किसान सुविधा पोर्टल क्या है 2023 Kisan Suvidha Portal

किसान सुविधा पोर्टल क्या है 2023 Kisan Suvidha Portal kya hai :- किसान के हित में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार आये दिन नयी योजना, पेंशन, स्वास्थ्य सुरक्षा स्कीम आदि की घोषणा करती रहती है। साथ ही इन योजनावों का लाभ लेने हेतु किसानों को अलग-अलग पोर्टल पर जाना होता है जो कि एक समस्या भी बना होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अतः इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने Kisan Suvidha Portal को लांच किया है। किसान सुविधा पोर्टल किसानों के लिए एक स्मार्ट ऐप है जिसके माध्यम से किसान अपने आप को रजिस्टर कर बहुत सारी सुविधावों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

दोस्तों, आज के इस लेख में यही साझा करेंगे कि Kisan Suvidha Portal kya hai? पीएम किसान सुविधा पोर्टल के माध्यम से किन-किन सुविधावों का लाभ ले सकते हैं।

साथ ही यह भी बतायेंगे कि कृषि और पशुपालन से सम्बंधित किन योजनावों को पोर्टल से जोड़ा गया है। अतः पोस्ट को ध्यान से पढ़कर ही प्रयोग में लायें।

हाइलाइट्स : PM Kisan New Suvidha Portal 2023

विषय वस्तु किसान सुविधा पोर्टल
विभाग Ministry of Electronics and Information Technology
पहल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, MeitY की एक पहल
उद्देश्य किसान सम्बंधित योजनावों को एकीकृत करना
लाभार्थी भारतीय किसान
आधिकारिक पोर्टल kisansuvidha.gov.in

किसान सुविधा पोर्टल क्या है 2023 PM Kisan Suvidha Portal

What is Kisan suvidha portal app in hindi:- किसान सुविधा पोर्टल जो कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, MeitY की एक पहल है जिसके माध्यम से किसान भाई कृषि (Agriculture) सम्बंधित एवं पशुपालन (Animal Husbandry) सम्बंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

इस पोर्टल पर उन सभी योजनावों के आधिकारिक लिंक को एकत्रित किया गया है जिसपर क्लिक कर किसान कृषि सम्बंधित योजन्वों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Kisan suvidha portal की मूल जानकारियां निम्नलिखित है-

  • किसान सुविधा किसानों के लिए एक स्मार्ट ऐप है।
  • यह राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा एक पहल है।
  • किसानों से संबंधित सभी सेवाओं/सूचनाओं को यहां एक साझा मंच के रूप में जोड़ा गया है।
  • इसमें किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को शामिल किया जाएगा।

Kissan suvidha portal का मुख्य उद्देश्य

ऑनलाइन किसान सुविधा पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है-

  • किसान सुविधा पोर्टल पर किसान सम्बंधित सभी सेवावों को एकत्रित किया गया है।
  • इस पोर्टल उपलब्ध सेवायों पर क्लिक कर सम्बंधित आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच जायेंगे। जैसे कि पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थी और भुगतान की स्थिति जानने के लिए, आधार विवरण संपादित करें, खुद को पंजीकृत करें आदि की जानकारी हेतु।
  • पशुपालन सम्बंधित जानकारियों को ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
  • साथ ही बीज किस्मों और डीलरों के बारे में जानना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त करने और नजदीकी मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का विवरण जानना इत्यादि।
  • फसल बीमा, जैविक खेती, बागवानी योजनाओं के बारे में जानना
  • सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण और विस्तार सेवाओं, निर्देशिका सेवाओं के बारे में जानना
  • सामान्य रोग और इलाज, कृत्रिम गर्भाधान (एआई) के लाभ, प्रमुख नस्लों, प्रमुख टीकाकरण, केंद्रीय टीकाकरण योजनाओं, टीकाकरण और एआई अनुसूचियों के बारे में जानना।

किसान सुविधा पोर्टल पर मिलने वाली योजनावों की सूची

आधिकारिक किसान सेवा पोर्टल पर दो सूचियों को बनाया गया है। पहला सूची कृषि सम्बंधित है जबकि दूसरी सूची पशुपालन (Agriculture) का है। दोनों ही सूचियों को क्रमशः बताया गया है।

kisan-suvidha-portal

सुविधा पोर्टल पर कृषि सम्बंधित योजनावों की सूची उपलब्धता

  • पीएम- किसान
  • उर्वरक
  • किसान रथ
  • फसल बीमा
  • कृषि विपणन और खरीद
  • कृषि विज्ञान केंद्र
  • मिटटी की उर्वरता
  • जैविक खेती
  • बीज एवं बागबानी
  • कृषि मशीनरी
  • प्रशिक्षण और विस्तार सेवाएँ
  • सरकारी योजनायें
  • PMKSY-Micro Irrigation
  • सलाहकार सेवाएं
  • डीडी किसान

Kisan Suvidha Portal पर पशुपालन सम्बंधित उपलब्धता

पशुपालन से सम्बंधित सेवावों को पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।

  • सामान्य रोग और इलाज़ (Common disease/condition in animals)
  • एआई के लाभ (Artificial Insemination (AI) in cattle and buffalo)
  • प्रमुख नस्लें (MAJOR INDIGENOUS BREEDS OF GOAT, CATTLE & BUFFALO)
  • प्रमुख टीकाकरण (Major vaccination schedule)
  • केन्द्रीय टीकाकरण योजनायें (Central Vaccination Schemes)

Kisan Suvidha online Portal पर कृषि और पशुपालन सम्बंधित सेवावों को विभिन्न भाषावों में साझा किया है। जैसे कि इंग्लिश, हिंदी, आसामी, मलयालम, गुजराती, तमिल, मराठी इत्यादि। अतः देश के सभी राज्यों के नागरिक अपने भाषा को सेलेक्ट कर योजनावों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सारांश- Kisan Suvidha Portal

ऊपर के पोस्ट में किसान सुविधा पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया गया है। जैसे कि किसान सुविधा पोर्टल क्या है, इस पोर्टल का उद्देश्य क्या है, इस पोर्टल का लाभ क्या है इत्यादि।

इस पोर्टल के जरिये लाभार्थी डायरेक्ट सम्बंधित पोर्टल पर जाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। अगर किसी नागरिक को पीएम किसान सुविधा पोर्टल से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment