विफ्ट कोड पता कर सकते हैं

बैंक का नाममुख्यालय
पंजाब नेशनल बैंकनई दिल्ली
बैंक ऑफ इंडियामुंबई
भारतीय स्टेट बैंकमुंबई
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडियामुंबई
यूनियन बैंक ऑफ इंडियामुंबई
पंजाब एंड सिंध बैंकनई दिल्ली
यूको बैंककोलकाता
बैंक ऑफ बड़ौदागुजरात
इंडियन ओवरसीज बैंकचेन्नई
इंडियन बैंकचेन्नई
केनरा बैंकबैंगलोर
बैंक ऑफ महाराष्ट्रपुणे

SWIFT Code और IFSC Code में अंतर क्या है?

अक्सर लोगों को SWIFT Code और IFSC Code में अंतर समझने में काफी परेशानियां आती है। तो हम आपको बता दें कि IFSC Code भी बैंक का ही एक कोड होता है जिसमें हर ब्रांच का बैंक का कोड अलग अलग होता है, IFSC Code का इस्तेमाल हम भारत में किसी भी बैंक में ट्रांजैक्शन करने के लिए करते हैं।

लेकिन वही अगर हम बात करें SWIFT Code की तो SWIFT Code भी IFSC Code की तरह ही होता है लेकिन इसमें फर्क सिर्फ इतना है कि SWIFT Code का इस्तेमाल कोई भी इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करते समय किया जाता है। पैसे भेज रहे हैं तो हमें अपने बैंक के SWIFT Code की जरूरत पड़ेगी।

FAQ’s –

Q. बैंक अकाउंट में SWIFT Code क्या होता है?

Ans- बैंक अकाउंट में SWIFT Code का मतलब एक ऐसा कौन है जिसका इस्तेमाल हम अंतरराष्ट्रीय लेनदेन करते समय करते हैं, जिस का Full Form सोसायटी फॉर वर्ल्ड वाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन है।

Q. पासबुक में SWIFT Code कहां होता है?

Ans- SWIFT Code पासबुक में छपा नहीं होता बल्कि SWIFT Code आपको अपने बैंक द्वारा पता करना पड़ता है। या फिर आप SWIFT Code Finder का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसकी जानकारी हमने इस लेख में बताई है।

Q. बैंक ऑफ इंडिया का SWIFT Code क्या है?

Ans- बैंक ऑफ इंडिया का SWIFT Code “BKIDINBBVAR” है।

Q. भारत का SWIFT Code क्या है? swift code kya hai

Ans- भारत का कोई एक Compulsory SWIFT Code नहीं होता है, बल्कि SWIFT Code अलग-अलग बैंक को का होता है।

Q. अपने बैंक का स्विफ्ट कोड कैसे प्राप्त करें?

HDFC, पंजाब नेशनल बैंक, SBI आदि का बैंक स्विफ्ट कोड निकालने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.ifscswiftcodes.com/ (swift code finder) पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद नागरिक को बैंक, राज्य, जिला, बैंक शाखा का नाम डालकर स्विफ्ट कोड को निकाल सकते हैं।

Q. स्विफ्ट कोड कितने अंक का होता है?

SWIFT CODE में एक 8 से 11 डिजिट का कोड होता है। स्विफ्ट कोड के पहले 4 अंक बैंक या वित्तीय संस्थान के एक कोड कोबताते हैं। उसके बाद 2 अंक देश को बताते हैं। इसके बाद अन्य 2 निवास स्थान या स्थान कोड के लिए बाकि का अंतिम 3 (11 अंकीय SWIFT के मामले में) एक शाखा कोड बताते हैं।

Q. बैंक ऑफ इंडिया का स्विफ्ट कोड क्या है?

bank of india – SWIFT/BIC code for BANK OF INDIA is BKIDINBBXXX

Q. मैं अपने बैंक का स्विफ्ट कोड कैसे ढूंढूं?

नागरिक swift code finder वेबसाइट पर जाकर अपने बैंक का डिटेल डालकर एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, PNB, सटे बैंक ऑफ़ इंडिया, BOB बैंक का आसानी से स्विफ्ट कोड को ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

निष्कर्ष –

आज के इस लेख में हमने जाना कि SWIFT Code क्या होता है ? साथ ही हमने SWIFT Code Full Form के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और समझा कि बैंक का SWIFT Code कैसे प्राप्त करें।

उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको swift कोड से सम्बन्धित पूरी जानकारी मिल पाई होगी। यदि आप इसी विषय पर कुछ अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment