गूगल चैट बार्ड एआई क्या हैं 2024 Google Bard AI

Google AI bard hindi:- अभी तक लोगों के बीच में Chat GPT का Craze खत्म नहीं हुआ था कि गूगल ने भी अपना बार्ड आई लांच कर दिया। अभी तक यह बात चल रही थी कि Chat GPT गूगल को हरा देगा लेकिन गूगल ने भी Chat GPT को मात देने के लिए अपना एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट बोट Google Bard AI लॉन्च कर दिया है। सभी लोग यह जानना चाहते हैं कि Google Bard AI (गूगल बार्ड AI) क्या हैं? और यह Chat GPT से कितना बेहतर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसलिए इस लेख में हम इसी विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे और समझेंगे कि Google Bard AI क्या है और यह कैसे काम करता है? साथ ही हम यह भी जानेंगे कि Google Bard AI Chat GPT से कितना अलग है और इन दोनों में क्या अंतर है। तो आइए बिना देरी किए को शुरू करते हैं।

Google Bard AI क्या है 2023 हिंदी में ?

Google Bard AI गूगल द्वारा लॉन्च किया गया एक Artificial Intelligence प्रणाली है, जिसे LaMDA Model के आधार पर डिजाइन किया गया है। यह एक एडवांस लैंग्वेज Model है जो Text Generate कर सकता है, भाषाओं का अनुवाद कर सकता है, विभिन्न प्रकार के Content Generate कर सकता है और आपके पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे सकता है।

Google Bard AI पर 2014 से ही काम कर रहा है और अंत में इसे मई 2023 में लॉन्च कर दिया गया है। लेकिन यह अभी भी पूरी तरह से तैयार नहीं है और इसे समय-समय पर अपडेट भी किया जा रहा है। इसलिए Bard द्वारा प्रदान किया जाने वाला सभी उत्तर सही नहीं होगा।

साथ ही Google Bard का अभी सबसे बड़ा Update यह है कि Google Bard अब LaMDA के साथ-साथ PaLM 2 जैसे नई Language Model के आधार पर भी काम कर रहा है। जिसके माध्यम से Google Bard पर अब कोडिंग भी की जा सकेगी। यानी कि Google Bard Advance Math, Reasoning और Coding जैसी क्षमताओं को भी आसानी से समझ सकता है और लोगों को जानकारी प्रदान कर सकता है।

Google chatbot Bard AI में LaMDA का क्या मतलब है?

LaMDA एक प्रकार का लैंग्वेज Model है, जिस का फुल फॉर्म Language Model For Dialogue Application होता है। Google Application के आधार पर Dialogue Generate कर पाता है। LaMDA LLM लैंग्वेज Model का ही एक हिस्सा है, जिसे गूगल AI ने डेवलप किया है।

हम आपको यह भी बता दें कि Chat GPT भी LLM Model का उपयोग करता है जिसे गूगल AI ने लांच किया था। LLM Model को गूगल ने ही 2022 में Introduce किया था जिससे बैक लेमोइन इंजीनियर ने डिवेलप किया है।

LaMDA को Transform Architecture पर बनाया गया है जो एक Neural Network Architecture है और यह Natural Language Processing Task के लिए काफी ज्यादा उपयुक्त है। यानी कि इस आर्किटेक्चर के माध्यम से Google Bard आपके प्रश्नों का नेचुरल लैंग्वेज में ही उत्तर देगा जिससे कि आप आसान भाषा में उत्तर को समझ सकेंगे।

यह टेक्स्ट और कोड के एक बड़े डाटा सेट के आधार पर ट्रेंड किया गया है जो इसे Fluent और Informative Text उत्पन्न करने में मदद करता है।

LaMDA का उपयोग एजुकेशन प्रोडक्शन और क्रिएटिविटी सहित कई प्रकार के चीजों के लिए किया जा सकता है। इसलिए Google AI Bard इन सभी चीजों को करने में सक्षम है।

Chat GPT क्या है और कैसे काम करता है

Google Bard AI में बाढ़ का क्या अर्थ है?

Google AI Bard क्या है, जानने के साथ-साथ यह भी जानना जरूरी है कि आखिर बाढ़ का क्या अर्थ होता है। गूगल द्वारा इस्तेमाल किए गए Bard का मतलब कहानीकार कवि और संगीतकार होता है। इसका नाम Bard इसलिए रखा गया है।

क्योंकि यह एक ऐसा AI लैंग्वेज Model है जिसका उपयोग कहानियों, कविताओं और संगीत को बनाने के लिए भी किया जा सकता है। और साथ ही इसका उपयोग दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने और विभिन्न प्रकार की रचनात्मक चीजों को भी जनरेट कर सकता है।

दरअसल Bard शब्द का इस्तेमाल Celtic Culture में किया जाता है और यह नाम उन्हें दिया जाता है, जो Professional Story Teller, Music Composer,  Historians इत्यादि होते हैं।

गूगल बार्ड एआई कैसे काम करता है? How Google AI Bard Works

तो जैसा कि हमने जाना Google Bard AI LLM Language Model का उपयोग करके काम करता है। जिसमें कि यह मुख्य रूप से LaMDA नेटवर्क के आधार पर कार्य करता है। और इससे अब PaLM 2 नामक नेटवर्क पर भी स्विच किया गया है। जिसके माध्यम से अब Bard द्वारा कोडिंग जैसी चीजें भी आसानी से की जा सकेगी।

इसके अलावा जिस तरह से आप Chat GPT का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह से इसमें भी आप प्रश्न पूछ सकते हैं। जब आप Google Bard AI से कोई प्रश्न पूछते हैं तो यह LaMDA और PALM 2 नेटवर्क का उपयोग करता है और आपको एक सही जानकारी देने का प्रयास करता है।

हालांकि अभी Google Bard को Try किया जा रहा है और यह अभी भी विकसित हो रहा है इसलिए इसके उपयोग से कार्य करने से संबंधित अधिक जानकारी प्रदान नहीं की गई है।

Google chatbot Bard AI का उपयोग कैसे करें?

इस समय Google Bard AI Test lever पर है इसलिए अभी आप इसका उपयोग नहीं कर सकते हैं इसका उपयोग कुछ कामों को करने के लिए कर सकते हैं जैसे ईमेल राइटिंग, स्टोरी टेलिंग, इत्यादि।

>> आपको गूगल पर केवल Google Bard AI लिखना है और सबसे पहला लिंक आपके सामने खुलकर आ जाएगा। आप लिंक पर क्लिक करेंगे और फिर Bard AI Try के विकल्प पर क्लिक करेंगे।

>> फिर आपके सामने गूगल बार्ड एआई खुलकर आ जाएगा। यहां पर आपको Sign UP करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि Google Bard AI आपके क्रोम के GMail को ही एक्सेस कर लेगा और आप Chrome वाले जीमेल के माध्यम से ही इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

>> इसके बाद आप के सामने Google AI Chatbot खोल कर आ जाएगा जहां पर आप अपना कोई भी क्वेश्चन टाइप करेंगे। आप चाहे तो अपना Question Record भी कर सकते हैं।

>> आपका जो भी प्रश्न होगा उसे Google Bard समझेगा और उसके अनुसार आपके प्रश्नों का उत्तर देगा। तो कुछ इस तरह से आप आसानी से Google Bard का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google Bard AI में क्या क्या काम कर सकते हैं?

आइए हम आपको यह भी बता दे कि आप Google Bard AI के मदद से क्या-क्या चीजें कर पाएंगे। और Google Bard AI किन-किन चीजों में आपकी सहायता कर सकता है।

>> Google Artificial Intelligence Bard शिक्षा के लिए काम कर सकता है। जैसे छात्रों को स्पष्ट और संक्षिप्त स्पष्टीकरण प्रदान करता है और छात्रों को नई-नई कांसेप्ट समझाने में मदद करता है।

>> गूगल बार्ड एआई का उपयोग आप ईमेल लिखने, Resume बनाने, प्रेजेंटेशन बनाने, रिपोर्ट तैयार करने, इत्यादि चीजों के लिए भी कर सकते हैं।

>> गूगल बार्ड एआई launch होने के बाद इसका का उपयोग रचनात्मक चीजें करने के लिए भी कर सकते हैं जैसे कहानियां लिखना नए-नए विचार जनरेट करना संगीत बनाना इत्यादि।

>> गूगल एआई बार्ड का उपयोग Content Creation के लिए भी किया जा सकता है जैसे ब्लॉग पोस्ट लिखना, सोशल मीडिया Content लिखना या किसी भी प्रोडक्ट का डिस्क्रिप्शन लिखना इत्यादि।

Google Bard के Features क्या है?

Google Bard के कुछ फीचर्स इस प्रकार हैं।

  • Google Bard ने 40 भाषाओं को सपोर्ट करने का वादा किया है अभी यह केवल 3 भाषाओं अंग्रेजी, कोरियन और जैपनीज को सपोर्ट कर रहा है। यानी कि आप अभी तीन भाषाओं में Google Bard का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Google Bard LaMDA Model और PALM 2 नेटवर्क के आधार पर कार्य करता है।
  • Google Bard 180 देशों में उपलब्ध है जिसमें भारत देश भी शामिल है।
  • Google Bard पर हम किसी भी प्रकार का टास्क कर सकते हैं।

गूगल बार्ड एआई और चैट जीपीटी में क्या अंतर है (Google Bard Vs. Chat GPT)

भाई अब हम जानते हैं कि गूगल Bard Chat GPT से कैसे अलग है और Google Bard और Chat GPT में क्या अंतर है। जैसा कि हमने Google Bard के बारे में जाना यह LaMDA Model और PALM 2 Model पर कार्य करता है।

लेकिन वहीं अगर हम Chat GPT की बात करें तो यह Generative Pre- Trained Transnormal Network के आधार पर कार्यकर्ता है।

इसके अलावा Google Bard मैं आपको Human Line नहीं मिलता है। जैसे कि जब आप प्रश्न पूछते हैं तो डायरेक्ट ही आपके सामने पूरा उत्तर लिखकर आ जाता है। जबकि Chat GPT कुछ इस प्रकार से उत्तर लिखता है जैसे कि आप किसी व्यक्ति से Chat कर रहे हो।

Google Bard मैं आपको शुरुआत से लेकर आज के समय तक सभी जानकारियां उपलब्ध हो जाएंगी। जबकि Chat GPT Pre Trained Chatbot है जिसके कारण इसमें केवल 2021 तक की ही जानकारियां आपको मिल सकती है।

Google Bard Chat GPT से काफी अलग है क्योंकि यह आपको स्टोर किए गए नॉलेज के माध्यम से उत्तर प्रदान करता है और साथ ही यह भी चेक करता है कि उत्तर सही है या नहीं।

जबकि Chat GPT विभिन्न वेबसाइटों में लिखे गए उत्तरों की जांच करता है और उसके बाद आपको पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर प्रदान करता है।

Google Bard AI का भविष्य क्या है?

जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्षेत्र विकसित हो रहा है Google Bard AI लेखकों और कहानी कारों के लिए एक अनिवार्य उपकरण बन सकता है। लैंग्वेज Model और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग में चल रही प्रगति के साथ हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि Google Bard AI Content Emotion और लेखन शैलियों को समझने में और भी अधिक लोगों की मदद करेगा।

भविष्य में Google Bard AI Real time Story Telling ,में सक्षम हो सकता है जहां कई लेखक अपनी सोच को मिलाकर एक बेहतरीन कहानी का निर्माण कर सकते हैं। इसके अलावा Google Bard AI यूजर्स की फीडबैक और बातचीत से सीखता है।

यह अपनी लेखन क्षमता में सुधार भी जारी रखेगा और लोगों को सुझाव भी देगा साथ ही उनके राइटिंग एक्सपीरियंस को भी बढ़ाने में मदद करेगा।

FAQ’s –

Q. क्या Google Bard के पास API है?

Ans- जी हां, Google Bard API उपलब्ध है। लेकिन वर्तमान समय में Beta में उपस्थित है।

Q. गूगल AI कैसे काम करता है?

Ans- गूगल AI को ही हम Google Bard AI कहते हैं। और यह सर्च इंजन और अन्य रिसोर्सेज के माध्यम से हमें उत्तर प्रदान करता है। इस लेख में हमने इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी है।

Q. क्या गूगल सर्च में AI है?

Ans- जी नहीं, गूगल सर्च में AI को इंसर्ट नहीं किया गया है बल्कि इसके लिए एक अलग Google Bard AI लांच किया गया है।

Q. नया गूगल AI क्या है?

Ans- नया गूगल AI का नाम Google Bard AI है।

निष्कर्ष –

गूगल बार्ड एआई chatbot:- आज के इस लेख में हमने जाना कि Google Bard AI (गूगल बार्ड एआई) क्या हैं? साथ ही हमने यह भी जाना कि यह कैसे काम करता है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है। साथी हमने Google Bard और इसका Chat GPT से अंतर को भी समझा।

यदि आप Google Bard से संबंधित ही कुछ अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही अगर आप कोई अलग जानकारी पूर्ण लगी हो तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी साझा करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment