[ऑनलाइन] जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें 2024 Birth Certificate Correction Form

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र में सुधार या संशोधन कैसे करें – Birth Certificate Correction Form online:- जन्म प्रमाण पत्र एक काफी अहम दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाते समय आवेदन फॉर्म में कुछ छोटी-मोटी गलतियों के वजह से नागरिक के बर्थ सर्टिफिकेट में जन्म दिनांक, माता-पिता के नाम, स्थायी पता, जन्म का समय आदि में त्रुटियाँ हो जाती है। अतः जन्म प्रमाण पत्र में हुए इस त्रुटी को सुधारने या संशोधन हेतु नागरिक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम द्वारा अपने Birth certificate में correction करवा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज इस पोस्ट के जरिये बतायेंगे कि कि कोई भी नागरिक जन्म प्रमाण पत्र में सुधार (Birth Certificate Correction) कैसे करें? जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन करने हेतु किन आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना है। साथ ही यह भी साझा करेंगे कि ऑनलाइन घर बैठे ही Birth Certificate Correction Form को भरने की प्रक्रिया क्या है?

इसके अतिरिक्त यदि किसी नागरिक को ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र में सुधारने में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे कराएं, इस प्रक्रिया को भी डिटेल में बतायेंगे?

जन्म प्रमाण पत्र – आवेदन फॉर्म, ऑनलाइन चेक गाड़ी (बाइक, कार) का लोन चेक कैसे करें 
पर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टटेस को चेक कैसे करें बाल जीवन बीमा क्या है एवं आवेदन कैसे करें

Contents

Birth Certificate Correction। जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें

जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कैसे करें:- जब कोई भी व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र को बनवाता है तो ऐसी स्थितियां आ सकती हैं कि आवेदनकर्ता द्वारा या कार्यालय कर्मचारी द्वारा व्यक्ति के नाम, जन्मतिथि, निवास स्थान,शिशु का लिंग, माता-पिता का नाम आदि भरने में कोई गलती हो गया हो। फलस्वरूप व्यक्ति के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटियाँ आ जाती जिसको को कि पुनः सुधार या संशोधन करवाने की आवश्यकता पड़ जाती है।

अतः जिन भी व्यक्तियों को अपने बर्थ सर्टिफिकेट में करेक्शन करवाना है वो ऑनलाइन माध्यम द्वारा या ऑफलाइन माध्यम द्वारा Birth Certificate Correction Form को भरकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र में सुधार (करेक्शन) करने हेतु आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फॉर्म को भरना होगा।

जबकि ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन (Birth Certificate Correction) फॉर्म को भरकर सम्बंधित ब्लॉक या तहसील में जाकर जमा करना होगा। दोनों ही प्रक्रियावों को क्रमशः बताया गया है।

हाइलाइट्स: जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कैसे करें (Birth Certificate Correction)

लेख का नाम जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें (Birth Certificate Correction form)
संशोधन प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम
उद्देश्य जन्म प्रमाण में सुधार कर योजनावों का लाभ लें
आधिकारिक वेबसाइट क्लिक करें
जन्म प्रमाण की जरुरत योजना का लाभ, सरकारी नौकरी हेतु, दस्तावेज बनवाने हेतु

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार (करेक्शन) कैसे करें

जैसा कि हम सब जानते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र हॉस्पिटल, ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर पंचायत या तहसील से बनता है। अतः यदि आपके जन्म प्रमाण पत्र में किसी प्रकार की सुधार करना है तो आपको वाही जाना पड़ेगा जहाँ से आपने जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है। जैसे कि यदि व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत से बना है तो नागरिक को Birth Certificate में Correction हेतु ग्राम पंचायत में जाना होगा।

नागरिक Birth Certificate में Correction हेतु ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम को चुन सकता है। ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन हेतु नागरिक को अपने राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।

साथ ही ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में नागरिक जहाँ से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है वहां जाकर एप्लीकेशन लेटर लिखना होगा और संशोधन हेतु फॉर्म को जमा करना होगा। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम को क्रमशः बताया गया है।

ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट में करेक्शन कैसे करें?

