बिहार राशन कार्ड रिजेक्टेड लिस्ट कैसे देखें 2023 Bihar Ration Card Rejected List

बिहार राशन कार्ड रिजेक्टेड लिस्ट जारी 2023 Bihar Ration Card Rejected List:- बिहार राज्य सरकार ने राशन कार्ड के नए नियमों के अनुसार नागरिकों का राशन कार्ड रिजेक्ट करना आरम्भ कर दिया है। बिहार राज्य में लगभग 1 करोड़ 83 लाख से अधिक राशन कार्ड हितग्राही सरकारी राशन का लाभ ले रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

किन्तु पुराने नियमों में फेर बदल करते हुए नए नियमों के आधार पर Bihar राज्य के प्रत्येक जिलों का Ration Card Rejected List जारी कर दिया गया है। नए नियमों के तहत राज्य सरकार राशन कार्ड योजना के अंतर्गत राशन उन्ही लोगों तक पहुँचाना चाह रही है जिन्हें वास्तविकता में जरुरतमंद है।

दोस्तों, आज के इस लेख के जरिये यही साझा करने वाले हैं कि बिहार राशन कार्ड रिजेक्टेड लिस्ट कैसे देखें? साथ ही राशन कार्ड हेतु आवश्यक पात्रता क्या है? अब तक बिहार के जिलों के कितने राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं? सभी डिटेल को जानने के लिए लेख में बने रहे।

हाइलाइट्स: Bihar Ration Card Rejected List 2023

पोस्ट का नाम बिहार राशन कार्ड रद्द लिस्ट कैसे देखे?
विभाग खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
लाभार्थी बिहार के जरूरतमंद नागरिक
उद्देश्य Bihar Ration Card Rejected List देखें ऑनलाइन
देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम
आधिकारिक वेब पोर्टल क्लिक करें
राशन कार्ड सरेंडर फॉर्म Bihar ration Card Surrender Application form Download

Ration Card Rejected List Bihar Dekhe

बिहार राशन कार्ड रद्द लिस्ट जारी कैसे देखे:- खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा इस बात की घोषणा की गयी है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नियमों के तहत अपात्र नागरिकों का राशन कार्ड रिजेक्ट कर दिया जायेगा। इसके लिए दिशा-निर्देश को जारी कर दिया गया है। साथ ही जिन नागरिकों को नए अपात्र नियमों के तहत अपना राशन कार्ड रद्द करवाना है वो तहसील में जाकर सरेंडर कर सकते हैं।

बिहार राज्य सरकार राज्य के सभी जिलों की रद्द राशन कार्ड की लिस्ट भी साझा की है। ये उन सभी राशन कार्ड हितग्राहियों के नाम हैं जो कि अब नए नियमों के मापदंडों के अनुरूप नहीं हैं। अतः उन सभी नागरिकों का राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। अब राज्य के सभी नागरिकों बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

District Wise Bihar Ration Card Rejected List 2022

राज्य के नागरिक नीचे दिए जिलों की सूची देख सकते हैं कि किस जिलें में कितना राशन कार्ड अब तक रिजेक्ट कर दिए गए हैं।

जिला का नाम रिजेक्ट / रद्द राशनकार्ड की संख्या
अररिया66,000
अरवल13,783
औरंगाबाद88,027
बांका19,320
बेगूसराय1,36,167
भागलपुर86,604
भोजपुर63,268
बक्सर51,561
दरभंगा1,08,983
गया40,434
गोपालगंज75,765
जमुई25,991
जहानाबाद45,505
कैमूर15,134
कटिहार98,531
खगड़िया42,340
किशनगंज37,592
लखीसराय24,160
मधेपुरा31,906
मधुबनी75,264
मुंगेर31,492
मुजफ्फरपुर1,99,349
नालंदा72,240
नवादा70,531
पश्चिमी चंपारण1,55,889
पटना31,490
पूर्वी चंपारण2,36,335
पूर्णिया28,773
रोहतास27,157
सहरसा59,432
समस्तीपुर2,46,935
सारण84,647
शेखपुरा39,592
शिवहर31,861
सीतामढ़ी99,095
सिवान1,11,731
सुपौल56,501
वैशाली1,49,731
राशन कार्ड रद्द होने की कुल संख्या28,79,116

बिहार राशन कार्ड हेतु आवश्यक पात्रता नियम

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जारी पात्रता नियम के तहत ही जरूरतमंद लाभार्थियों को सरकारी राशन प्रदान की जाएगी। साथ ही यदि अपात्र राशन कार्ड धारक अपना राशन कार्ड रद्द नहीं करवाते हैं तो ऐसी स्थिति में उनके साथ सरकारी कार्यवाही भी की जा सकती हैं। अतः Ration Card Radd करने हेतु क्या पात्रता मापदंड है वो जरुर पढ़ें।

  • यदि नागरिक के पास 4 पहिया वाहन या कृषि उपकरण है तो उन्हें राशन कार्ड रिजेक्ट करवाना होगा।
  • नागरिक का मासिक आय 10,000 हजार से अधिक हो तो उन्हें राशन कार्ड सरेंडर करना होगा।
  • राशन कार्ड धारक के पास 3 कमरे का पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • फॅमिली मेम्बर के पास कारपोरेट क्षेत्र में 80 वर्ग मीटर या उससे अधिक जमीन नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का सदस्य इनकम टैक्स न भरता हो।
  • यदि नागरिक कोई सरकारी कर्मचारी है तो ration card reject करवाना होगा।
  • परिवार में सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ या उसे अधिक सिंचित जमीन न हो।

बिहार राशन कार्ड रद्द / सरेंडर कैसे करें?

यदि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम Bihar Ration Card Radd List में नाम नहीं है तो वो स्वयं से अपना राशन कार्ड को सरेंडर कर सकते हैं। अपना Ration card Reject करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

प्रक्रिया 1:- बिहार राशन कार्ड रिजेक्ट करने के लिए एक एप्लीकेशन लिखना होगा। इस एप्लीकेशन में अपना राशन कार्ड को सरेंडर करने हेतु आवेदन करना होगा। नागरिक अपने तहसील में जाकर राशन कार्ड सरेंडर फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं।

bihar-ration-card-rejected-list

प्रक्रिया 2:- अब इसके बाद राशन रिजेक्ट करने हेतु एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ना होगा। ध्यान रहे अपने राशन कार्ड की फोटोकॉपी जमा करें जहाँ पर राशन कार्ड संख्या लिखा हो।

प्रक्रिया 3:- Bihar Ration card Surrender Form को भरने के बाद आरटीपीएस काउंटर पर ले जाकर जमा करना होगा।

प्रक्रिया 4:- Bihar Ration Card Rejected List में नाम कैसे चेक करें इसके लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। उसके बाद आसान प्रक्रियावों द्वारा अपना राशन कार्ड सरेंडर करवा सकते हैं।

नोट:- बिहार राशन कार्ड रद्द सूची में जिन भी आवेदकों का नाम है उन्हें अपना राशन कार्ड रद्द ऑफलाइन तरीके से करवाना होगा। इसके लिए ऑनलाइन तरीका जारी नहीं किया गया है।

सारांश – बिहार राशन कार्ड रद्द लिस्ट जारी देखे

ऊपर के पोस्ट में (Bihar Ration Card Rejected List) बिहार राशन कार्ड रद्द लिस्ट से सम्बंधित जानकारी को साझा किया गया है। साथ ही राशन कार्ड को सरेंडर करने हेतु एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध करवाया है। ऑफलाइन माध्यम द्वारा राशन कार्ड सरेंडर कैसे करें इसकी प्रक्रिया को भी साझा किया गया है। यदि किसी नागरिक को बिहार राशन कार्ड सरेंडर फॉर्म एवं रिजेक्टेड लिस्ट से सम्बंधित कोई सवाल पूछना है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बिहार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment