मध्य प्रदेश पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र PDF (MP Charitra Praman Patra Form pdf Download):- चरित्र प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज जो किसी व्यक्ति के आचरण को बताता है। CHARITRA PRAMAN PATRA को अन्य नाम भी दिए गए हैं जैसे कि पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र, करैक्टर सर्टिफिकेट, आचरण प्रमाण पत्र इत्यादि।
पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए online तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों का प्रयोग किया जा सकता है। दोनों ही प्रक्रिया में आवेदक को चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म भरना होता है उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न कर के जमा करना होता है।
अतः आज के इस लेख में यही साझा किया गया है कि मध्यप्रदेश के निवासी अपना चरित्र प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ? चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किन आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा? साथ ही MP Charitra Praman Patra Form को ऑनलाइन व ऑफलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया को डिटेल में बताया गया है, अथ ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Table of Contents
Madhya Pradesh Charitra Praman Patra Form PDF Download
आर्टिकल | मध्य प्रदेश चरित्र प्रमाण पत्र एप्लीकेशन फॉर्म pdf डाउनलोड |
विभाग | राजस्व विभाग एमपी |
आधिकारिक पोर्टल | क्लिक करें |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के मूल निवासी |
आवेदन प्रक्रिया | online व ऑफलाइन |
MP Charitra Praman Patra Form | चरित्र प्रमाण पत्र Form PDF in Hindi |
पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म pdf डाउनलोड | MP Police Verification Form Hindi pdf Download |
शपथ पत्र | डाउनलोड |
MP Charitra Praman Patra Form Download PDF in Hindi
MP चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन फार्म डाउनलोड:- आज के समय किसी भी सरकारी जॉब पर नियुक्ति हेतु अथवा विदेश मे उच्च शिक्षा को ग्रहण करने के लिए CHARITRA PRAMAN PATRA को बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के निवासी चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) हेतु आवेदन online व ऑफलाइन दोनों तरीकों द्वारा कर सकते हैं।
जो भी आवेदक ऑफलाइन तरीके से मध्य प्रदेश पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते हैं, उन्हें सर्वप्रथम चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म को अपने तहसील या जन सेवा केंद्र से प्राप्त करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म को भर कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न कर जमा करना होगा।
यदि कोई आवेदक घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से चरित्र प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर आवेदन करना होगा। साथ ही सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स के स्कैन कॉपी को फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा।
एमपी चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज
Required documents for MP Character Certificate Form:- राज्य के जो भी आवेदक पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र फॉर्म हेतु online या ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर अप्लाई करना चाहते हैं उनके पास निम्नलखित दस्तावेजों का होना जरुरी है।
1. आवेदक का आधार कार्ड | 2. राशन कार्ड |
3. जन्म प्रमाण पत्र | 4. निवास प्रमाण पत्र |
5. बैंक पासबुक | 6. आवेदक का पासपोर्ट साइज़ फोटो |
7. शपथ पत्र | 8. अन्य (वोटर कार्ड, पैन कार्ड, शिक्षा certificate) |
नोट:- ध्यान रहे यदि आवेदक MP CHARITRA PRAMAN PATRA Form को online भर कर आवेदन कर रहे हैं, उन्हें पासपोर्ट साइज़ फोटो 200 Kb से कम रखना है।
एमपी चरित्र प्रमाण पत्र के लिए मानदंड या योग्यता
जो भी आवेदक मध्यप्रदेश पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए हुए दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना होगा।
- आवेदक के ऊपर किसी प्रकार का मुकदमा या FIR न हो।
- उम्मीदवार दिवालियापन का शिकार न हो।
- आपके पास मध्यप्रदेश का निवासी होने का प्रमाण पत्र हो।
चरित्र प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश हेतु आवेदन प्रक्रिया
जैसा कि हमने ऊपर के लेख में बताया है कि MP Police Verification Character Certificate Form को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों द्वारा भरकर अप्लाई कर सकते हैं। दोनों ही तरीकों को चरणबद्ध तरीके से डिटेल में बताया गया है।
1.) मध्य प्रदेश चरित्र प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन
Madhya Pradesh Character certificate online apply in hindi:- मध्यप्रदेश के निवासी अपना चरित्र प्रमाण पत्र कैसे बनाएं, इसके लिए निम्न प्रक्रियावों को फॉलो करना होगा।
प्रक्रिया 1:- आवेदक को MP CHARITRA PRAMAN PATRA Form को ऑनलाइन भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
प्रक्रिया 2:- इसके बाद आवेदक को होम पेज पर लिखे नागरिक सेवाएँ के विकल्प में जाना होगा। इस विकल्प में जाने के बाद चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं।

नोट:- आवेदक को ऑनलाइन मध्य प्रदेश चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म को भरने से पूर्व पोर्टल पर अपना यूजर आईडी तथा पासवर्ड को बनाना होगा। उसके बाद लॉग इन करना होगा। साथ ही जितने भी आवश्यक दस्तावेज है उसके स्कैन कॉपी को पहले से कंप्यूटर या मोबाइल में सेव कर लें।
प्रक्रिया 3:- इस प्रक्रिया में यूजर नाम तथा पासवर्ड भरकर लॉग इन कर लें। लॉग इन करने के बाद निम्नलिखित तरीकों द्वारा अग्रसर होना है।
मुख्यपृष्ठ >> नागरिक सेवाएं>> चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध >> चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध जोडें पर क्लिक करें
प्रक्रिया 4:- इसके बाद मध्यप्रदेश चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म को online भरने के लिए निम्नलिखित प्रक्रियावों द्वारा पूछे गए विवरणों को भरना होगा।
1. आवेदक विवरण | 2. पता |
3. शपथ पत्र | 4. गवाह सूचना तथा चालान |
प्रक्रिया 5:- इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन करैक्टर सर्टिफिकेट फॉर्म को भरने के लिए अपने आधार कार्ड के नंबर से भर सकते हैं, अथवा आधार कार्ड नंबर से नहीं भरना चाहते हैं तो भी अन्य विकल्प के द्वारा भर सकते हैं।
प्रक्रिया 6:- इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा जिसमे की सभी डिटेल को सही-सही भरना होगा। फॉर्म के भरने के साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स के स्कैन कॉपी को भी अपलोड करते रहना होगा। फॉर्म के भर जाने के बाद अंत में आवेदन शुल्क भर कर सबमिट कर देना है।
ज्यादा डिटेल में देखने के लिए इस दिए गए विडियो लिंक में देख सकते हैं।
2.) Charitra Praman Patra Form हेतु ऑफलाइन आवेदन
चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन pdf:- ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में आवेदकों को चरित्र प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अपने क्षेत्र के थाना से आवेदन फॉर्म को सत्यापित करवाना होता है. इस सत्यापन प्रक्रिया में आवेदक को पुलिस द्वारा पूछे गए सभी जानकारियों का जवाब देना होता है. सभी डिटेल सही होने पर आवेदक द्वारा अप्लाई किये गए फॉर्म को स्वीकृति दे दी जाती है।
आवेदक ऑफलाइन आवेदन फॉर्म अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र, तहसील से प्राप्त कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
Madhya Pradesh Charitra Praman Patra Application Form PDF Download

अंत में – MP Police Verification Form Hindi pdf
ऊपर के लेख में मध्यप्रदेश चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें इस प्रक्रिया को बताया गया है। साथ ही आवेदन फॉर्म के साथ लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची को भी साझा किया गया है. अगर किसी भी आवेदक को MP CHARITRA PRAMAN PATRA FORM से सम्बंधित कोई भी जानकारी पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकता है।
FAQ- Police Verification Form MP pdf Download
चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म को online भरने हेतु आधिकारिक पोर्टल – क्लिक करें
ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होता है। इसके बाद निम्न प्रक्रिया को फॉलो करें. आधिकारिक वेबसाइट नागरिक सेवाएं >> चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध >> लॉग इन >> मुख्यपृष्ठ >> नागरिक सेवाएं>> चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध >> चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध जोडें पर क्लिक करें
मध्य प्रदेश चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन अपने आधार कार्ड नंबर के द्वारा कर सकते हैं। आधार कार्ड न होने पर अन्य दस्तावेज की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।
बीपीएल कार्ड धारक निःशुल्क चरित्र प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं इसके लिए उन्हें बीपीएल कार्ड का स्कैन कॉपी देना होगा। जबकि अन्य लोगों को 100 से 200 रूपये तक का भुगतान या चालान कटवाना होगा।
यह भी पढ़ें:-