Online Janam Praman Patra me Sudhar kaise kare:- व्यक्तियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र में ऑनलाइन सुधार करने लिए अपने राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। हमने यहाँ पर राजस्थान के निवासी ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के जन्म तिथि, माता-पिता के नाम, पता में सुधार कैसे करे, इसकी प्रक्रिया को बताया है।

इसके अतिरिक्त अपने जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर कैसे बर्थ सर्टिफिकेट में नाम चेंज करें, इसकी एक विडियो लिंक उपलब्ध होगी जिसपर क्लिक कर देख सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ऑनलाइन राजस्थान

birth certificate correction form online:- ऑनलाइन राजस्थान के निवासी जन्म प्रमाण पत्र में चेंज या सुधार कैसे करें, इसके लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें।

प्रक्रिया 1:- सर्वप्रथम आधिकारिक पोर्टल पर जायें।

राजस्थान के निवासियों को जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pehchan.raj.nic.in पर जाना होगा। इसके लिए नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रक्रिया 2:- अपना यूजर आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा को भरें।

अब आवेदकों को जनम प्रमाण पत्र में नाम, जन्म दिनांक आदि में चेंज करने के लिए होम पेज पर लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद नागरिक को अपना यूजर आईडी, पासवर्ड व कैप्चा कोड को भरकर लॉग इन करना होगा।

प्रक्रिया 3:- होम पेज पर प्रशासकीय के विकल्प में जायें।

लॉग इन करने के बाद आवेदकों को नए पेज पर प्रशासकीय के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसे कि नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं।

Birth-Certificate-Correction-kaise-kare
Birth-Certificate-Correction-kaise-kare

प्रशासकीय विकल्प में जाकर संशोधन के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपको सामने के पेज पर जो फॉर्म खुलेगा उस पर जन्म, मृत्यु, मृत-जन्म, विवाह जैसे चार विकल्प होंगे।

प्रक्रिया 4:- जन्म के विकल्प को चयन करें।

अब इसके बाद दिए गए चार विकल्पों में से जन्म के विकल्प का चयन करना होगा। विकल्प का चयन करते ही एक फॉर्म खुलेगा जिसमे कि आवेदक को ग्राम पंचायत का चयन, वर्ष का चयन एवं जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन का कारण भरना होगा। उसके बाद प्रवेश करें के आप्शन पर क्लिक करना होगा।

प्रक्रिया 5:- जन्म प्रमाण में संशोधन हेतु विकल्प सेलेक्ट करें।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार आप्शन में नागरिक को जो भी संशोधन करना है जैसे कि नाम, जन्म दिनांक, माता-पिता के नाम में चेंज आदि कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र संशोधन फॉर्म में चेंज करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा जिसके बाद सम्बंधित विभाग को भेज दिया जायेगा। इस प्रकार ऑनलाइन माध्यम द्वारा Janam Praman patra me sudhar कर सकते हैं।

नोट: ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें, इसके लिए दिए गए विडियो लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे सुधारें

ऑफलाइन Gujarat, MP, Haryana के निवासी जन्म प्रमाण पत्र में नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम में परिवर्तन कैसे करें, इसके लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को फोलो करें। सभी राज्य में जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करने की प्रक्रिया लगभग सामान है।

जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कैसे करें उसकी प्रक्रिया

ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र में सुधार हेतु उसी जगह जाना होगा जहाँ से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया है। वहां पर जाकर या तो आपको संशोधन हेतु एक एप्लीकेशन लेटर लिखना होगा अथवा आपको एक संशोधन फॉर्म मिलेगा जिसको की भरना होगा । साथ ही आपको एप्लीकेशन फॉर्म के साथ एक शपथ पत्र को भी जोड़ना होगा। अतः नीचे दिए गए प्रक्रियावों को फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम आपको जन्म प्रमाणपत्र संसोधन हेतु फॉर्म को अपने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत से लेना होगा। इसके अतिरिक्त आप एक प्रार्थना पत्र भी लिख सकते हैं।
  • शहरी क्षेत्र के लोग अपने नगर पंचायत, नगर पालिका या नगर निगम से Birth Certificate Correction form को ले सकते हैं।
  • इसके बाद व्यक्ति को नोटरी की सहायता से अपने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करवाने हेतु एफिडेविट या शपथ-पत्र बनवाना होगा।
  • अब इसके बाद व्यक्ति को फॉर्म के साथ जो भी आवश्यक दस्तावेज है उसे एप्लीकेशन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा। साथ ही शपथ-पत्र को janam praman patra sudhar form के साथ जोड़ना होगा।
  • इसके पश्चात आप इस फॉर्म ग्राम पंचायत, नगर पालिका या नगर निगम के विभाग में जमा करना होगा।
  • आवेदन के 1 हफ्ते बाद आपके जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कर दिया जायेगा।

FAQ – Birth Certificate Correction जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करे

1. क्या जन्म प्रमाण पत्र में नाम चेंज हो सकता है?

हाँ जन्म प्रमाण पत्र में नाम चेंज ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।

2. जन्म प्रमाण पत्र में जन्म तारीख कैसे बदले?

यदि आपके जन्म प्रमाण पत्र में जन्म तारीख में परिवर्तन करना है तो ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। ध्यान रहे ऑनलाइन प्रक्रिया में संशोधन के कारण में जन्म तारीख का विकल्प चुनना होगा। जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया में जन्म तारीख में बदलाव हेतु प्रार्थना – पत्र में कारण लिखना होगा।

3. जन्म प्रमाण पत्र में सुधार हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या लगेंगे?

आवश्यक डाक्यूमेंट्स में आवेदक अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जोड़ना होगा।

सारांश- Birth Certificate Correction Form

ऊपर के पोस्ट में जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करने की ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया को बताया गया है। जैसे कि नाम चेंज, जन्म-तिथि में बदलाव, माता-पिता के नाम में संशोधन इत्यादि। अगर किसी नागरिक को Janam Praman Patra me Sudhaar करने में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

10 thoughts on “[ऑनलाइन] जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें 2024 Birth Certificate Correction Form”

  1. मेरे को बच्चे के सर्टिफिकेट में बच्चे के नाम माता के नाम पिता के नाम से सरनेम हटाना है मैंने सभी documents कम्प्लीट कर लिए हैं और ऑनलाइन भी करवाया है पर जब फाइल जमा कराने नगर निगम दफ्तर गया तो वह कह रहे हैं कि ये नहीं हो सकता please बताओं में क्या करूं जी

    Reply
    • एक एप्लीकेशन लिखकर कार्यालय अधिकारी से मिलिए

      Reply
      • सर जी वो कह रहे हैं कि यह ठीक नहीं हो सकता please help me

        Reply
        • आप आधार कार्ड में नाम में संशोधन करा के बाकी के दस्तावेज बनवा लीजिए

          Reply
  2. Sar mere bacche ke birth certificate mein pita ke Naam ke aage bhai likha hai use kaise Kumar karvayen

    Reply
    • एक एप्लीकेशन लिखकर वहां जाएं जहां से आपने जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है। या फिर दूसरे जन्म प्रमाण पत्र को बनवा ले।

      Reply
  3. Sir mere bete ka name 2014 change hua tha 2014 ka hi birth h kisi karan s unke hi employee ne register m change ni Kia ab mujhe spelling change krni thi name ki to wo bole register m Hai hi ni ye name hm old name k sath Alias krke denge means wo register wale name k sath urf lga k denge unke pas koi file ni h wo man ni rhe h change krne se m kya kru kya 2 name alias lga k lu certificate? Kya fir hm Jo name h whi 1 name aage sare documents m use kr skte h

    Reply
    • agaar aisa hai to apna aadhaar card aur anya documents sath lekar jayiye. agar phir bhi nahi sunte to tahsil ya block ke bade adhikari ko application likh kar shikayat kar de.

      Reply

Leave a Comment