ई श्रमिक कार्ड बनवाने के क्या फायदे / लाभ हैं 2023 e shramik card ke fayde

e shramik card ke fayde in Hindi :- देश में असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की संख्या करोड़ों में है। सरकार द्वारा जारी किए गए ई श्रम पोर्टल पर करोड़ों श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं और वें लोग ई श्रम कार्ड के तहत मिलने वाले विभिन्न लाभों को ले सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ई श्रम कार्ड बनवाने के विभिन्न फायदे हैं, जो कि सरकार द्वारा पुष्टि की गई है। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर या श्रमिक ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें, इसके लिए सरकार ई श्रम पोर्टल के माध्यम से e-Shram Card Registration Form भरकर पंजीकरण करवा रही है। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद सरकार के पास श्रमिक का डाटा होगा जिससे वह

अतः दोस्तों आज के इस लेख में हम यही बताने वाले हैं कि ई श्रमिक कार्ड बनवाने के क्या फायदे या लाभ है (e shramik card ke fayde)? साथ ही यह भी बताएंगे कि इ श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए किन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए पोस्ट में बताए गए सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें ई श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें
राजस्थान श्रमिक कार्ड कैसे डाउनलोड करें उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड लिस्ट में नाम चेक

ई श्रमिक कार्ड बनवाने के फायदे क्या है ? e shramik card ke fayde

राष्ट्रीय असंगठित श्रमिक डेटाबेस तैयार करने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई श्रम पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल के जरिए ई श्रमिक कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन या आवेदन कर सकते हैं। ई श्रमिक कार्ड को नागरिक के आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा, जिससे की सही व्यक्ति की पहचान हो सके और ई श्रमिक कार्ड का फायदा या लाभ पहुंचा सके।

शुरुआत में ई श्रम पोर्टल के माध्यम से जिन भी नागरिकों ने अपना श्रमिक कार्ड बनवाया था उन्हे सरकार द्वारा बैंक खाते में 2 महीने 500 रुपए की राशि भेजी गई थी। हालांकि यह राशि सभी श्रमिकों को प्राप्त नहीं हुआ था किंतु श्रमिकों का एक बड़ा हिस्सा ई श्रमिक कार्ड के तहत इसका फायदा लिया था।

असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के मध्य इस बात का भ्रम पैदा हुआ कि अब सरकार प्रत्येक माह 500 रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी जो की सत्य नहीं है। कोरोना काल से सबक लेते हुए सरकार ने असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को फायदा / लाभ पहुंचाने के लिए ही ई श्रम पोर्टल को जारी किया। नागरिक नीचे दिए गए बिंदुओं से समझ सकते हैं कि ई श्रमिक कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं।

ई श्रमिक कार्ड बनवाने के क्या फायदे / लाभ हैं ?

1. ई श्रम पोर्टल के जरिए सरकार देश के सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करेगी।

2. करोना कॉल या प्राकृतिक आपदा जैसे गंभीर परिणामों से असहाय एवं बेघर हुए श्रमिकों को श्रमिक कार्ड के तहत फायदा पहुंचाया जाएगा।

3. केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे श्रमिकों को पहुंचेगा।

4. श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण या रजिस्ट्रेशन के बाद, ई श्रमिक कार्ड धारक को PMSBY के अंतर्गत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।

5. कोरोना काल के अंतराल में ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को ₹500 की आर्थिक मदद प्रदान की गई थी।

6. रोजगार प्राप्ति हेतु नागरिक ई श्रमिक कार्ड के तहत लाभ ले सकते हैं।

7. स्वास्थ्य संबंधित सरकारी योजनाओं का फायदा भी श्रमिक कार्ड के तहत ले सकते हैं।

8. नागरिकों को अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए ई श्रमिक कार्ड एक उपयोगी दस्तावेज होगा। अर्थात नागरिक विभिन्न दस्तावेज बनवाने के लिए ई श्रमिक कार्ड का फायदा ले सकते हैं।

ई श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

सरकार द्वारा जारी किए गए ई श्रम पोर्टल के माध्यम से अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए नागरिकों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

  • नागरिक का आधार कार्ड
  • असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक
  • बैंक अकाउंट पासबुक/स्व प्रमाणित घोषणा पत्र
  • मोबाईल नंबर / इमेल आईडी
  • 18 से 60 के बीच हो उम्र
  • भारत का नागरिक होना चाहिए

सारांश– e shramik card ke fayde in Hindi

e shramik card ke fayde in hindi:- देश में अभी भी ऐसे बहुत सारे असंगठित क्षेत्रों के मजदूर या श्रमिक हैं जिन्होंने अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाया नहीं है। ऊपर बताए गए ई श्रमिक कार्ड के फायदे को जानकर श्रमिक कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

केवल असंगठित क्षेत्र में कार्यरत दिहाड़ी मजदूर या लेबर श्रमिक कार्ड बनवा कर उसका फायदा उठा सकते हैं। भविष्य में होने वाले किसी भी प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए श्रमिक अपने ई श्रम कार्ड के तहत लाभ (e shram card ke fayde) ले सकते हैं।

ऐसे नागरिक जो की दिहाड़ी मजदूर या लेबर नहीं है और वह अपना श्रमिक कार्ड बनवा चुके हैं तो वह ऑनलाइन माध्यम द्वारा ही ई श्रमिक कार्ड को रद्द करवा सकते हैं। में आशा करता हूं कि ऊपर बताए गए ई श्रमिक कार्ड के फायदे (e shram card benefits in hindi) समझ में आ गया है।

FAQ – ई श्रमिक कार्ड के फायदे (e shram card benefits in hindi)

1. ई श्रम कार्ड क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए ई श्रम पोर्टल के सहायता से मजदूर या लेबर अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाकर विभिन्न योजनावों का लाभ ले सकते हैं।

2. ई-श्रमिक कार्ड के फायदे क्या हैं ?

देश के मजदूर या श्रमिक अपने ई-श्रमिक कार्ड के तहत प्राकृतिक आपदावों से होने वाले नुकसान के लाभ ले सकते हैं। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनावों का लाभ ले सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment